PBKS vs DC: पंजाब किंग्स को मिली लगातार चौथी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने रौंदा, अक्षर पटेल और डेविड मिलर का धमाल
PBKS vs RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार दूसरे दिन भी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य के अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने 210 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 गेंद शेष कहते 3 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतक लगाया.
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत रही थी खराब
पंजाब किंग्स के दिए 211 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी. टीम ने 33 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. यश ठाकुर ने दूसरे ओवर में अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा. अभिषेक 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया. राहुल 8 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए.
अक्षर पटेल अर्धशतक लगाकर मार्कस स्टोयनिस का बने शिकार
इसके बाद पांचवे ओवर में अर्शदीप सिंह ने साहिल पारख को चलता किया. साहिल पारख 6 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. 74 रन के स्कोर पर दिल्ली ने चौथा विकेट गंवाया. ट्रिस्टन स्टब्स रनआउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. इसके बाद मार्कस स्टोयनिस ने अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका दिया है. अक्षर पटेल 30 गेंद पर 56 रन बनाए, जिसमें 8 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.
Captain masterclass under pressure ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
Axar Patel departs after a very important 56(30) ????
Updates ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/TZSJL8YPJh
डेविड मिलर के बाद आशुतोष-माधव और नबी ने दिल्ली को दिलाई जीत
पंजाब किंग्स को बेन द्वारशुइस ने छठीं सफलता दिलाई. उन्होंने डेविड मिलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिलर 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलकर आउट हुए हैं. मिलर के आउट होने के बाद लगा कि पंजाब किंग्स इस मैच में वापसी कर सकती है, लेकिन फिर आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी और अकिब नबी ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर पंजाब किंग्स से जीत छीन ली. आशुतोष शर्मा (24), माधव तिवारी (18*) और अकिब नबी (10*) रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई.
Twist in the tale ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
David Miller departs right after his fifty courtesy of an exceptional catch by Prabhsimran Singh ✨
Updates ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/72gJm9r9vr
Ice in their veins and pure fire in their bats! ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
Madhav Tiwari & Ashutosh Sharma with match-winning clutch cameos to seal the deal for #DC ????
Updates ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/ZqwSxTCrhj
ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी
पंजाब किग्स ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए थे. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रनों की नाबाद पारी खेली. सूर्यांश शेडगे सिर्फ 8 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए. ओपनर प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. कूपर कोनोली 27 गेंद पर 28 रन बनाए. जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए 22 साल का माधव तिवारी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर 2 विकेट झटके. मिचेल मार्श ने भी 2 विकेट लिए, मगर 57 रन लुटा दिए. मुकेश कुमार को एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, एक को भी आउट नहीं कर पाए गेंदबाज
आपसी रिश्तों को मजबूती के लिए यूरोप और यूएई समेत पांच देशों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई से 20 मई के बीच संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वह 15 मई को अपनी यात्रा की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात से करेंगे। वहां वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों और ऊर्जा सहयोग पर बात करेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री नीदरलैंड जाएंगे, जहां वे 15 से 17 मई तक रहेंगे। यह यात्रा नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के आमंत्रण पर हो रही है।
इस दौरान पीएम मोदी नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ बातचीत करेंगे।
इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत हो रहे सहयोग को और आगे बढ़ाना है। इसमें रक्षा, सुरक्षा, नवाचार, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, और पानी से जुड़ी रणनीतिक साझेदारी जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।
इसके बाद प्रधानमंत्री 17 से 18 मई के बीच स्वीडन के गोथेनबर्ग जाएंगे। यह यात्रा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के निमंत्रण पर हो रही है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पीएम क्रिस्टरसन के साथ बातचीत करेंगे, ताकि दोनों देशों के रिश्तों के सभी पहलुओं का रिव्यू किया जा सके और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशे जा सकें। साथ ही ग्रीन ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नई टेक्नोलॉजी, स्टार्ट-अप, मजबूत सप्लाई चेन, डिफेंस, स्पेस, क्लाइमेट एक्शन और लोगों के बीच संबंधों में भी सहयोग किया जा सके।
इसके बाद पीएम मोदी 18 से 19 मई तक नॉर्वे की यात्रा करेंगे और तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, साथ ही कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली नॉर्वे यात्रा होगी और पिछले 43 वर्षों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक नॉर्वे यात्रा होगी।
वे नॉर्वे के राजा हेराल्ड वी और क्वीन सोनजा से भी मिलेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
पीएम मोदी भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
इसके बाद अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19 से 20 मई तक इटली जाएंगे। यह यात्रा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के आमंत्रण पर हो रही है।
इस दौरान वे इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और यूरोप के बीच साझेदारी को और मजबूत करेगी, खासकर व्यापार और निवेश के क्षेत्र में। हाल ही में हुए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के बाद यह सहयोग और भी आगे बढ़ेगा।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















