अहमदाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी तादाद में यहां जीटी का समर्थन करने पहुंचे हैं, जिन्हें कप्तान शुभमन गिल से खासा उम्मीदें हैं।
BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ी राहत मिलने वाली। टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते। घुटने की चोट की वजह से बाबर पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबर आजम ने नेट्स में दोबारा बल्लेबाजी शुरू कर दी। टीम के फिजियो और ट्रेनर की निगरानी में उन्होंने अभ्यास किया और इस दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी या दर्द महसूस नहीं हुआ। ऐसे में उम्मीद बढ़ गई है कि वह दूसरे टेस्ट में सीधे प्लेइंग इलेवन में लौट सकते।
पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने अभी आधिकारिक तौर पर बाबर की उपलब्धता पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन टीम कैंप से मिल रहे संकेत सकारात्मक हैं। दूसरा और आखिरी टेस्ट 16 मई से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले टेस्ट से बाबर का अचानक बाहर होना पाकिस्तान क्रिकेट में चर्चा का बड़ा विषय बन गया था। खास बात यह रही कि उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था और वहां फिटनेस को लेकर कोई समस्या नजर नहीं आई थी। ऐसे में उनके बाहर होने पर कई सवाल उठे थे।
टेस्ट क्रिकेट में बाबर पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ आठ पारियों में 306 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका औसत 43.71 का रहा है।
उधर, पहले टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी। 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम सिर्फ 163 रन पर सिमट गई और बांग्लादेश ने 104 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह बांग्लादेश की पाकिस्तान पर घरेलू टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत भी रही।
बांग्लादेश ने पहली पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के शानदार 101 रन की बदौलत 413 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान 386 रन ही बना सका। मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाया।
दूसरी पारी में शांतो ने फिर 87 रन बनाए और बांग्लादेश ने 240/9 पर पारी घोषित कर पाकिस्तान को 268 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। इमाम-उल-हक, अजान अवैस और कप्तान शान मसूद जल्दी आउट हो गए। अब्दुल्ला फजल ने 66 रन बनाकर लड़ाई जरूर लड़ी, लेकिन नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान टिक नहीं पाया। नाहिद ने करियर बेस्ट 5/40 के आंकड़े दर्ज किए।