Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल में कटौती वाली अपील पर आया मायावती का बयान, जानें क्या बोलीं BSP सुप्रीमो

मिडिट ईस्ट में दोबार पैदा हुए संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सोने न खरीदने वाली अपील पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती का बयान सामने आया है. बीएसपी चीफ मायावती का कहना है कि देश की जनता के पास अब अधिक संयम बरतने या खोने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि भारत के सामने आर्थिक संकट की गंभीर आशंका है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट  किया. जिसमें उन्होंने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध की स्थिति को लेकर देश में संभावित आर्थिक संकट पर चिंता जताई.

Continue reading on the app

हंता वायरस संकट: एमवी होंडियस क्रूज यात्रियों की निकासी, आखिरी दो फ्लाइट्स पहुंचीं नीदरलैंड

आइंडहोवन, 12 मई (आईएएनएस)। एमवी होंडियस सवार यात्रियों और चालक दल को लेकर अंतिम दो निकासी उड़ानें मंगलवार को नीदरलैंड के आइंडहोवन एयर बेस पर उतरीं।

डच विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की ओर से भेजी गई पहली उड़ान में छह यात्री सवार थे। दूसरी उड़ान का संचालन डच सरकार की ओर से किया गया था, जो 22 चालक दल के सदस्यों को लेकर आई। इनमें एक डच नागरिक और 21 अन्य देशों के नागरिक शामिल थे।

पहला विमान स्थानीय समयानुसार लगभग रात 12:30 बजे (सोमवार को 2330 जीएमटी) उतरा। दूसरी डच उड़ान लगभग 15 मिनट बाद उतरी।

डच नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड द एनवायरनमेंट ने रविवार को कहा कि सभी यात्रियों की गहन चिकित्सीय जांच की जाएगी। प्रयोगशाला परीक्षण के लिए हवाई अड्डे पर सभी के नमूने लिए जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एजेंसी ने कहा कि ऐसे चालक दल के सदस्यों और विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन होटल की व्यवस्था की गई है। नियमानुसार फिलहाल ये लोग अपने घर नहीं लौट सकते।

इस बीच, एमवी होंडियस के डच संचालक ओशनवाइड एक्सपीडिशन्स ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि जहाज स्पेन के टेनेरिफ द्वीप से रवाना हो चुका है और नीदरलैंड्स के रॉटरडैम की ओर जा रहा है। जहाज को यह यात्रा पूरी करने में लगभग छह दिन लगने की उम्मीद है और इसके इस रविवार तक पहुंचने की संभावना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हंता वायरस जूनोटिक वायरस हैं, जो प्राकृतिक रूप से रोडेन्ट्स (चूहों आदि) को संक्रमित करते हैं और कभी-कभी इंसानों में भी फैल जाते हैं। इंसानों में संक्रमण गंभीर बीमारी और कई बार मौत का कारण बन सकता है, हालांकि बीमारी का प्रकार वायरस और भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होता है।

अमेरिका महाद्वीप में यह संक्रमण हंता वायरस कार्डियोपल्मोनरी सिंड्रोम (एचसीपीएस) का कारण बन सकता है, जो फेफड़ों और हृदय को तेजी से प्रभावित करता है। वहीं यूरोप और एशिया में यह हेमरेजिक फीवर विद रीनल सिंड्रोम (एचएफआरएस) का कारण बनता है, जो मुख्य रूप से गुर्दों और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है।

हालांकि हंता वायरस रोगों का कोई विशेष उपचार उपलब्ध नहीं है, लेकिन शुरुआती सहायक चिकित्सा देखभाल जीवित रहने की संभावना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें श्वसन, हृदय और गुर्दे संबंधी जटिलताओं की करीबी निगरानी और प्रबंधन शामिल है। बचाव का मुख्य तरीका लोगों और संक्रमित चूहों के बीच संपर्क को कम करना है।

हंता वायरस संक्रमित कृन्तकों (रोडेन्ट्स) के दूषित मूत्र, मल या लार के संपर्क से इंसानों में फैलता है। कुछ मामलों में इन जीवों के काटने से भी संक्रमण हो सकता है, हालांकि ऐसा कम ही होता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ ने गेंदबाजों को दिया गुरुमंत्र, टी-20 में बढ़ते रनों के बहाव को रोकने का बताया प्लान, पिच पर भी उठाए सवाल

राहुल द्रविड़ ने कहा कि पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजी में जो बदलाव आए हैं, उसे देखते हुए गेंदबाजों को भी अपने खेल में सुधार करना होगा. उन्होंने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि अब वे मैदान के हर हिस्से में चौके-छक्के लगा रहे हैं Tue, 12 May 2026 13:48:25 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान पर हमले में UAE शामिल, बड़ा खुलासा | Trump | Araghchi | N18G | Saudi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T08:45:04+00:00

NEET Student Protest in Delhi Live: NEET परीक्षा रद्द, दिल्ली में बड़ा बवाल |NEET Exam 2026 Cancelled #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T08:41:27+00:00

NEET Exam 2026 Cancelled LIVE: Paper Leak के बाद NEET की परीक्षा रद्द | Breaking News |Latest Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T08:45:01+00:00

Jammu Kashmir Fire News: जम्मू कश्मीर में लगी भयंकर आग! #shorts #jammukashmir #fire #virelvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T08:37:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers