Mango Masala Mojito Recipe: गर्मी में लू से बचने के लिए घर पर झटपट बनाएं कच्चे आम का मोजितो, रेसिपी करें नोट
Mango Masala Mojito Recipe: गर्मियों में कच्चे आम मिलने लगे हैं. कच्चे आम खाने में खट्टे होते हैं जिससे आमतौर पर लोग आम की तीखी चटनी और आम पन्ना बनाकर पीते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी कच्चे आम से मैंगो मोजितो बनाकर किया है? मोजितो एक ताजगी भरी बेहतरीन ड्रिंक होती है. ये आपको रिफ्रेश और एनर्जेटिक फील करवाता है. गर्मी की तपती तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ये टैंगी-चटपटे स्वाद वाला मोजितो न सिर्फ टेस्टी है बल्कि आपको हाइड्रेट करने में भी मदद करता है, साथ ही हेल्दी रखने में भी काफी हेल्पफुल है. अगर आप इस गर्मी के सीजन में मोजितो ट्राई करना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में इसकी रेपिसी के बारे में बताते हैं.
मैंगो मसाला मोजितो बनाने की सामग्री
- 2 फ्रेश कच्चे आम
- आधा कप पानी
- 4 बड़े चम्मच चीनी
- 1 कप ताजा पुदीने की पत्तियां
- आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- तीन चौथाई छोटी चम्मच चाट मसाला
- आधा छोटी चम्मच काला नमक
- ठंडा सोडा
मैंगो मसाला मोजितो की रेसिपी (Mango Masala Mojito Recipe)
अगर आप गर्मी में मैंगो मसाला मोजितो घर पर बनाने की सोच रहे हैं तो इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर छील लें और इसके पतले-पतले स्लाइस में काट लें ताकि ये जल्दी पक जाएं. अब आधा कप पानी को पैन में गर्म करें और उसमें ये कटे हुए आम मुलायम होने तक पकाएं. आम को तब तक पकाएं जब तक की ये बिल्कुल गल न जाए और पानी लगभग सूख जाए. जब आम गल जाएं तो इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें और फिर पकाए हुए आम को ग्राइंडर जार में डाल दें. इसमें चीनी और पुदीना की पत्तियां भी एड कर दें. इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से पीस लें. ये बिल्कुल पेस्ट बन जाना चाहिए. अब एक गिलास में दो बड़े चम्मच आम का पेस्ट डाल लें और फिर इसमें भुना हुआ क्रश जीरा डाल लें. इसी में थोड़ी सी लाल मिर्च, चाट मसाला, काला नमक डाल दें. चिल्ड सोडा वाटर लेकर इसे थोड़ा सा एज कर लें और फिर इसे स्टोर कर लें ताकि पूरी तरह मिक्स हो जाए. अब आपको ऊपर से चिल्ड सोडा को टॉप अप कर देना है. इस तरह से आपका मैंगो मसाला मोजितो बनकर तैयार हो जाएगा.
मैंगो मसाला मोजितो के फायदे (Mango Masala Mojito Benefits)
गर्मियों में मैंगो मसाला मोजितो पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है. पुदीना आपके पूरे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. स्ट्रेस कम करने में मदद करता है. साथ ही इसे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है.
यह भी पढ़ें: Pan Gulkand Sharbat Recipe: गर्मी और लू से बचने के लिए घर पर बनाएं पान-गुलकंद का शरबत, नोट कर लें रेसिपी
Purse Vastu Tips: अपने बटुए में सिर्फ पैसे नहीं! रखें ये शुभ चीजें, बरकत ही बरकत होगी
Purse Vastu Tips: दुनिया में हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख-शांति और धन की कमी न हो. वो हमेशा समृद्धि रहे. मगर कुछ लोगों के लिए ऐसा संभव नहीं हो पाता है. हालांकि, यह किस्मत का खेल भी होता है, मगर कई बार हमें अपनी किस्मत के द्वारा खुद खोलने होते हैं. पर्स तो आजकल हर किसी के पास होता है. लोग इसमें पैसे और कुछ डॉक्यूमेंट्स रखते हैं. पर क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसमें भी ऊर्जा होती है. यदि हम इसमें कुछ शुभ वस्तुओं को रखते हैं तो उससे जीवन में धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं पर्स में क्या रखना चाहिए.
पर्स का संबंध सिर्फ नकद नहीं
वॉलेट का उपयोग सिर्फ पैसे रखने के लिए नहीं करना चाहिए. यह व्यक्ति की ऊर्जा और आर्थिक स्थिति से भी जुड़ा हुआ होता है. ज्योतिष के अनुसार, यदि हम अपने पर्स में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं तो धन आगमन के लिए भी मार्ग बनाते हैं. इतना ही नहीं फिजूल खर्ची से भी बचते हैं. नकारात्मक ऊर्जा आर्थिक स्थिरता को असंतुलित कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, नोट कर लें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
पीपल का पत्ता रखना क्यों शुभ?
मान्यता है कि हमें अपने पर्स में एक पीपल का पत्ता रखना चाहिए. दरअसल, इस पत्ते का संबंध भगवान विष्णु से होता है. इन पत्तों में उनका वास होता है. इसलिए, पर्स में पीपल का पत्ता रखना चाहिए. आपको यह पत्ता ताजा, साफ-सुथरा और बिना कटा-फटा लेना चाहिए. पर्स में रखने से पहले उसे गंगाजल से साफ कर लें और उसके ऊपर केसर या चंदन से श्रीं लिखें. अब पत्ते को सुखाकर वॉलेट में रखें. ये धन आकर्षित करेगा.
कौड़ी रखें
वास्तु शास्त्र में सफेद चीजों को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न चीजों में कौड़ी भी शामिल थी. ये देवी लक्ष्मी को अतिप्रिय होती है. मान्यता है कि इन्हें लक्ष्मी जी के चरणों से स्पर्श करवाकर पर्स में रखना चाहिए. ये नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करते हैं. पर्स में कौड़ी रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. अगर कौड़ी न मिले तो लक्ष्मी और गणेश के चित्रों वाला एक चांदी का सिक्का भी रख सकते हैं.
अक्षत और गोमती चक्र
अक्षत यानी अखंडित चावल, इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पर्स में 21 अक्षत यानी चावल के दाने रखने चाहिए. आपको इन्हें लाल कपड़े या कागज में लपेटकर रखना चाहिए. इस उपाय को करने से धन संचय करने में मदद मिलती है. मान्यता है कि गोमती चक्र धन और वृद्धि का सूतक होता है. कर्ज से राहत पाने के लिए आपको इसे पर्स में रखना चाहिए. इसके साथ पर्स में ओम या स्वास्तिक का छोटा चिन्ह भी पर्स में रखना चाहिए.
पर्स को साफ रखना जरूरी
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि पर्स में फटे-पुराने या कटे नोट, पुराने बिल, खराब कागज और उधार से जुड़ी पर्चियों को नहीं रखना चाहिए. हफ्ते में एक बार आपको अपना पर्स साफ करना चाहिए. उनमें से ऐसी चीजों को हटा देना चाहिए, जिनका आपको कोई काम न हों. साफ और सुव्यवस्थित पर्स से पॉजिटिविटी आती है. ये आपको मानसिक रूप से भी सकारात्मक बनाता है. इस उपाय को करने से कंगाली दूर होती है.
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: गुरु की राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों की लगेगी लौटरी
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















