Responsive Scrollable Menu

जहां गिरी थी भारत की ब्रह्मोस, वहां पाकिस्तान ने फिर किया बड़ा कांड

पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को लेकर बड़ा खुलासा अब सामने आया है। जिसने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। चीन की सेटेलाइट तस्वीर कंपनी ने एक ऐसी तस्वीर जारी की है जिसमें एयरबेस पर संदिग्ध C130 हरकुलस विमान दिखाई दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह विमान ईरान का हो सकता है। इस खबर के सामने आते ही अमेरिका सहित कई देशों में बहुत ज्यादा चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तस्वीरें अप्रैल 2026 की हैं। पाकिस्तान के बेहद अहम नूर एयर खान बेस पर खड़ा एक ऐसा विमान दिख रहा है जिसका रंग और डिज़ाइन पाकिस्तान एयरफोर्स के बाकी विमानों से बेहद अलग है। विमान पर रेगिस्तानी इलाके में इस्तेमाल होने वाला सैंड कैमोफ्लाज़ पेंट किया गया है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान आमतौर पर ग्रे रंग के सैन्य विमान इस्तेमाल करता है। जबकि यही खास पैटर्न ईरान की एयरफोर्स अपने C130 विमानों में इस्तेमाल करती है। 

इसे भी पढ़ें: Trump पहुंचे चीन, इधर भारत में उतरा ईरानी विदेश मंत्री का विमान, जयशंकर ने इस अंदाज में किया वेलकम

यही वजह है कि अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान अपने एयरबेस में ईरानी सैन्य विमानों को छिपा कर रख रहा है। कुछ अमेरिकी रिपोर्ट्स में पहले भी आशंका जताई गई थी कि पाकिस्तान गुप्त रूप से ईरान को मदद पहुंचा रहा है और इसके विमानों को सुरक्षित जगह दे रहा है। इस पूरे मामले में इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ लिया क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर जा रहे हैं। ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति सी जिनपिंग की मुलाकात से पहले इन तस्वीरों का सामने आना बेहद अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: BRICS ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा संकट के दौर में मददगार साबित हो सकता है: एस जयशंकर का बड़ा बयान

माना जा रहा है कि चीन ने जानबूझकर यह तस्वीरें जारी की है ताकि पाकिस्तान की भूमिका दुनिया के सामने लाई जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह साबित हो जाता है कि पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर जगह दी तो अमेरिका बेहद नाराज हो सकता है। पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक और सैन्य मदद के लिए अमेरिका पर निर्भर रहा है। ऐसे में यह खुलासा उसके लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। फिलहाल पाकिस्तान की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Continue reading on the app

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के निशान पर 2 बड़े रिकॉर्ड, आज PBKS vs MI मैच में मचाएंगे दोनों धमाल

PBKS vs MI : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 14 मई (गुरुवार) को आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. ये दोनों ही खिलाड़ी आज के मैच में अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड करने के लिए उतरेंगे. ये खिलाड़ी कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए इस बारे में जातने हैं. 

रोहित शर्मा हासिल करेंगे खास उपलब्धि

मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. रोहित शर्मा आज धर्मशाल में 50 रन बनाते ही खास मुकाम हासिल कर लेंगे. रोहित अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ आज हाफ सेंचुरी लगा देते हैं तो वो आईपीएल में अर्धशतकों की हाफ सेंचुरी पूरी कर लेंगे.

यानी आज रोहित शर्मा के पास आईपीएल में 50 अर्धशतक पूरे करने का मौका होगा. हिटमैन ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल 49 अर्धशतक लगाए हैं. अब उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में 50 अर्धशतक पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी बनने का मौका होगा.

श्रेयस अय्यर के पास होगा 2 रिकॉर्ड बनाने का मौका

पंजाब किंग्स के कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पास भी इस मैच में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. अय्यर अगर इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 रन बना लेते हैं तो वो अपने 7000 टी20 रन पूरे कर लेंगे. इसके अलावा अगर अय्यर आज 9 चौके लगा लेते हैं तो वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 350 चौके पूरे कर लेंगे. अभी उनके नाम 341 चौके दर्ज हैं.

इस सीजन जमकर गरजा रोहित-अय्यर का बल्ला

आईपीएल 2026 में अब तक रोहित शर्मा ने 6 मैचों में 234 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं. उनका उच्चतम स्कोर 84 रन रहा है. वहीं श्रेयस अय्यर ने अब तक टूर्नामेंट में 11 मैचों में 392 रन बनाए हैं. इस सीजन अय्यर के बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले हैं. 

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मारकंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नेहाल वढेरा, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पियाला अविनाश, विशाल निषाद.

ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव, विराट कोहली ने 11 खिलाड़ियों को पछाड़कर मारी एंट्री, गिल और सूर्यवंशी हुए टॉप-5 से बाहर

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: एबी डीविलियर्स के दिए चैलेंज को तोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, कोच ने दिए 2 गुरुमंत्र

AB De Villiers- Vaibhav Sooryavanshi: एबी डीविलियर्स ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर जो कहा, उस पर अब उनके कोच ने बयान दिया है. कोच के मुताबिक वैभव, डीविलियर्स की दी चुनौती पर खरे उतर सकते हैं. Thu, 14 May 2026 14:30:05 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Funeral : अंतिम संस्कार के वक्त भाई प्रतीक की बेटी को संभालते नजर आए Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T09:33:14+00:00

Delhi Bus Gangrape Case: दिल्ली में 'निर्भया पार्ट- 2',चलती बस में गैंगरेप! | Delhi Bus Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T09:42:08+00:00

Prateek Yadav Last Rites Updates: राजनाथ के बेटे ने दिया प्रतीक को कंधा !|Breaking News | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T09:42:56+00:00

West Bengal News : High Court में वकील बनकर पहुंचीं Mamata Banerjee #shorts #viralnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T09:35:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers