Viral Video: PSL के बाद अफरीदी ने फिर की 'खेल' करने की कोशिश, बॉल टेम्परिंग का वीडियो वायरल
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर एक बार फिर बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहीन कथित तौर पर अपने जूतों की स्पाइक्स से गेंद के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे।
वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच बहस तेज हो गई। खास बात यह रही कि घटना के तुरंत बाद अंपायर ने गेंद की जांच की और फिर उसे बदल दिया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा कि गेंद के साथ कुछ गड़बड़ी हुई थी। हालांकि अभी तक आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
Ismein ball tampering kahan ki shaheen ne…
— Basheera( LQ) ???????????? (@basheerabrand3) May 11, 2026
COVID CULTS ???? pic.twitter.com/1ZO9sfoBPL
यह पहली बार नहीं है जब शाहीन अफरीदी विवादों में आए हों। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग यानी पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान भी उन पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। अब ढाका टेस्ट में फिर ऐसा वीडियो सामने आने से मामला और गर्म हो गया।
मैच की बात करें तो बांग्लादेश इस टेस्ट में पूरी तरह हावी नजर आ रहा। पाकिस्तान के गेंदबाजों को पिच से उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिली। शाहीन अफरीदी पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले सके थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट जरूर हासिल किए, लेकिन टीम को ज्यादा फायदा नहीं मिला।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 252 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। उस समय तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद क्रीज पर मौजूद थे। मेजबान टीम की कोशिश पाकिस्तान के सामने करीब 300 रन का लक्ष्य रखने की है।
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो इस मैच के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में भी 87 रन की अहम पारी खेली। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।
फिलहाल मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है, लेकिन शाहीन अफरीदी का कथित बॉल टैंपरिंग वीडियो क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। अब सभी की नजर ICC पर है कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई करती है या नहीं।
Suvendu Adhikari PA Murder Case: चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में CBI की एंट्री; 7 अफसरों की स्पेशल टीम करेगी जांच, यूपी-बिहार तक फैले हैं तार
Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार की सिफारिश के बाद राज्य पुलिस से जांच लेकर CBI को हस्तांतरित कर दी गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद CBI औपचारिक रूप से अपनी जांच शुरू करेगी।
DIG के नेतृत्व में 7 सदस्यीय SIT का गठन
CBI ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व दिल्ली CBI यूनिट के DIG पंकज सिंह करेंगे। यह पूरी टीम कोलकाता के संयुक्त निदेशक (Joint Director) की देखरेख में काम करेगी। इस SIT में विभिन्न राज्यों के अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो इस प्रकार हैं:
- पंकज कुमार सिंह: DIG, CBI दिल्ली (टीम लीडर)
- सुभाष चंद्र कुंडू और अनिल कुमार यादव: SP, CBI दिल्ली
- विकास पाठक: DSP, CBI धनबाद
- अमित कुमार: DSP, CBI पटना
- कुलदीप: DSP, CBI रांची
- विवेक श्रीवास्तव: इंस्पेक्टर, CBI लखनऊ
तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार
CBI को जांच सौंपे जाने से कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल पुलिस की SIT ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में विशाल श्रीवास्तव (बिहार, बक्सर) और उत्तर प्रदेश के दो अन्य युवक शामिल हैं। जांचकर्ताओं को संदेह है कि इनमें से एक पेशेवर शार्पशूटर है। तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए इन्हें यूपी और बिहार से पकड़ा गया था, जिन्हें फिलहाल 13 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
6 मई की रात क्या हुआ था?
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात कोलकाता के उत्तरी हिस्से (मध्यमग्राम के डोलतला इलाके) में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब रथ अपनी कार की अगली सीट पर बैठे थे। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया और खिड़की के पास से उन पर बेहद करीब से गोलियां बरसा दीं। इस हमले में रथ के ड्राइवर को भी गोलियां लगी थीं, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



