Responsive Scrollable Menu

ऑनलाइन ठगी हो जाए तो घबराएं नहीं: तुरंत करें ये 5 काम, पैसे बचने की बढ़ जाती उम्मीद

Online Fraud: डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग के दौर में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे। कई बार लोगों को तब पता चलता है कि उनके खाते से पैसे निकल चुके, जब मोबाइल पर ट्रांजैक्शन का मैसेज आता है। ऐसे समय में ज्यादातर लोग घबरा जाते और समझ नहीं पाते कि सबसे पहले क्या करना चाहिए, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठगी के बाद शुरुआती 10 से 15 मिनट बेहद अहम होते। अगर तुरंत सही कदम उठाए जाएं तो पैसे रिकवर होने की संभावना बढ़ सकती।

अगर आपके खाते से बिना अनुमति पैसे निकल गए तो सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। यह सरकार की आधिकारिक हेल्पलाइन है, जहां वित्तीय साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज की जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक कई मामलों में बैंक और जांच एजेंसियां ट्रांजैक्शन को समय रहते फ्रीज कर सकती, लेकिन इसके लिए तुरंत सूचना देना जरूरी होता। लोग अक्सर पहले खुद समझने की कोशिश में समय गंवा देते हैं और इसी बीच पैसा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो जाता।

बैंक को तुरंत दें जानकारी
1930 पर शिकायत करने के बाद तुरंत अपने बैंक को सूचित करें। अगर मामला यूपीआई फ्रॉड का है तो अस्थायी रूप से यूपीआई बंद कर दें। कार्ड से जुड़ी ठगी होने पर कार्ड ब्लॉक कराएं। जरूरत पड़े तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का एक्सेस भी बंद कर दें। इसका मकसद आगे होने वाले नुकसान को रोकना होता है। कई बार ठग एक ट्रांजैक्शन के बाद लगातार कई ट्रांजैक्शन करने की कोशिश करते हैं।

साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत
इसके बाद गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। शिकायत दर्ज करते समय घटना का समय, रकम और पूरी जानकारी साफ-साफ लिखें। अगर स्क्रीनशॉट या ट्रांजैक्शन डिटेल्स हों तो उन्हें भी अपलोड करें। यह शिकायत आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनती है और आगे की जांच इसी आधार पर होती है।

शिकायत नंबर संभालकर रखें
ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद एक ऐकनॉलेजमेंट नंब मिलता है। इसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। आगे शिकायत ट्रैक करने, फॉलोअप करने और पुलिस या साइबर सेल से संपर्क में यही नंबर काम आता है।

तुरंत अपडेट की उम्मीद न करें
शिकायत के बाद मामला स्थानीय साइबर सेल या पुलिस के पास पहुंचता है। वहां से बैंक और पेमेंट प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर ट्रांजैक्शन ट्रेस किया जाता है। इसमें समय लग सकता है। अगर लंबे समय तक कोई अपडेट नहीं मिले तो संबंधित साइबर पुलिस स्टेशन जाकर फॉलोअप करना बेहतर रहता है।

जानकारों का कहना है कि साइबर फ्रॉड में सबसे बड़ा हथियार समय होता है। अगर पैसा अभी सिस्टम में कहीं रुका हुआ है तो उसे फ्रीज किया जा सकता है, लेकिन देर होने पर रिकवरी मुश्किल हो जाती है। इसलिए ऐसे मामलों में पहले कार्रवाई करें, बाद में पूरी कहानी समझें।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

PM Modi Global Crisis Speech: PM मोदी ने ग्लोबल संकट से बचने के दिए 10 मंत्र #shorts #pmmodi #gold

PM Modi Global Crisis Speech: PM मोदी ने ग्लोबल संकट से बचने के दिए 10 मंत्र #shorts #pmmodi #gold #PMModi #GlobalCrisis #PetrolDiesel #GoldNews #globalcrisis2026 ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Mumbai Indians के प्लेयर का बड़ा बयान, Captain Hardik Pandya के बिना मुश्किल, पर खेल नहीं रुकता

ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश ने बुधवार को यहां कहा कि नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लिए चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन खेल रुकता नहीं है और आगे बढ़ता है। रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली करीबी हार ने मुंबई इंडियन्स को इस सत्र के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। बेंगलुरु के खिलाफ मैच इस सत्र का तीसरा ग्रुप चरण मुकाबला था जिसमें पंड्या नहीं खेले। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे।

बॉश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘बेशक यह मुश्किल है। हार्दिक सिर्फ नेतृत्वकर्ता ही नहीं बल्कि एक शानदार क्रिकेटर भी है। मैदान पर हमें उनकी कमी खलती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि जो लोग फैसले कर रहे हैं और जो लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं, वे उनके और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ बॉश ने कहा, ‘‘यह मुश्किल रहा है लेकिन साथ ही खेल आगे बढ़ता है और हमें अब भी क्रिकेट खेलना है।’’

पंड्या की गैरमौजूदगी में तीन मैच में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली और भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के बृहस्पतिवार को यहां सत्र में चौथी बार टीम की अगुआई करने की उम्मीद है। मुंबई इंडियन्स की टीम 10 टीम की तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और ऑलराउंडर बॉश ने कहा कि मौजूदा सत्र में टीम के संघर्ष का कारण संपूर्ण प्रदर्शन करने में नाकाम रहना है।

Thu, 14 May 2026 10:46:57 +0530

  Videos
See all

Brajesh Pathak on Prateek Yadav | प्रतीक यादव के निधन पर ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा दुख | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:46:07+00:00

West Bengal News: विजय रथ पर शुभेंदु...भवानीपुर में जीत का जश्न | Bhowanipore | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:48:55+00:00

Weather News: आंधी -तूफान की वजह से 62 लोगों की मौत #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:37:23+00:00

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Prateek Yadav | NEET Paper Leak | CM YOGI | 14 May | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers