तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, बीजेपी की सहयोगी AIADMK में फूट, एक गुट का मुख्यमंत्री विजय को समर्थन का ऐलान
Mouni Roy: मौनी रॉय की शादी में आई दरार? पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो, शादी की तस्वीरें भी डिलीट
Mouni Roy Divorce: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई ग्लैमरस फोटो या नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि मौनी और उनके पति Suraj Nambiar के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, फैंस ने हाल ही में नोटिस किया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। पहले दोनों एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे।
फैंस यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर दूरी बना ली।
शादी की तस्वीरें भी हुईं गायब?
सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि सूरज नांबियार ने मौनी रॉय के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से हटा दी हैं। वहीं मौनी के अकाउंट पर भी लंबे समय से सूरज के साथ कोई नई तस्वीर या वीडियो नजर नहीं आई है।
हालांकि, इन दावों पर अब तक मौनी या सूरज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
फैंस हुए परेशान
मौनी और सूरज की सोशल मीडिया एक्टिविटी में आए बदलाव ने फैंस को परेशान कर दिया है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
2022 में की थी शादी
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में गोवा में शादी की थी। उनकी शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।
दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में हुई थी। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और फिर शादी कर ली।
कौन हैं सूरज नांबियार?
सूरज नांबियार दुबई बेस्ड इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन मौनी रॉय के साथ उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते रहे हैं।
अब सोशल मीडिया पर सामने आई इस जानकारी के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो जाए और जल्द ही इस मामले पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आए।
यह भी पढ़े- शाहिद कपूर की मां को 3 शादियों पर किया ट्रोल, नीलिमा बोलीं- 'मैंने पैसों के लिए शादी नहीं की'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















