Responsive Scrollable Menu

ईरानी विदेश मंत्री की अपील, ' ब्रिक्स का मंच अहम, यूएन चार्टर का उल्लंघन करने वालों की खुलकर करें निंदा'

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ब्रिक्स मंच से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन करने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने सदस्य देशों से अपील की कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन करने वालों की निंदा करने में अब किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।

गुरुवार को ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए अराघची ने कहा कि पिछले एक साल में ईरान पर दो बार क्रूर और गैरकानूनी आक्रमण हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इन हमलों को झूठे आरोपों के आधार पर उचित ठहराने की कोशिश की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन इससे अलग तस्वीर पेश करते हैं। उनके अनुसार, ईरान को “गैरकानूनी विस्तारवाद और युद्धोन्माद” का शिकार बनाया जा रहा है।

अराघची ने कहा कि भारी दबाव और हिंसा के बावजूद ईरानी जनता ने अपनी स्वतंत्रता, संप्रभुता और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं किया है। उन्होंने दोहराया, “ईरान न कभी दबाव के आगे झुका है और न ही झुकेगा।”

अपने संबोधन में उन्होंने ईरान की सेना, डॉक्टरों, शिक्षकों और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन को जोखिम में डाला है। उन्होंने युद्ध से प्रभावित परिवारों, विशेषकर माताओं और युवाओं के साहस का भी उल्लेख किया।

अराघची ने कहा कि ईरान ऐसा देश नहीं है जो दबाव में टूट जाए, बल्कि हर संकट के बाद और अधिक मजबूत होकर सामने आता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तेहरान कूटनीति और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अपनी स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान से जुड़े किसी भी विवाद का सैन्य समाधान संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि किसी विदेशी ताकत ने हमला किया, तो ईरानी सशस्त्र बल उसका “कड़ा और निर्णायक जवाब” देने के लिए तैयार हैं, जबकि ईरान की आम जनता युद्ध नहीं चाहती।

ब्रिक्स मंच की सराहना करते हुए अराघची ने इसे “नई वैश्विक व्यवस्था” का प्रतीक बताया, जिसमें ग्लोबल साउथ की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने अमेरिका पर “वर्चस्ववादी मानसिकता” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान की लड़ाई केवल अपनी सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि उन देशों के लिए भी है जो पश्चिमी दबाव और हस्तक्षेप का विरोध करते हैं।

अराघची ने ब्रिक्स देशों से अपील की कि वे अमेरिका और इजरायल की ओर से अंतरराष्ट्रीय कानून के कथित उल्लंघनों की खुलकर निंदा करें, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के राजनीतिक इस्तेमाल को रोकें और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने वालों को जवाबदेह ठहराने की दिशा में कदम उठाएं।

अपने भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को एक ऐसी वैश्विक व्यवस्था बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए जो अधिक न्यायपूर्ण, संतुलित और मानवीय हो।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

KP Maurya On Akhilesh: “लखनऊ अखिलेश के लिए नहीं...” #ytshorts #shorts #akhileshyadav #bjp #upnews

KP Maurya On Akhilesh: “लखनऊ अखिलेश के लिए नहीं...” #ytshorts #shorts #akhileshyadav #bjp #upnews #lucknow #lucknownews #keshavprasadmaurya #keshavmaurya #akhileshyadav #samajwadiparty #bjp #upexpressway #gangaexpressway #upconclave #upconclave2026 #uppragatikamahamarg #upmahamarg2026 #uttarpradesh #upnews #updevelopment #infrastructure #megaproject #highwayproject #gangaexpresswaynews #keshavprasadmauryaspeech #politics #breakingnews #latestnews #yogiadityanath #upelections #developmentnews #indianews #viralnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: धर्मशाला में फंसी मुंबई इंडियंस, मजबूरी में बदलेगा कप्तान, इस स्टार को मिलेगी कमान!

IPL 2026, Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपना 12वां मैच पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले से पहले टीम की टेंशन बढ़ गई है. मुंबई को नए कप्तान का ऐलान करना पड़ सकता है. Thu, 14 May 2026 16:27:33 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Last Rites Updates: प्रतीक के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं भाभी डिंपल यादव | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T11:10:00+00:00

Prahar LIVE: Rahul Gandhi’s Foreign Trips पर बड़ा खुलासा! | Trump China Visit | Jinping | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T11:15:42+00:00

Aakhri Sawal: 'आखिरी सवाल' से समीरा रेड्डी कर रहीं कमबैक, बताया कैसा रहा सफर! | Sameera Reddy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T11:07:56+00:00

Prateek Yadav Last Rites Updates: पिता के अंतिम संस्कार में खूब रोईं प्रतीक की बेटियां | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T11:05:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers