Responsive Scrollable Menu

सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अमेरिकी राजदूत गोर, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात है

दिसपुर, 12 मई (आईएएनएस)। हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है। इस मौके पर देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियों गोर भी सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में आए।

गोर ने सीएम हिमंता के साथ अपनी तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी में आमंत्रित था, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। अमेरिका और असम के बीच कई कमर्शियल संबंध हैं, और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम अपने दोनों देशों के लिए और भी कई विन-विन सिनेरियो की पहचान करते रहेंगे!

इसके अलावा भारत में सिंगापुर के उच्चायोग ने भी सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को बधाई दी। सिंगापुर को असम का भरोसेमंद दोस्त बताते हुए साइमन वोंग ने कहा कि यह द्वीपीय देश कई क्षेत्रों में पूर्वोत्तर राज्य के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है।

उच्चायुक्त ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हमारे प्यारे दोस्त हिमंता बिस्वा सरमा को बहुत-बहुत बधाई। मुख्यमंत्री के तौर पर आपका नया कार्यकाल निश्चित रूप से असम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपके भरोसेमंद दोस्त के रूप में हम हमेशा की तरह असम के साथ खड़े रहेंगे।

इसके साथ ही असम में लगातार दो कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले हिमंता पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। 2015 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अमित शाह की पहल पर भाजपा का दामन थामा था। उस समय असम में कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन हिमंता सरमा ने भाजपा को पूर्वोत्तर में मजबूत करने के लिए रणनीतिक तरीके से काम किया। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पूर्वोत्तर में भाजपा के तेजी से बढ़ते प्रभाव के पीछे हिमंता बिस्वा सरमा की रणनीति सबसे बड़ा कारण रही।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Nashik TCS Jihad: क्यों फंसाई गईं लड़कियां? निदा क्या करती थी खेल, 50 पन्नों की रिपोर्ट में खुला राज

Nashik TCS Jihad case: नास‍िक टीसीएस कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने 50 पेज रिपोर्ट सौंपी है. ज‍िसमें न‍िदा खान से लेकर लड़क‍ियों को क्‍यों फंसाया गया, इसका भी खुलासा हुआ है. इस र‍िपोर्ट में TCS नासिक में कॉर्पोरेट धर्मांतरण के पुख्‍ता सबूत म‍िले हैं.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: ये नजरों का धोखा नहीं, पांडे जी का कमाल है… चौके को कैच में बदल डाला

Manish Pandey Catch: IPL के इतिहास में मनीष पांडे के नाम कई कमाल दर्ज हैं और RCB vs KKR मैच वाला उनमें से एक है. ऐसे कैच कौन पकड़ता है भाई? आप भी यही सवाल करेंगे जब इस हैरतअंगजे कारनामें को देखेंगे. Thu, 14 May 2026 12:36:22 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Death News : आंखों में आंसू, पिता को बस निहारती रही बेटियां | Viral Video | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T07:46:05+00:00

Gujarat Road Accident : गुजरात के राजकोट में भीषण सड़क हादसा, 4 की दर्दनाक मौत | Breaking news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T07:45:58+00:00

CM Devendra Fadnavis बुलेट से पहुंचे विधान भवन ..वीडियो वायरल #maharashtra #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T07:42:50+00:00

Bhagwant Mann ने Nitin Gadkari से की मुलाकात..Punjab के सड़क ढांचे और लंबित परियोजनाओं पर चर्चा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T07:42:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers