Responsive Scrollable Menu

Breast Cancer Symptoms in Women: महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे? दिखते हैं ये संकेत, जानें बचाव

Breast Cancer Symptoms in Women: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली एक गंभीर बीमारी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जागरूकता की कमी और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने की वजह से कई मामलों में यह बीमारी देर से पकड़ में आती है. अगर ब्रेस्ट कैंसर की पहचान शुरुआती स्टेज में ही हो जाए तो इसका इलाज करना आसान और ज्यादा असरदार हो सकता है. माना जाता है कि यही वजह है कि महिलाएं इस बीमारी के बारे में समय से जान नहीं पाती है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं महिलाओं में Breast Cancer होने के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं, इनकी पहचान कैसे करें और बचाव.

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रेस्ट कैंसर केवल अधिक उम्र की महिलाओं को नहीं होता है. अब यह बीमारी कम उम्र की महिलाओं में भी देखी जा रहा है. कई बार महिलाएं स्तन में होने वाले छोटे बदलावों को सामान्य समझकर उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं जबकि यही बदलाव बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

ऑन्कोलॉजिस्ट ने ब्रेस्ट कैंसर पर क्या बताया?

एशियन हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की एचओडी एवं सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रूचि सिंह बताती हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि शुरुआती लक्षणों की पहचान होने पर इसका इलाज सफलतापूर्वक किया जा सकता है. महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले बदलावों के प्रति सतर्क रहना चाहिए और किसी भी असामान्य संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Home Remedy For Constipation: ये 5 आसान नुस्खे करेंगे पेट साफ! आज से ही ट्राई करके देखें

कैसे होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण?

1.स्तन में गांठ महसूस करना

डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेस्ट में गांठ महसूस होना ब्रेस्ट कैंसर का सबसे सामान्य संकेत होता है. हालांकि, हर गांठ कैंसर नहीं होती है लेकिन यदि गांठ लंबे समय तक बनी रहे या उसका आकार बढ़ने लगे तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. कई मामलों में यह गांठ दर्द रहित होती है, इसलिए महिलाएं इसे गंभीरता से नहीं लेतीं.

2. स्तन के आकार और स्किन में बदलाव

विशेषज्ञ बताते हैं कि ब्रेस्ट के आकार या स्किन में बदलाव भी चेतावनी संकेत हो सकते हैं. यदि ब्रेस्ट की त्वचा मोटी दिखाई दे, सिकुड़ने लगे या उसमें गड्ढे जैसे निशान नजर आएं, तो यह गंभीर संकेत है. इसके अलावा, निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना या वहां से किसी प्रकार का डिस्चार्ज होना भी Breast Cancer की ओर इशारा करता है.

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण

  • स्तनों में गांठ और कठोरता होना
  • स्किन में बदलाव
  • निप्पल से खून आना या कोई तरल निकलना
  • स्तनों की आकृति में बदलाव होना
  • निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना
  • बगल में गांठ महसूस करना

महिलाओं की देरी बढ़ा रही बीमारी 

डॉक्टर रुची बताती हैं कि कई महिलाएं सिर्फ दर्द महसूस होने पर ही जांच कराने के बारे में सोचती हैं जबकि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती चरण में हमेशा दर्द महसूस नहीं होता है. इसलिए, नियमित रूप से समय-समय पर जांच करवानी चाहिए और जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है.

अंडरआर्म्स में गांठ या सूजन भी चेतावनी संकेत!

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बगल में सूजन और गांठ महसूस होना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है. कई बार कैंसर सेल्स लिम्फ नोड्स तक पहुंच जाती हैं, जिसकी वजह से बगल के हिस्से में सूजन दिखाई दे सकती है. ऐसे किसी भी बदलाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

बीमारी की हिस्ट्री भी ब्रेस्ट कैंसर की वजह

डॉक्टरों का कहना है कि यदि परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा हो तो महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. इसके अलावा, बढ़ती उम्र, मोटापा, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान, शराब का सेवन और हार्मोनल बदलाव भी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं.

महिलाएं जरूर करवाएं ये जांचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ महिलाओं को समय-समय पर 'ब्रेस्ट सेल्फ-एक्जामिनेशन' की सलाह देते हैं. महीने में एक बार खुद से स्तनों की जांच करने से किसी भी असामान्य बदलाव का जल्दी पता लगाया जा सकता है. इसके साथ ही वे महिलाएं, जो 40 वर्ष की उम्र या उसके ऊपर, उन्हें नियमित  रूप से मैमोग्राफी जांच करवानी चाहिए. 

जागरूकता ही करेगी बीमारी का पतन

डॉक्टरों के मुताबिक, किसी भी बीमारी का पतन तब हो सकता है जब लोगों में जागरूकता  हो. इसलिए, हर किसी को घातक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए और समय पर जांच करवानी चाहिए. महिलाओं को डरने की बजाय सतर्क रहने की जरूरत है. यदि शुरुआती स्टेज में ऐसी बीमारी पकड़ में आ जाए तो इलाज सफल हो सकता है. ब्रेस्ट कैंसर का इलाज अब और भी ज्यादा कारगर हो चुका है. इसलिए, घबराएं नहीं.

कैसे होगा ब्रेस्ट कैंसर से बचाव?

डॉक्टरों का कहना है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. प्रतिदिन व्यायाम करें, संतुलित भोजन खाएं, वजन नियंत्रित रखना और तनाव कम करना महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. 

ये भी पढ़ें- Lasoda Fal Ke Fayde: सिर्फ 60 दिन मिलने वाला ये जंगली फल है सेहत का खजाना, 100 साल तक रखे जवान, कैंसर से लड़ने की देता है ताकत

Continue reading on the app

अभिषेक शर्मा आज अपनी ही टीम के खिलाड़ी से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, GT VS SRH मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

Abhishek Sharma Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप के दावेदार में भी बदलाव देखने को मिलता है. मंगलवार 12 मई को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका है. ऐसा करने के लिए अभिषेक को अपनी ही टीम के साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ना होगा. तो आइए जानते हैं कि अभिषेक को आज ऑरेंज कैप पर कब्जा करने के लिए कितने रन बनाने होंगे...

SRH के खिलाड़ी के पास ही है ऑरेंज कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन नंबर-1 पर काबिज हैं. इसी के साथ क्लासेन के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 54.89 के औसत और 157.32 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 23 छक्के लगाए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि अब क्लासेन से ऑरेंज कैप कौन और कब छीन पाता है.

अभिषेक शर्मा 20 रन बनाते ही ऑरेंज कैप पर करेंगे कब्जा

मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. उन्होंने इस सीजन खेले गए 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 210.18 की स्ट्राइक रेट और 47.50 के औसत से 475 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 छक्के और 43 चौके लगाए हैं.

मगर, आज GT VS SRH मैच में यदि अभिषेक 20 रन बना लेते हैं, तो वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे और हेनरिक क्लासेन से ऑरेंज कैप छीन लेंगे.

Abhishek Sharma के गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 149.36 की स्ट्राइक रेट और 38.83 के औसत से 233 रन बनाए हैं. जीटी के खिलाफ उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई है. हाईएस्ट स्कोर 74 का रहा है. वहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक अभिषेक ने 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 158.57 की स्ट्राइक रेट और 27.75 के औसत से 111 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 फिफ्टी निकली है.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:-

रैंक खिलाड़ी टीम मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
 1 Heinrich Klaasen Sunrisers Hyderabad 11 494 54.89 157.32
 2 KL Rahul Delhi Capitals 12 477 43.36 177.98
 3 Abhishek Sharma Sunrisers Hyderabad 11 475 47.50 210.17
4 Shubman Gill Gujarat Titans 11 462 36.20 160.41
5 Vaibhav Suryavanshi Rajasthan Royals 11 440 40.00 236.55

ये भी पढ़ें: 210 रन बनाकर भी दिल्ली कैपिटल्स से हारी पंजाब किंग्स, तो नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

उसे सब खबर मिलती है ...विराट कोहली ने आलोचना का संजय मांजरेकर को दिया था ऐसा जवाब, आज तक नहीं भूल पाए

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता से हर कोई वाकिफ है. वो मैदान पर बल्ले से तो जवाब देते ही हैं लेकिन आलोचना करने वालों की हर बात की भी खबर रखते हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बताया कि उनके बारे में अगर कुछ कहा तो वो उसको याद रखते हैं. Tue, 12 May 2026 12:24:42 +0530

  Videos
See all

हनुमान भक्तों पर जिहादी अटैक !हिंदू आस्था पर प्रहार से देश में आक्रोश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:30:32+00:00

Delhi News | LNJP Hospital में CM Rekha Gupta का ‘सरप्राइज विजिट’, नर्सों से की सुखद भेंट! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:28:55+00:00

NEET Exam 2026 Cancelled: NEET परीक्षा रद्द, 23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ | Paper Leak | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:26:58+00:00

NEET UG 2026 Exam Cancelled: 22 लाख छात्रों का एग्जाम अब दोबारा होगा | CBI | NEET UG | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:29:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers