Responsive Scrollable Menu

अदाणी पोर्ट्स की सब्सिडियरी ने अमेरिकी कंपनी ओशनियरिंग के साथ किया समझौता, डीपवॉटर कारोबार को मिलेगा बड़ा विस्तार

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को कहा कि उसकी समुद्री क्षेत्र की सब्सिडियरी एस्ट्रो ऑफशोर ने अमेरिका की इंजीनियरिंग और एप्लाइड टेक्नोलॉजी कंपनी ओशनियरिंग इंटरनेशनल इंक. के साथ साझेदारी की है। इस समझौते का उद्देश्य अल्ट्रा-डीपवॉटर और सबसी ऑपरेशंस में विस्तार करना है, जिसे कंपनी की वैश्विक ऑफशोर ग्रोथ रणनीति में बड़ा कदम माना जा रहा है।

दोनों कंपनियों के बीच हुआ यह समझौता यूरोप में विशेष ऑफशोर अवसरों का लाभ उठाने और जटिल सबसी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किया गया है, जिसमें अंडरवॉटर कंस्ट्रक्शन, पाइपलाइन इंस्टॉलेशन, निरीक्षण और रखरखाव जैसे काम शामिल हैं।

यह कदम एपीएसईजेड की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी लॉजिस्टिक्स, ऑफशोर सपोर्ट सर्विसेज और डीपवॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस को मिलाकर एक वैश्विक समुद्री प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहती है।

अपने विस्तार अभियान के तहत एस्ट्रो ऑफशोर ने अपना पहला अल्ट्रा-डीपवॉटर जहाज एस्ट्रो ऑफशोर शामिल किया है। इससे कंपनी की आधुनिक तकनीक और हाई-स्पेसिफिकेशन वाले नए बेड़े को मजबूत करने की रणनीति को बल मिलेगा।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी के वैश्विक स्तर पर विविधीकृत समुद्री प्लेटफॉर्म बनाने के लक्ष्य को समर्थन देती है।

उन्होंने कहा कि एस्ट्रो ऑफशोर के आधुनिक जहाजों और ओशनियरिंग की डीपवॉटर इंजीनियरिंग तथा आरओवी विशेषज्ञता को मिलाकर कंपनी जटिल ऑफशोर ऑपरेशंस में अपनी क्षमताएं बढ़ा रही है और यूरोप में भी विस्तार कर रही है।

एस्ट्रो ऑफशोर के सीईओ मार्क हम्फ्रीज ने कहा कि एस्ट्रो एटलस के जुड़ने से कंपनी की अल्ट्रा-डीपवॉटर क्षमताएं और मजबूत हुई हैं। इससे कंपनी ऑफशोर क्षेत्र की व्यापक जरूरतों को पूरा कर सकेगी।

उन्होंने कहा, यह अब तक हमारा सबसे बड़ा और सबसे सक्षम जहाज है, जो हमें जटिल ऑफशोर ऑपरेशंस को बेहतर तरीके से संभालने और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार सेवाएं देने में मदद करेगा।

इसके अलावा, 97 मीटर लंबा डीपी2 मल्टीपर्पज सपोर्ट वेसल (पूर्व नाम एनर्जी सवाना) अत्याधुनिक सबसी सिस्टम से लैस है। इसमें 150 टन क्षमता वाली क्रेन, दूसरी क्रेन, मूनपूल और 100 लोगों तक के रहने की सुविधा मौजूद है।

कंपनी ने बताया कि यह जहाज 3,000 मीटर से अधिक गहराई वाले समुद्री क्षेत्रों में काम करने में सक्षम है।

यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब एपीएसईजेड अपने समुद्री कारोबार को वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ाने की दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2031 तक 200 जहाजों का बेड़ा तैयार करना, समुद्री कारोबार से 6,000 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करना और 13,000 करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश करना है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: हूलिया बदलकर घूम रहा था आरोपी, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से जांच एजेंसियों की नजर में था और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने अपना हुलिया तक बदल लिया था. इस कार्रवाई के बाद पेपर लीक नेटवर्क के कई और राज खुलने की संभावना जताई जा रही है.

राजस्थान पुलिस के इनपुट पर हुई कार्रवाई

नासिक शहर के डीसीपी किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि मंगलवार सुबह राजस्थान पुलिस ने इस मामले में सहयोग मांगा था. राजस्थान से मिले तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर नासिक क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का संबंध सीधे NEET-UG पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. राजस्थान पुलिस की टीम के नासिक पहुंचने के बाद आरोपी को औपचारिक रूप से उनके हवाले किया जाएगा.

पहचान छिपाने के लिए बदला था लुक

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अपनी वेशभूषा और हेयर स्टाइल पूरी तरह बदल ली थी. शुरुआती दौर में पुलिस को उसकी पहचान करने में मुश्किलें आईं, लेकिन मोबाइल लोकेशन, तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट्स की मदद से आखिरकार उसे पकड़ लिया गया.

सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिया गया युवक पिछले कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश के भोपाल में पढ़ाई कर रहा था. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह पेपर लीक नेटवर्क में किस स्तर पर शामिल था और किन लोगों के संपर्क में था.

रद्द हुई NEET-UG 2026 परीक्षा

पेपर लीक विवाद बढ़ने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने बड़ा फैसला लेते हुए 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. एजेंसी ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह साफ हो गया है कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा.

अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी. NTA ने यह भी कहा है कि नए एडमिट कार्ड और परीक्षा शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी.

23 लाख छात्रों के भविष्य पर असर

NEET-UG 2026 परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में लगभग 23 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था. ऐसे में पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

कई छात्र सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रश्नपत्र कैसे बाहर पहुंच गया. वहीं दोबारा परीक्षा कराने के फैसले से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ने की भी चर्चा हो रही है.

CBI करेगी पूरे मामले की जांच

केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को सौंप दी है. NTA ने कहा है कि एजेंसी जांच में पूरा सहयोग करेगी और सभी जरूरी रिकॉर्ड व दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे.

सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में और कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें - NEET-UG 2026 पेपर लीक कांड: महाराष्ट्र से हरियाणा तक फैले नेटवर्क, मास्टरमाइंड जयपुर से अरेस्ट, अब तक हिरासत में 45

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को पीटकर बांग्लादेश ने अपना ही नहीं भारत का भी फायदा करा दिया, बदली WTC टेबल की तस्वीर

wtc 2025 27 points table: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में छलांग लगाई है. ढाका टेस्ट में मिली इस जीत से सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि भारत का भी फायदा हुआ है. बांग्लादेश की यह 2025-27 सीजन में पहली जीत है, जिससे उसके 16 अंक और 44.44 पीसीटी हो गए हैं. टीम अब छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारतीय टीम ऊपर चढ़कर पांचवे नंबर पर आ चुकी है. वहीं, पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान टीम खिसककर सातवें पायदान पर आ गई है. Tue, 12 May 2026 18:45:23 +0530

  Videos
See all

America Vs China: अमेरिकी सुरक्षा में सेंधमारी..खतरा बढ़ रहा है ? #shorts #ytshorts #america #china #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T13:03:06+00:00

China News | US Mayor | यूनिवर्सिटी से लेकर Defence Labs तक, ड्रैगन का जाल ! | Donald Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T13:02:36+00:00

NEET Exam Cancelled: कब तक होगा Paper Leak? शिक्षाविद नितिन विजय ने बताया समाधान! | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T13:15:06+00:00

AAJTAK 2 LIVE | POLITICS IN BENGAL | CM SUVENDU के धड़ाधड़ फैसले, BORDER पर 'ACTION'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T13:04:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers