Responsive Scrollable Menu

ईरान का परमाणु प्रस्ताव 'कचरे का एक टुकड़ा', नाजुक हालत में युद्धविराम: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन, 11 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के नए परमाणु प्रस्ताव को कचरे का एक टुकड़ा बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने व्हाइट हाउस में मातृत्व स्वास्थ्य और प्रजनन सेवाओं से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि युद्धविराम लाइफ सपोर्ट पर है।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि तेहरान की परमाणु वार्ता में दी गई नई प्रतिक्रिया पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह एक बेवकूफी भरा प्रस्ताव है।

ट्रंप ने बताया कि ईरान पहले इस बात पर सहमत हुआ था कि हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमलों से क्षतिग्रस्त संवर्धन (एनरिचमेंट) सुविधाओं से परमाणु धूल हटाने की अनुमति देगा, लेकिन बाद में उसने अपना रुख बदल दिया।

ट्रंप के अनुसार, बाद में ईरानी अधिकारी इस समझौते से पीछे हट गए क्योंकि वे इसे लिखित रूप में नहीं देना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की स्थिति वही है जो पहले थी। मेरा बहुत सीधा-सादा प्लान है: ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए, हम दुनिया की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा क‍ि मैं कहूंगा कि युद्धविराम बहुत कमजोर हालत में है। जैसे डॉक्टर आए और कहे कि आपके मरीज के बचने की सिर्फ एक प्रत‍िशत संभावना है।

ट्रंप ने ईरान पर हाल के अमेरिकी सैन्य अभियानों की भी तारीफ की और कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की क्षमता को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है। उनके पास कोई वायुसेना नहीं है। उनके पास कोई एंटी-एयरक्राफ्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी पायलटों ने हमलों के दौरान बहुत खतरनाक मिशन पूरे किए। उन सभी बमों ने ठीक निशाने पर जाकर काम किया और ग्रेनाइट पहाड़ के अंदर जाकर विस्फोट किया।

ये बयान व्हाइट हाउस में मातृत्व स्वास्थ्य, प्रजनन सेवाओं और बच्चों की देखभाल से जुड़ी नई योजनाओं की घोषणा के दौरान दिए गए, जो मदर्स डे से पहले पेश की गईं।

ट्रंप ने घोषणा की कि श्रम विभाग कंपनियों के लिए स्वास्थ्य बीमा से अलग एक नया फर्टिलिटी बेनिफिट विकल्प बनाएगा। ज्यादातर हेल्थकेयर योजनाएं ये सुविधाएं कवर नहीं करतीं। यह एक अतिरिक्त विकल्प होगा जो जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने सीनेटर कैटी ब्रिट की तारीफ की, जिन्होंने अलबामा की एक अदालत के फैसले के बाद आईवीएफ से जुड़ी समस्याओं को उठाया था। जिसका असर आईवीएफ इलाज पर पड़ रहा था। उन्होंने बताया क‍ि मैं फर्टिलिटी का पिता बना।

ट्रंप ने कहा क‍ि प्रशासन ने एक नई वेबसाइट भी लॉन्च की, जो फर्टिलिटी देखभाल, गर्भावस्था और बच्चों की देखभाल से जुड़ी जानकारी देगी।

ट्रंप ने चीन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा क‍ि हम चीन के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं। मेरा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। ताइवान के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा क‍ि यह हमेशा उठता है। वह ताइवान की बात करेंगे। मुझे लगता है कि सब ठीक रहेगा।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

खाद और तेल संकट के बीच यूएन प्रमुख की चेतावनी, दोबारा लड़ाई के होंगे गंभीर नतीजे, शांत‍ि की अपील की

नैरोबी, 11 मई (आईएएनएस)। केन्या की राजधानी नैरोबी में सोमवार को संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के लिए एक कॉन्फ्रेंस सुविधा के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने अपील की कि होर्मुज स्‍ट्रेट पूरी तरह खुला रहे और युद्धविराम बना रहे।

गुटेरेस ने कहा, “मैं जोर देकर अपील करता हूं कि बातचीत जारी रहे जब तक कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकल जाता, युद्धविराम बना रहे और इस बीच होर्मुज स्‍ट्रेट पूरी तरह खुला रहे। अगर फिर से लड़ाई शुरू हुई तो उसके बहुत गंभीर नतीजे होंगे।”

उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व का यह संकट सिर्फ दूर बैठे लोगों की समस्या नहीं है, क्योंकि अफ्रीका के लगभग 13 प्रतिशत आयात इसी अहम समुद्री रास्ते से होकर गुजरते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कई अफ्रीकी देश अब भी खाड़ी क्षेत्र से खाद और खेती में इस्तेमाल होने वाली दूसरी जरूरी चीजों का इंतजार कर रहे हैं।

गुटेरेस ने कहा क‍ि अगर खाद नहीं मिली, तो आप समझ सकते हैं कि अगले साल खाद्य सुरक्षा का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।उन्होंने बताया कि यूरिया की कीमत पिछले एक महीने में 35 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी है। यूरिया दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली खाद है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित में होर्मुज स्‍ट्रेट का पूरी तरह खुला रहना बेहद जरूरी है।

गुटेरेस ने कहा क‍ि इसी से ऊर्जा और खाद की कीमतें फिर से उस स्तर पर आ पाएंगी, जहां वे युद्ध से पहले थीं।

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका के नए प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को सख्ती से खारिज कर दिया। उन्होंने तेहरान के रुख को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैंने अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया पढ़ी है। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आईंं। पूरी तरह अस्वीकार्य! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

ये बयान ऐसे समय आया जब कुछ ही घंटे पहले ईरान ने अमेरिका समर्थित शांति प्रस्ताव पर अपना जवाब भेजा था। इस प्रस्ताव का मकसद कई हफ्तों से चल रहे सैन्य तनाव और समुद्री बाधाओं के बाद क्षेत्र में स्थिरता लाना है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, पंजाब किंग्स को मिली लगातार चौथी हार

PBKS vs DC Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को अगले मैच तक जिंदा रखा है. Mon, 11 May 2026 23:27:11 +0530

  Videos
See all

Iran Vs US | चुनाव बाद तेल बढ़ने की अफवाह ! #shorts #ytshorts #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T18:32:36+00:00

News Ki Pathshala: भारत की अर्थव्यवस्था कैसे रॉकेट बन गई ? | PM Modi | West Asia Crisis | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T18:30:28+00:00

Can Labour win over voters — with or without Keir Starmer? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T18:30:21+00:00

Rajasthan News: इंश्योरेंस गैंग से सावधान! बीमा के बदले देते हैं मौत! | Insaurance Gang | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T18:29:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers