Responsive Scrollable Menu

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट: सेंसेक्स 1450 पॉइंट गिरा; निफ्टी भी करीब 2 फीसदी टूटा; जानें क्यों हुआ ऐसा

Closing Bell: शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया। दिनभर दबाव में कारोबार करने के बाद सेंसेक्स 1467 अंक टूटकर 74548 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 432 अंक यानी करीब 1.83 फीसदी गिरकर 23383 के स्तर पर आ गया।

बाजार में लगभग हर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। हालांकि मेटल, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक शेयरों में थोड़ी मजबूती रही। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी दबाव बना रहा।

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल रही। ब्रेंट क्रूड करीब 2.5 फीसदी बढ़कर 106.75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने का असर सीधे महंगाई और कंपनियों की लागत पर पड़ता।

अमेरिका-ईरान तनाव से डरा बाजार
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार का मूड बिगाड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को कमजोर बताया और तेहरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इससे निवेशकों को डर है कि पश्चिम एशिया में तनाव लंबा खिंच सकता है, जिससे तेल सप्लाई प्रभावित होगी।

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली
आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3.7 फीसदी टूट गया। टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो जैसे दिग्गज शेयर 2.5 से 4 फीसदी तक फिसल गए। इस गिरावट की एक वजह ओपनएआई की नई एआई कंपनी की घोषणा भी रही। कंपनी 4 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश के साथ नई एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी शुरू करने जा रही है। इससे पारंपरिक आईटी सेवाओं पर असर की चिंता बढ़ गई है।

पीएम मोदी की अपील का असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील का असर भी बाजार पर दिखा। उन्होंने लोगों से एक साल तक सोने की खरीद और गैर जरूरी विदेशी यात्राएं टालने की बात कही थी। इसके बाद रियल एस्टेट, ज्वेलरी और ट्रैवल सेक्टर के शेयरों में लगातार दूसरे दिन दबाव रहा।

भारतीय रुपया भी ऑलटाइम लो 
रुपया भी डॉलर के मुकाबले टूटकर 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। कमजोर रुपये से विदेशी निवेशकों का भरोसा और कमजोर पड़ा। एफआईआई लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे। सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 8437 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना रहा।

गिरते बाजार में ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसे शेयर चमके। सरकारी रॉयल्टी कटौती के फैसले के बाद दोनों कंपनियों के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया का तनाव कम नहीं होता और तेल की कीमतों में राहत नहीं मिलती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Continue reading on the app

Maharashtra:अहिल्यानगर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन | Ahilyanagar News

Maharashtra: अहिल्यानगर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन | Ahilyanagar News #ahilyanagar #maharashtra #womensafety #protest #hindinews #crimealert #sudarshannews #lawandorder ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को पीटकर बांग्लादेश ने अपना ही नहीं भारत का भी फायदा करा दिया, बदली WTC टेबल की तस्वीर

wtc 2025 27 points table: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में छलांग लगाई है. ढाका टेस्ट में मिली इस जीत से सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि भारत का भी फायदा हुआ है. बांग्लादेश की यह 2025-27 सीजन में पहली जीत है, जिससे उसके 16 अंक और 44.44 पीसीटी हो गए हैं. टीम अब छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारतीय टीम ऊपर चढ़कर पांचवे नंबर पर आ चुकी है. वहीं, पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान टीम खिसककर सातवें पायदान पर आ गई है. Tue, 12 May 2026 18:45:23 +0530

  Videos
See all

NEET Exam Cancelled: कब तक होगा Paper Leak? शिक्षाविद नितिन विजय ने बताया समाधान! | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T13:15:06+00:00

America Vs China: अमेरिकी सुरक्षा में सेंधमारी..खतरा बढ़ रहा है ? #shorts #ytshorts #america #china #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T13:03:06+00:00

AAJTAK 2 LIVE | POLITICS IN BENGAL | CM SUVENDU के धड़ाधड़ फैसले, BORDER पर 'ACTION'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T13:04:19+00:00

China News | US Mayor | यूनिवर्सिटी से लेकर Defence Labs तक, ड्रैगन का जाल ! | Donald Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T13:02:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers