Responsive Scrollable Menu

हंता वायरस संकट: एमवी होंडियस क्रूज यात्रियों की निकासी, आखिरी दो फ्लाइट्स पहुंचीं नीदरलैंड

आइंडहोवन, 12 मई (आईएएनएस)। एमवी होंडियस सवार यात्रियों और चालक दल को लेकर अंतिम दो निकासी उड़ानें मंगलवार को नीदरलैंड के आइंडहोवन एयर बेस पर उतरीं।

डच विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की ओर से भेजी गई पहली उड़ान में छह यात्री सवार थे। दूसरी उड़ान का संचालन डच सरकार की ओर से किया गया था, जो 22 चालक दल के सदस्यों को लेकर आई। इनमें एक डच नागरिक और 21 अन्य देशों के नागरिक शामिल थे।

पहला विमान स्थानीय समयानुसार लगभग रात 12:30 बजे (सोमवार को 2330 जीएमटी) उतरा। दूसरी डच उड़ान लगभग 15 मिनट बाद उतरी।

डच नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड द एनवायरनमेंट ने रविवार को कहा कि सभी यात्रियों की गहन चिकित्सीय जांच की जाएगी। प्रयोगशाला परीक्षण के लिए हवाई अड्डे पर सभी के नमूने लिए जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एजेंसी ने कहा कि ऐसे चालक दल के सदस्यों और विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन होटल की व्यवस्था की गई है। नियमानुसार फिलहाल ये लोग अपने घर नहीं लौट सकते।

इस बीच, एमवी होंडियस के डच संचालक ओशनवाइड एक्सपीडिशन्स ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि जहाज स्पेन के टेनेरिफ द्वीप से रवाना हो चुका है और नीदरलैंड्स के रॉटरडैम की ओर जा रहा है। जहाज को यह यात्रा पूरी करने में लगभग छह दिन लगने की उम्मीद है और इसके इस रविवार तक पहुंचने की संभावना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हंता वायरस जूनोटिक वायरस हैं, जो प्राकृतिक रूप से रोडेन्ट्स (चूहों आदि) को संक्रमित करते हैं और कभी-कभी इंसानों में भी फैल जाते हैं। इंसानों में संक्रमण गंभीर बीमारी और कई बार मौत का कारण बन सकता है, हालांकि बीमारी का प्रकार वायरस और भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होता है।

अमेरिका महाद्वीप में यह संक्रमण हंता वायरस कार्डियोपल्मोनरी सिंड्रोम (एचसीपीएस) का कारण बन सकता है, जो फेफड़ों और हृदय को तेजी से प्रभावित करता है। वहीं यूरोप और एशिया में यह हेमरेजिक फीवर विद रीनल सिंड्रोम (एचएफआरएस) का कारण बनता है, जो मुख्य रूप से गुर्दों और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है।

हालांकि हंता वायरस रोगों का कोई विशेष उपचार उपलब्ध नहीं है, लेकिन शुरुआती सहायक चिकित्सा देखभाल जीवित रहने की संभावना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें श्वसन, हृदय और गुर्दे संबंधी जटिलताओं की करीबी निगरानी और प्रबंधन शामिल है। बचाव का मुख्य तरीका लोगों और संक्रमित चूहों के बीच संपर्क को कम करना है।

हंता वायरस संक्रमित कृन्तकों (रोडेन्ट्स) के दूषित मूत्र, मल या लार के संपर्क से इंसानों में फैलता है। कुछ मामलों में इन जीवों के काटने से भी संक्रमण हो सकता है, हालांकि ऐसा कम ही होता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमत आने वाले समय में 100 डॉलर प्रति बैरल की निचली रेंज में रह सकती है। इसकी वजह पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला में रुकावटें आना है। यह जानकारी जेपी मॉर्गन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

निवेश बैंक ने कहा कि आने वाले हफ्तों में हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी बाकी बचे वर्ष में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल की निचली रेंज में रह सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, शिपिंग, ​​रिफाइनरी संचालन और टैंकरों की उपलब्धता में व्यवधान से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव बना रहने की संभावना है, जिससे कीमतों में तेज सुधार नहीं हो पाएगा।

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान लगाया है कि 2026 में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत लगभग 97 डॉलर प्रति बैरल रह सकती है, जिससे संकेत मिलता है कि ऊर्जा बाजारों को मध्यम अवधि में आपूर्ति की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि केवल हॉर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने से बाजार में तुरंत स्थिरता नहीं आएगी। इसकी कच्चे तेल के परिवहन नेटवर्क में लॉजिस्टिक्स संबंधी चुनौतियां कई महीनों तक बनी रहने की संभावना है।

अमेरिका-ईरान संघर्ष जारी रहने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब एक प्रतिशत बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा था।

यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वाशिंगटन के शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया की आलोचना करने के बाद आया, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक तेल प्रवाह पर इसके प्रभाव को लेकर नई चिंताएं पैदा हुईं।

वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है।

इसके अलावा, रिपोर्टों के मुताबिक, अप्रैल में ओपेक द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन 830,000 बैरल प्रति दिन घटकर 20.04 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में अनुशासनहीनता से 'असहज' हुआ BCCI, बोला- नए Rules जारी करने को मजबूर हुए

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण में सख्त अनुशासनात्मक और पहुंच नियंत्रण उपायों को लागू करने जा रहा है, क्योंकि हाल ही में हुई घटनाओं ने सुरक्षा और भ्रष्टाचार विरोधी प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर बोर्ड के भीतर चिंताएं बढ़ा दी हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को एएनआई को बताया कि आईपीएल के इस सीजन में हमें दिशानिर्देश जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हमने कई ऐसी घटनाएं देखीं जिनसे बोर्ड असहज महसूस कर रहा है। हम आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाएं न हों। इस आईपीएल में काफी अनुशासनहीनता देखने को मिली है।
 

इसे भी पढ़ें: IPL Playoffs की रेस में RCB की राह मुश्किल, KKR से आज 'करो या मरो' वाला मुकाबला


यह ताजा घटनाक्रम बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला द्वारा इस बात की पुष्टि करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है कि बोर्ड टूर्नामेंट के दौरान होटलों, टीम बसों और अन्य निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में खिलाड़ियों की पहुंच को नियंत्रित करने और अनधिकृत बातचीत को प्रतिबंधित करने के लिए नए नियम बना रहा है। पिछले सप्ताह लखनऊ में बोलते हुए, शुक्ला ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और लीग के आसपास के निष्पक्ष ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों की पहुंच नियंत्रित की जाएगी; आईपीएल की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनधिकृत लोगों को खिलाड़ियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, न तो होटलों में और न ही बसों में।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी अधिकारियों और बाहरी लोगों से जुड़ी अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की थी। सैकिया के अनुसार, बोर्ड ने कई ऐसे मामले देखे जिनमें अनधिकृत व्यक्ति टीम सदस्यों के साथ थे, टीम के होटलों में प्रवेश कर रहे थे और यहां तक ​​कि खिलाड़ियों और अधिकारियों के कमरों तक पहुंच रहे थे। ये सभी कार्य आईपीएल के भ्रष्टाचार विरोधी प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन थे। उन्होंने आगे बताया कि कुछ फ्रेंचाइजी मालिकों और अधिकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में खिलाड़ियों से बातचीत करते देखा गया, जहां टूर्नामेंट नियमों के तहत ऐसी मुलाकातें निषिद्ध हैं।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 | जीत के जश्न के बीच Delhi Capitals को झटका: कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना


मौजूदा सीज़न में कई मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई देखने को मिल चुकी है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए पकड़े जाने पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया। एक अन्य घटना में, गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट के पास मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रविंदर सिंह भिंडर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 12 May 2026 14:45:19 +0530

  Videos
See all

Aakhri Sawaal के Producer Nikhil Nanda ने RSS के बारे में क्या कहा? Sanjay Dutt। Amit Sadh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T09:30:31+00:00

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NEET पेपर लीक का नासिक से कनेक्शन | CBI | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T09:35:05+00:00

NEET Exam 2026 Cancelled: मुख्य आरोप मनीष यादव से पूछताछ जारी #shorts #manishyadav #paperleak #sog #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T09:25:17+00:00

Vijay Thalapathy Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में शराबबंदी! | TVK | Oath Ceremony | Liquor #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T09:33:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers