Responsive Scrollable Menu

चीन यात्रा से पहले जिनपिंग की तारीफ कर ट्रंप ने जताया भरोसा, ताइवान को लेकर आगे नहीं बढ़ेगा तनाव

वॉशिंगटन, 11 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जल्द होने वाली चीन यात्रा में ताइवान और ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़े मुद्दे होंगे। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने रिश्ते की तारीफ की और कहा कि ताइवान को लेकर तनाव आगे नहीं बढ़ेगा।

व्हाइट हाउस में एक मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार अब चीन के साथ बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने पिछली अमेरिकी सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को अमेरिका का फायदा उठाने दिया।

ट्रंप ने कहा क‍ि हम बहुत कारोबार कर रहे हैं, लेकिन यह समझदारी वाला कारोबार है। पहले के राष्ट्रपति के समय हमसे कई वर्षों तक फायदा उठाया गया, अब हम चीन के साथ अच्छा काम कर रहे हैं।

बातचीत के दौरान ट्रंप ने कई बार शी जिनपिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा क‍ि मेरे राष्ट्रपति शी के साथ अच्छे रिश्ते हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उम्मीद है कि वो भी मेरा सम्मान करते हैं। ट्रंप ने कहा कि शी हमारी पिछली सरकार का सम्मान नहीं करते थे और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की। ट्रंप ने कहा क‍ि वो (बाइडेन) ठीक से बात भी नहीं कर पाते थे।

ट्रंप ने चीन से जुड़ी बातों को पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले तेल की सुरक्षा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि चीन अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा होर्मुज से आने वाले तेल पर निर्भर करता है, इसलिए वह भी क्षेत्र में स्थिरता चाहता है।

ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज से चीन को अपने तेल का करीब 40 प्रत‍िशत मिलता है। वो भी चाहता है कि वहां सब ठीक रहे, वो तनाव नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और ईरान आने वाली शिखर वार्ता के मुख्य मुद्दे होंगे।

ताइवान के मुद्दे पर ट्रंप ने माना कि यह बातचीत में जरूर उठ सकता है। उन्होंने कहा क‍ि मुझे लगता है वह (शी जिनपिंग) ताइवान का मुद्दा मुझसे ज्यादा उठाएंगे। लेकिन मुझे लगता है सब ठीक रहेगा। ट्रंप ने कहा कि मजबूत अमेरिकी नेतृत्व से ताइवान पर संकट नहीं आएगा।

उन्होंने कहा क‍ि अगर आपके पास सही राष्ट्रपति हो, तो मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ होगा। उन्होंने कहा कि ताइवान को जापान और क्षेत्र के कई देशों से समर्थन मिलता है।

ट्रंप ने कहा क‍ि जापान और उस इलाके के कई देशों से ताइवान को काफी समर्थन है। इसके अलावा ट्रंप ने शी जिनपिंग की नेतृत्व शैली की भी तारीफ की और उन्हें बहुत अच्छे इंसान और कमाल के व्यक्ति कहा। वो अपने देश से बहुत प्यार करते हैं, ये मैं बता सकता हूं। मैं उनसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं।

ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी नीति का बचाव भी किया और कहा कि हाल की सैन्य कार्रवाई और दबाव से वैश्विक बाजारों में स्थिरता आई है। उन्होंने कहा क‍ि अब शेयर बाजार उस समय से भी ज्यादा ऊपर है जब यह संघर्ष शुरू हुआ था।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

PBKS vs DC: पंजाब किंग्स को मिली लगातार चौथी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने रौंदा, अक्षर पटेल और डेविड मिलर का धमाल

PBKS vs RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार दूसरे दिन भी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य के अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने 210 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 गेंद शेष कहते 3 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतक लगाया. 

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत रही थी खराब

पंजाब किंग्स के दिए 211 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी. टीम ने 33 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. यश ठाकुर ने दूसरे ओवर में अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा. अभिषेक 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया. राहुल 8 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए. 

अक्षर पटेल अर्धशतक लगाकर मार्कस स्टोयनिस का बने शिकार

इसके बाद पांचवे ओवर में अर्शदीप सिंह ने साहिल पारख को चलता किया. साहिल पारख 6 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. 74 रन के स्कोर पर दिल्ली ने चौथा विकेट गंवाया. ट्रिस्टन स्टब्स रनआउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. इसके बाद मार्कस स्टोयनिस ने अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका दिया है. अक्षर पटेल 30 गेंद पर 56 रन बनाए, जिसमें 8 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.

डेविड मिलर के बाद आशुतोष-माधव और नबी ने दिल्ली को दिलाई जीत

पंजाब किंग्स को बेन द्वारशुइस ने छठीं सफलता दिलाई. उन्होंने डेविड मिलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिलर 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलकर आउट हुए हैं. मिलर के आउट होने के बाद लगा कि पंजाब किंग्स इस मैच में वापसी कर सकती है, लेकिन फिर आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी और अकिब नबी ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर पंजाब किंग्स से जीत छीन ली. आशुतोष शर्मा (24), माधव तिवारी (18*) और अकिब नबी (10*) रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई. 

ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किग्स ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए थे. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रनों की नाबाद पारी खेली. सूर्यांश शेडगे सिर्फ 8 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए. ओपनर प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. कूपर कोनोली 27 गेंद पर 28 रन बनाए. जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए 22 साल का माधव तिवारी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर 2 विकेट झटके. मिचेल मार्श ने भी 2 विकेट लिए, मगर 57 रन लुटा दिए. मुकेश कुमार को एक सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  ये हैं IPL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, एक को भी आउट नहीं कर पाए गेंदबाज

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer statement: घटिया बॉलिंग, शर्मनाक फील्डिंग... दिल्ली से हार के बाद श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

Shreyas Iyer statement: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को आईपीएल 2026 में लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में टीम को 3 विकेट से करारी हार मिली. इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए. इसके साथ ही टीम की घटिया फील्डिंग और बॉलिंग पर भी कप्तान ने अपना गुस्सा उतारा. Tue, 12 May 2026 01:34:16 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: दिनदहाड़े BJP ऑफ़िस में घुसे हमलावर | #SauBaatKiEkBaat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T21:01:02+00:00

West Bank settlers forced Palestinian to dig up his dad's grave. #WestBank #Israel #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T20:30:08+00:00

UP News | हनुमानगढ़ में बस टिकट को लेकर बवाल, युवक पर टूट पड़े दबंग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T20:45:02+00:00

Trump says month-long ceasefire between the US and Iran is on "massive life support". #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T20:37:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers