वकील के लिबास में HC पहुंचीं ममता, शुभेंदु बोले- फालतू काम में वक्त नहीं खराब करेंगे
ममता बनर्जी ने वकीलों के लिए तय की गई पोशाक पहनकर कोर्टरूम में प्रवेश किया। ममता बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों के सिलसिले में कोर्ट में पेश हुईं। उस दिन कोर्ट में उनके साथ चंद्रिमा भट्टाचार्य और कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे।
iQOO Z11 जल्द होगा भारत में लॉन्च: Snapdragon चिप, 9,020mAh बैटरी से होगा लैस, कीमत-फीचर्स लीक
आईक्यू भारतीय मार्केट में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन iQOO Z11 को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन जून 2026 भारत में दस्तक दे सकता है। यह एक मिड-रेंज डिवाइस होगा, जिसकी कीमत 30,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।
खास बात है कि फोन में तगड़ा Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 SoC प्रोसेसर और 9,020mAh बैटरी दी जा सकती है। आइए अब इसकी अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।
भारत में लॉन्च टाइमलाइन और प्रोसेसर
टिपस्टर Abhishek Yadav के मुताबिक, iQOO Z11 भारत में 15 जून के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। संभवाना है कि ये हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 SoC और Adreno 810 GPU के साथ आ सकता है। इसके साथ यह फोन Android 16 पर काम करेगा।
चीन वाले मॉडल से अलग हो सकता है वेरिएंट
यह ध्यान देने वाली बात है कि iQOO Z11 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां यह MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट के साथ आता है। हालांकि भारत में इसका प्रोसेसर अलग हो सकता है, लेकिन बाकी स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े-ः Moto Tag 2 लॉन्च: सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के साथ मिलेगा 600 दिन बैकअप, जानें कीमत
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
iQOO Z11 में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 2,800 × 1,260 पिक्सल होगा। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट भी दिया जा सकता है, जो गेमिंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देगा।
कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ होगा। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में बड़ी 9,020mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा OTG रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
कनेक्टिविटी और बिल्ड
iQOO Z11 में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगा।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्लास्टिक मिडिल फ्रेम दिया जा सकता है। इसका वजन लगभग 216.5 ग्राम बताया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi























