Responsive Scrollable Menu

'विजय की पत्नी और बच्चों की हालत....', इस सिंगर ने Trisha पर साधा निशाना, थलपति संग रिश्ते को लेकर कही ये बात

Singer Suchitra Takes Dig At Trisha Krishnan: साउथ इंडस्ट्री में इन समय सुचित्रा, तृषा कृष्णन और विजय को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जी हां, सिंगर सुचित्रा ने एक बार फिर तृषा कृष्णन पर तीखा हमला बोला है और इस बार उन्होंने एक्टर से तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम और उनके बच्चों का जिक्र करते हुए कई गंभीर बातें कही हैं. चलिए तो हम आपको बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा? 

संगीता और बच्चों की गैरमौजूदगी ने उठाए सवाल

बीते कुछ महीनों से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अफवाहें उड़ रही हैं. इन चर्चाओं को और हवा तब मिली, जब विजय की पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद तृषा कई खास मौकों पर उनके साथ दिखाई दीं. इसी बीच विजय की पत्नी संगीता और उनके बच्चों की गैरमौजूदगी ने फैंस के बीच सवाल खड़े कर दिए. वहीं अब सिंगर सुचित्रा के नए बयान ने इस पूरे विवाद को और बड़ा बना दिया है.

पहले तृषा को कहा था ‘पैरासाइट’

कुछ समय पहले सुचित्रा ने एक वीडियो इंटरव्यू में तृषा कृष्णन को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें तृषा बिल्कुल पसंद नहीं हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो विजय को पसंद करती हैं और बिना किसी पक्षपात के अपनी राय रख रही हैं. इसी दौरान सुचित्रा ने तृषा को “पैरासाइट” तक कह दिया था. उनका कहना था कि कुछ लोग सफल और भावनात्मक रूप से अकेले पड़ चुके लोगों की जिंदगी में “पैरासाइट” की तरह एंट्री कर जाते हैं. 

उन्होंने दावा किया कि विजय ने खुद को अपने परिवार और करीबी लोगों से अलग कर लिया है और इसी स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं. सुचित्रा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया था. तृषा के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया.

इंस्टाग्राम स्टोरी में फिर किया तृषा पर हमला

अब सुचित्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने सीधे तौर पर तृषा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में उन पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “बिना तलाक लिए वो तृषा के साथ घूम रहे हैं. संगीता ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है और उन पर एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है. वह अपने फॉलोअर्स के लिए गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं.” सुचित्रा ने आगे लिखा कि विजय की महिला फैंस उनकी पत्नी के खिलाफ जाकर उन्हें आंख मूंदकर सपोर्ट कर रही हैं और इससे अप्रत्यक्ष रूप से एक “अवैध रिश्ते” को बढ़ावा मिल रहा है.

उन्होंने लोगों से ये सोचने की अपील भी की कि इस पूरे मामले का विजय की पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति पर क्या असर पड़ रहा होगा.
इन पोस्ट्स के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई. कुछ लोग सुचित्रा की बातों को सही ठहरा रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे किसी की निजी जिंदगी में दखल बता रहे हैं.

विजय और तृषा की बढ़ती नजदीकियों ने बढ़ाई चर्चाएं

दरअसल, जब से विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और वो राज्य के मुख्यमंत्री बने, तभी से तृषा कृष्णन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. दिलचस्प बात ये रही कि चुनाव परिणाम उसी दिन आए, जिस दिन तृषा का जन्मदिन था. जीत के बाद तृषा मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचीं और फिर विजय को बधाई देने उनके घर भी गईं. बाद में वो विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आईं.
इन सभी मौकों पर विजय की पत्नी संगीता और बच्चे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गईं. कई फैंस ने तृषा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया.

पहले विजय और तृषा का बचाव कर चुकी हैं सुचित्रा

दिलचस्प बात ये है कि सुचित्रा पहले विजय और तृषा का समर्थन कर चुकी हैं. जब विजय और तृषा एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ दिखाई दिए थे और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था, तब सुचित्रा ने उनके बचाव में बयान दिया था. उन्होंने कहा था, “तृषा और विजय सिर्फ एक शादी में साथ गए थे. उन्होंने हाथ तक नहीं पकड़ा. ये पूरी तरह साजिश है. क्या 2026 में दो लोग सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते?”

उन्होंने ये भी कहा था कि अगर दो लोग मंदिर साथ चले जाएं या किसी समारोह में साथ दिख जाएं, तो इसका मतलब ये नहीं कि वो रिलेशनशिप में हैं. यहां तक कि सुचित्रा ने कहा था कि अगर विजय और तृषा सिर्फ दोस्त से बढ़कर भी हैं, तब भी लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए. लेकिन अब उनके बदले हुए तेवर ने लोगों को हैरान कर दिया है.

ये भी पढ़ें: सजकर तैयार हो चुका है Cannes Film Festival का मंच, जानिए कब-कहां और कैसे देख सकेंगे आप

Continue reading on the app

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, नोट कर लें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Bada Mangal 2026: आज 12 मई 2026 को ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल है. बड़ा मंगल की शास्त्रों में विशेष महिमा बताई गयी है. शास्त्रों के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं. इसलिए इनकी पूजा करने से बहुत जल्दी फल की प्राप्ती होती है. बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा विधि-विधान के साथ करनी चाहिए. हनुमान जी को चोला चढ़ाकर पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. जीवन के सभी कष्ट और संकटों से छुटकारा मिल जाता है. धन की समस्या खत्म होती है. घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से शनि के दोष खत्म हो जाते हैं. इसके साथ ही कुंडली के अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं. आइए जानते हैं दूसरे बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा किस तरह करें. 

दूसरे बड़ा मंगल की पूजा के मुहूर्त (Second Bada Mangal 2026 Shubh Muhurat) 

आज 12 मई को पूजा के मुहूर्त इस तरह रहेंगे.

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 08 मिनट से सुबह 04 बजकर 50 मिनट तक.
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक.
  • अमृत काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 21 मिनट से शाम 06 बजकर 56 मिनट तक.
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक.
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 02 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक.

दूसरे बड़ा मंगल पर दिव्य संयोग

इस साल 12 मई 2026 को दूसरा बड़ा मंगल है. पंचांग के अनुसार, 12 मई को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. इसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि शुरु होगी. 12 मई मंगलवार को एकादशी का संयोग विशेष माना जा रहा है. इस दिन की पूजा से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी.

दूसरा बड़ा मंगल पूजा विधि

सूर्योदय से समय स्नान कर व्रत संकल्प लें. स्वच्छ और शुद्ध कपड़े पहनकर पूजा करें. बड़ा मंगल के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं. सोने-चांदी के वर्क से श्रंगार करें. रोली या सिंदूर का टीका लगाएं. जनेऊ अवश्य पहनाएं. लाल फूलों की माला पहनाएं. केला, गुड़-चना, बूंदी, ऋतु फल आदि का भोग लगाएं. हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा चढ़ाएं. सुबह और शाम श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें. आरती के बाद आसन पर बैठकर मंत्र जाप करें. हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक का पाठ करें. सुंदरकांड का पाठ करना बेहद उत्तम होता है. पूजा के बाद भोग बांटें. बंदरों को गुड़-चना, केला आदि खिलाएं.

दूसरा बड़ा मंगल के दिन न करें ये गलती

बड़ा मंगल के दिन क्रोध और गुस्सा करने से बचें.
बड़ा मंगल के दिन घर में कलेश न करें.
मांस-मदिरा का सेवन भूलकर न करें.
प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन न करें.
अपने से बड़ों का अपमान न करें.
बाल और नाखून न काटें.
ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.

दूसरा बड़ा मंगल का महत्व (Bada Mangal Significance) 

शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहने के पीछे पौराणिक कथाएं मिलती हैं. कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान राम का मिलन हनुमान जी से हुआ था. अन्य कथा के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी ने बुढ़े वानर का रूप धारण कर पांडवों में सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले भीम का घंमड़ दूर किया था. इसीलिए ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बूढ़वा मंगल कहा जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल को हनुमान जी की पूजा करने से भगवत भक्ति प्राप्त होती है. जीवन के सभी संकट और कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति आती है. घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. कुंडली के अशुभ ग्रह शांत होते हैं. करियर और व्यापार की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल के शुभ योग से इन राशियों की हर परेशानी होगी दूर, मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup के लिए 37 साल की उम्र में संन्यास से वापसी, देश की खातिर इस क्रिकेटर ने लिया बड़ा फैसला

South Africa Squad for Women's T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में उस खिलाड़ी को भी जगह मिली है, जिसने T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए अपना संन्यास तोड़ दिया है. Tue, 12 May 2026 14:17:11 +0530

  Videos
See all

NEET 2026 Cancelled Live updates: दोबारा होगा नीट एग्जाम, NTA ने रद्द की परीक्षा | Student Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T08:46:04+00:00

NEET Exam 2026 Cancelled LIVE: Paper Leak के बाद NEET की परीक्षा रद्द | Breaking News |Latest Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T08:45:01+00:00

NEET Student Protest in Delhi Live: NEET परीक्षा रद्द, दिल्ली में बड़ा बवाल |NEET Exam 2026 Cancelled #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T08:41:27+00:00

Iran America War Update: ईरान पर हमले में UAE शामिल, बड़ा खुलासा | Trump | Araghchi | N18G | Saudi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T08:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers