Responsive Scrollable Menu

एमजीएल ने एमएमआर रीजन में सीएनजी की कीमतों को 2 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाया

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 84 रुपए प्रति किलो कर दिया है। यह सरकारी कंपनी मुख्यतः मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) क्षेत्र में सीएनजी की आपूर्ति करती है।

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की अधिक कीमतें, कमजोर रुपया और हॉमुर्ज स्ट्रेट बंद होने से आपूर्ति श्रृंखला संबंधी बाधाओं को माना जा रहा है।

एमजीएल मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के आसपास के इलाकों में ऑपरेट करती है और इसका उसर इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं पर होगा।

फिलहाल दिल्ली एनसीआर, जहां परिचालन इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के हाथ में है, कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं है। एमजीएल की ओर से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं की नजर भी कीमतों पर बनी हुई है।

एमजीएल ने कहा कि गैस खरीद की बढ़ती लागत, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रुपए के अवमूल्यन और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के चलते कीमतों में वृद्धि हुई है।

एमजीएल के एक अधिकारी ने बताया, 14 मई आधी रात से सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में नई संशोधित दर 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाएगी।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही बंद हो गई है। दुनिया में होने वाले कच्चे तेल और गैस निर्यात का 20 प्रतिशत हिस्सा इसी स्ट्रेट गुजरता है। इससे पूरी दुनिया में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की है।

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने कहा था कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है और घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद एमजीएल का शेयर दोपहर 12 बजे 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,065 रुपए पर था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव, विराट कोहली ने 11 खिलाड़ियों को पछाड़कर मारी एंट्री, गिल और सूर्यवंशी हुए टॉप-5 से बाहर

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. 24 घंटे के बाद ही ऑरेंज कैप लिस्ट बदल गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार एंट्री ऑरेंज कैप की लिस्ट में मारी है. इसके साथ ही विराट कोहली ने शुभमन गिल को टॉप-5 की रेस से बाहर कर दिया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी भी आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप टॉप - 5 लिस्ट से बाहर हैं. तो आइए जानते हैं कि विराट कोहली किस स्थान पर मौजूद हैं.

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट में विराट कोहली का धमाल

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने काफी लंबे दिनों के बाद ऑरेंज कैप के टॉप - 5 में जगह बनाई है. विराट कोहली लगातार 2 मैचों में शून्य पर आउट हुए थे, जिसके बाद उनके 379 रनों के साथ टॉप 10 से भी बाहर थे. विराट कोहली आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 14वें स्थान पर थे.

अब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर खेलते हुए आईपीएल 2026 के 57वें मैच में शतकीय पारी खेली. इस शतकीय पारी के साथ ही विराट कोहली ने 11 स्थानों की छलांग लगाई है. अब विराट आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. वो ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.

ऑरेंज कैप लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचे विराट कोहली

इस समय विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में 12 मैचों की 12 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 484 रन बनाकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. इस दौरान विराट का उच्चतम स्कोर 105* रहा है. विराट इस टूर्नामेंट में 2 मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं, जबकि उनका औसत 53.77 का रहा है और स्ट्राइक रेट 165.75 का रहा है. उनके बल्ले से 53 चौके और 18 छक्के भी निकले हैं.

टॉप- 2 में क्लासेन और साई सुदर्शन शामिल 

ऑरेंज कैप इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजा हुआ है. साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में 5 अर्धशतकों के साथ 508 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 38 चौके और 23 छक्के भी निकले हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 69 रहा है.

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट में दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन पहुंच चुके हैं. सुदर्शन ने 12 मैचों की 12 पारियों में 501 रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं. साई ने 49 चौके और 22 छक्के भी लगाए हैं.  उनका उच्चतम स्कोर 100 रहा है. 

शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी टॉप - 5 से बाहर 

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की लिस्ट के टॉप-5 से बाहर हो गए हैं. गिल ने 11 मैचों में 476 रन बनाए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 4 अर्धशतक लगाए हैं और अब वो पांचवें स्थान से उतरकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी 11 मैचों की 11 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 440 रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें : फुल ऑन मस्ती! वैभव सूर्यवंशी की क्यूटनेस ने जीता दिल, सरप्राइज एंट्री पर दिया ऐसा रिएक्शन वीडियो हो गया वायरल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है… विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा? वायरल हुआ Video

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान स्टंप माइक पर उनकी एक बात कैद हो गई, जो काफी वायरल हो रही है. Thu, 14 May 2026 15:57:28 +0530

  Videos
See all

दोपहर की 100 सबसे बड़ी खबरें | Brics Summit 2026 | China | Donald Trump | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:42:36+00:00

Shorts | Bareilly में टीनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स | #bareilly #viralvideo #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:45:00+00:00

दिल्ली में सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम | #rekhagupta #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:46:11+00:00

CCTV फुटेज से खुला गाय चोरी का राज #nagpur #cow #theft #cctv #viralvideo #maharashtranews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers