BAN vs PAK: पाकिस्तान की बांग्लादेश में पहली टेस्ट हार, पड़ोसी देश को लगातार तीसरे मैच में दी शिकस्त
BAN vs PAK 1st Test Highlights: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट क्रिकेट में खराब दौर लगातार गहराता जा रहा। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब पाकिस्तान को बांग्लादेश की धरती पर टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज भी अपने नाम करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा लिया।
268 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम कभी भी मैच में पूरी तरह नियंत्रण में नजर नहीं आई। शुरुआत बेहद खराब रही और इमाम-उल-हक सिर्फ 2 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार हो गए। इसके बाद अब्दुल्ला फजल ने जरूर 66 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके।
The final blow. Shaheen Shah Afridi falls. Bangladesh rise ???????? pic.twitter.com/KhyyFbSXB4
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 12, 2026
पाकिस्तान की बांग्लादेश में पहली टेस्ट हार
पाकिस्तान की उम्मीदें मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील की साझेदारी पर टिकी थीं। दोनों ने कुछ देर तक टीम को संभाला भी, लेकिन फिर बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। नाहिद ने पहले रिजवान और शकील को आउट किया, फिर निचले क्रम को तहस-नहस कर पाकिस्तान की हार तय कर दी।
VICTORY! ????????Bangladesh defeat Pakistan by 104 runs. Pure dominance pic.twitter.com/PKHBkx7oCa
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 12, 2026
नाहिद राणा ने खोला पंजा
बारिश की वजह से तीसरे और चौथे दिन का काफी खेल धुल गया था, लेकिन पांचवें दिन बांग्लादेश ने आक्रामक अंदाज दिखाया। टीम ने अपनी दूसरी पारी 240/9 पर घोषित की। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार 87 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी पारी में सात चौके शामिल रहे। मेहदी हसन ने भी तेज 24 रन जोड़कर बढ़त को 250 के पार पहुंचाया।
WICKET! ????Taijul Islam strikes. Hasan Ali trapped lbw pic.twitter.com/TgTNYPDzg4
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 12, 2026
मेहदी हसन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए
इससे पहले बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 386 रन पर सिमट गई थी और यहीं से मेजबान टीम ने मैच पर पकड़ बना ली। ऑफ स्पिनर मेहदी हसन ने पहली पारी में पांच विकेट लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाया था।
चाय तक पाकिस्तान के चार विकेट बचे हुए थे और मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन नाहिद राणा के तेज और अनुशासित स्पेल ने सब बदल दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम दबाव में बिखर गई। इस जीत के साथ बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 12 अहम अंक मिले हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए यह हार टेस्ट क्रिकेट में लगातार बढ़ती मुश्किलों और कमजोर प्रदर्शन की एक और बड़ी कहानी बन गई।
Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से शुरू हो सकती हैं 5 परेशानियां, इन तरीकों से दूर करें डिफिशिएंसी
Vitamin D Deficiency: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग घंटों घर या ऑफिस के अंदर बिताते हैं, जिसकी वजह से शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती। यही कारण है कि विटामिन D की कमी तेजी से आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग इसकी शुरुआती परेशानियों को सामान्य थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यह शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।
विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह इम्यूनिटी, मांसपेशियों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
विटामिन D की कमी से होने वाली 5 परेशानियां
हड्डियों और जोड़ों में दर्द
विटामिन D की कमी का सबसे आम असर हड्डियों और जोड़ों पर दिखाई देता है। शरीर में कैल्शियम सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाता, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कई लोगों को पीठ दर्द, घुटनों में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होने लगती है।
बार-बार थकान और कमजोरी
अगर बिना ज्यादा काम किए भी शरीर थका हुआ महसूस करता है, तो यह विटामिन D की कमी का संकेत हो सकता है। इसकी कमी शरीर की ऊर्जा को प्रभावित करती है, जिससे दिनभर सुस्ती बनी रहती है।
कमजोर इम्यूनिटी
विटामिन D शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन जल्दी होने लगते हैं। कई रिसर्च में इसे इम्यून सिस्टम से जुड़ा महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना गया है।
मूड स्विंग और तनाव
कम विटामिन D का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसकी कमी से चिड़चिड़ापन, तनाव और मूड स्विंग जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ मामलों में डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है।
बाल झड़ने की समस्या
अगर तेजी से बाल झड़ रहे हैं, तो इसके पीछे विटामिन D की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है। यह हेयर फॉलिकल्स को कमजोर बनाता है, जिससे बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं।
इन तरीकों से दूर करें विटामिन D की कमी
- रोज सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठें
- दूध, दही और पनीर जैसी चीजें डाइट में शामिल करें
- अंडा और फैटी फिश का सेवन करें
- डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें
- नियमित एक्सरसाइज करें
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)




Haribhoomi

















