Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, नोट कर लें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
Bada Mangal 2026: आज 12 मई 2026 को ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल है. बड़ा मंगल की शास्त्रों में विशेष महिमा बताई गयी है. शास्त्रों के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं. इसलिए इनकी पूजा करने से बहुत जल्दी फल की प्राप्ती होती है. बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा विधि-विधान के साथ करनी चाहिए. हनुमान जी को चोला चढ़ाकर पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. जीवन के सभी कष्ट और संकटों से छुटकारा मिल जाता है. धन की समस्या खत्म होती है. घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से शनि के दोष खत्म हो जाते हैं. इसके साथ ही कुंडली के अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं. आइए जानते हैं दूसरे बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा किस तरह करें.
दूसरे बड़ा मंगल की पूजा के मुहूर्त (Second Bada Mangal 2026 Shubh Muhurat)
आज 12 मई को पूजा के मुहूर्त इस तरह रहेंगे.
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 08 मिनट से सुबह 04 बजकर 50 मिनट तक.
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक.
- अमृत काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 21 मिनट से शाम 06 बजकर 56 मिनट तक.
- विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक.
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 02 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक.
दूसरे बड़ा मंगल पर दिव्य संयोग
इस साल 12 मई 2026 को दूसरा बड़ा मंगल है. पंचांग के अनुसार, 12 मई को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. इसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि शुरु होगी. 12 मई मंगलवार को एकादशी का संयोग विशेष माना जा रहा है. इस दिन की पूजा से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी.
दूसरा बड़ा मंगल पूजा विधि
सूर्योदय से समय स्नान कर व्रत संकल्प लें. स्वच्छ और शुद्ध कपड़े पहनकर पूजा करें. बड़ा मंगल के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं. सोने-चांदी के वर्क से श्रंगार करें. रोली या सिंदूर का टीका लगाएं. जनेऊ अवश्य पहनाएं. लाल फूलों की माला पहनाएं. केला, गुड़-चना, बूंदी, ऋतु फल आदि का भोग लगाएं. हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा चढ़ाएं. सुबह और शाम श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें. आरती के बाद आसन पर बैठकर मंत्र जाप करें. हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक का पाठ करें. सुंदरकांड का पाठ करना बेहद उत्तम होता है. पूजा के बाद भोग बांटें. बंदरों को गुड़-चना, केला आदि खिलाएं.
दूसरा बड़ा मंगल के दिन न करें ये गलती
बड़ा मंगल के दिन क्रोध और गुस्सा करने से बचें.
बड़ा मंगल के दिन घर में कलेश न करें.
मांस-मदिरा का सेवन भूलकर न करें.
प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन न करें.
अपने से बड़ों का अपमान न करें.
बाल और नाखून न काटें.
ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.
दूसरा बड़ा मंगल का महत्व (Bada Mangal Significance)
शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहने के पीछे पौराणिक कथाएं मिलती हैं. कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान राम का मिलन हनुमान जी से हुआ था. अन्य कथा के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी ने बुढ़े वानर का रूप धारण कर पांडवों में सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले भीम का घंमड़ दूर किया था. इसीलिए ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बूढ़वा मंगल कहा जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल को हनुमान जी की पूजा करने से भगवत भक्ति प्राप्त होती है. जीवन के सभी संकट और कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति आती है. घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. कुंडली के अशुभ ग्रह शांत होते हैं. करियर और व्यापार की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल के शुभ योग से इन राशियों की हर परेशानी होगी दूर, मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
Stock Market Today: मध्य पूर्व में युद्ध की आहट से दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं है. सोमवार के बाद आज भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में भी सेंसेक्स और निफ्टी50 भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























