Responsive Scrollable Menu

'प्रेग्नेंट महिलाओं को पकड़कर दर्दनाक हमला किया...', मुस्लिम आतंकवादियों पर फूटा देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा

Devoleena Bhattacharjee Reacted on Terrorists Stormed: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल की राजनीति पर अपनी राय खुलकर रखने के बाद अब उन्होंने नाइजीरिया में हुए एक कथित आतंकी हमले को लेकर गहरा गुस्सा जाहिर किया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और रिपोर्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने आतंकियों की क्रूरता पर तीखी प्रतिक्रिया दी और निर्दोष लोगों की हत्या की कड़ी निंदा की.

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भी चर्चा में रही थीं एक्ट्रेस

आपको बता दें कि कुछ समय पहले देवोलीना भट्टाचार्जी मई 2026 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं. उन्होंने बीजेपी की जीत का समर्थन किया था और ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के लिए “बुरा सपना” बताया था. साथ ही उन्होंने टीएमसी की हार पर खुशी भी जाहिर की थी. उनके इन बयानों पर सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली थी. इस बीच अब देवोलीना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आई एक दर्दनाक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

“एकदम राक्षसी प्रवृत्ति”

देवोलीना ने जिस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, उसमें नाइजीरिया में ईसाई समुदाय पर हुए कथित हमले का जिक्र किया गया था. वीडियो में दावा किया गया कि मुस्लिम आतंकवादियों ने एक ईसाई गांव पर हमला कर कई निर्दोष लोगों की हत्या कर दी. इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस ने गुस्से में लिखा, “एकदम राक्षस और शैतान वाली प्रवृत्ति. इन राक्षसों के लिए नरक में खास जगह है, जिसे वो स्वर्ग समझते हैं.” एक्ट्रेस की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं.

रिपोर्ट में प्रेग्नेंट महिलाओं पर क्रूरता का दावा

वायरल वीडियो और रिपोर्ट में दावा किया गया कि आतंकियों ने गांव पर हमला करने के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा. पोस्ट में कहा गया कि कुछ गर्भवती महिलाओं को पकड़कर उन पर बेहद क्रूर तरीके से हमला किया गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था कि हमला इसलिए किया गया क्योंकि गांव के लोगों ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया था. साथ ही अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर इस मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया गया. कैप्शन में लोगों से अपील की गई, “कृपया नाइजीरिया में सताए जा रहे ईसाइयों के लिए प्रार्थना करें.”

सीबीएन न्यूज की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

वीडियो में दिखाई गई रिपोर्ट को CBN News से जुड़ा बताया गया. रिपोर्टर लॉरेंस जोंगो ने कैमरे पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 8 मई की रात कथित तौर पर आर्म्ड फुलानी आतंकवादियों ने Ngbra-Zongo क्षेत्र के ईसाई समुदाय पर हमला किया. रिपोर्ट के अनुसार, हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई, जिनमें गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे. दावा किया गया कि हमलावरों ने बंदूक और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया. वीडियो में हमले के बाद का धुंधला फुटेज भी दिखाया गया, जिसमें राहतकर्मी और स्थानीय लोग शवों को संभालते और अंतिम संस्कार की तैयारी करते नजर आए.

ये भी पढ़ें: 'कम से कम मैं जिंदा हूं...', छठी बार कैंसर से जूझ रहीं शारिब हाशमी की पत्नी नसरीन, बयां किया दर्द

Continue reading on the app

ब्रिक्स 2026: विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत मंडपम में वैश्विक प्रतिनिधियों का किया स्वागत

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के विदेश मंत्री और सीनियर डिप्लोमैट गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए पहुंचने लगे। उच्चस्तरीय मीटिंग के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सभी नेताओं का स्वागत किया। 2026 में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स का आयोजन किया जा रहा है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उच्चस्तरीय मीटिंग के लिए भारत मंडपम में आने वाले नेताओं और खास लोगों का खुद स्वागत किया।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो और ब्रिक्स देशों और साझेदार देशों के कई दूसरे विदेश मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर के साथ सभी नेताओं के आधिकारिक समूह की एक फोटो ली गई। विदेश मंत्री ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। मीटिंग के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी फायदे के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार शेयर करेंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक ब्रिक्स के विदेश मंत्री और सदस्य और साझेदार देशों के डेलिगेशन के प्रमुख इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।

यह मीटिंग भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में पहली बड़ी मंत्रीस्तरीय मीटिंग होगी और उम्मीद है कि यह इस साल के आखिर में होने वाले ब्रिक्स लीडर्स समिट के एजेंडा को बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

नई दिल्ली में हर हफ्ते होने वाली मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय ने कन्फर्म किया कि हिस्सा लेने वाले देशों के सीनियर डिप्लोमैट समिट में शामिल होंगे और दो दिन की मीटिंग के दौरान होने वाली चर्चाओं के बड़े फ्रेमवर्क की जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत के मुख्य तौर पर क्षेत्रीय और वैश्विक विकास, सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और बदलती भू-राजनीतिक असलियतों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय गवर्नेंस स्ट्रक्चर में सुधारों को आगे बढ़ाने पर फोकस रहने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मीटिंग 14 और 15 मई को होनी है और हम इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं।”

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs CSK: Lucknow से भिड़ेगी Chennai Super Kings, Playoffs की टिकट के लिए हर हाल में चाहिए जीत

लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके अपना दावा बनाये रखना चाहेगी जबकि दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ के लिये यह महज प्रतिष्ठा का मुकाबला है। चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में समय पर जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा।

चेन्नई को अपने बाकी सारे मैच जीतने के अलावा दूसरे मैचों के नतीजे भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी। चेन्नई फिलहाल 11 मैचों में से छह जीतकर पांचवें स्थान पर है। अच्छी ‘फिनिशिंग’ नहीं होने के कारण आलोचना झेलने वाली पांच बार की चैम्पियन चेन्नई टीम ने संजू सैमसन, उर्विल पटेल, कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और कुछ उदीयमान खिलाड़ियों के दम पर अच्छी वापसी की। शीर्षक्रम पर उर्विल के बेखौफ प्रदर्शन से पावरप्ले में चेन्नई का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। शुक्रवार को शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस को भी बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जांघ की चोट के कारण हरफनमौला जैमी ओवर्टन के बाहर होने से चेन्नई की गेंदबाजी कमजोर हुई है।

ओवर्टन ने दस मैचों में 14 विकेट लिये और वह इस सत्र में चेन्नई की गेंदबाजी की धुरी थे। अकील हुसैन, मुकेश चौधरी और अंशुल कम्बोज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि अफगानिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर नूर अहमद प्रभावी रहे हैं। दूसरी ओर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के लगातार खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा। उसके गेंदबाज विरोधी टीमों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे और चेन्नई के खिलाफ पहले चरण के मैच में तो वे 203 रन बनाकर भी हार गए। जोश इंगलिस , निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एक ईकाई के रूप में टीम नाकाम रही है।

टीमें : चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Thu, 14 May 2026 15:06:00 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Last Rites Updates: राजनाथ के बेटे ने दिया प्रतीक को कंधा !|Breaking News | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T09:42:56+00:00

Delhi Bus Gangrape Case: दिल्ली में 'निर्भया पार्ट- 2',चलती बस में गैंगरेप! | Delhi Bus Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T09:42:08+00:00

Prateek Yadav Funeral : अंतिम संस्कार के वक्त भाई प्रतीक की बेटी को संभालते नजर आए Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T09:33:14+00:00

West Bengal News : High Court में वकील बनकर पहुंचीं Mamata Banerjee #shorts #viralnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T09:35:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers