सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, जामनगर से दिल्ली तक का ये सफर रहा है शानदार!
भारत मंडपम में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दो किताबों The Bench, the Bar and the Bizarre और The Lawful and the Awful का विमोचन हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृह और सहकार मंत्री अमित शाह रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता की भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने की.
Sagarika Ghose: TMC की महिला सांसद सागरिका घोष ने दी दिल्ली पुलिस में शिकायत, धमकियां मिलने की कही बात
Sagarika Ghose: भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली है। जबकि टीएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी खुद की भी सीट नहीं बचा पाईं। फिलहाल दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने खुद को धमकियां दिए जाने की बात कही है। उन्होंने अपनी पोस्ट के माध्यम से दिल्ली पुलिस को सूचना दी है। इसके अलावा पोस्ट में दिल्ली सीएमओ को भी टैग किया है।
Dear @DelhiPolice I received extremely threatening calls last evening from these numbers who I have identified through my True Caller App. Hope you will take necessary action. I will also be filing a complaint. Thank you. @CMODelhi pic.twitter.com/XRRkIMLdVx
— Sagarika Ghose (@sagarikaghose) May 11, 2026
TMC सांसद को मिली धमकी
सागरिका घोष ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, " प्रिय दिल्ली पुलिस कल शाम मुझे इन नंबरों से बेहद धमकी भरे कॉल आए, जिनकी पहचान मैंने अपने (True Caller App) ट्रू कॉलर ऐप के माध्यम से की है। उम्मीद है कि आप इस पर जरूरी कार्रवाई करेंगे। मैं इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करवाऊँगा। धन्यवाद।" इसके अलावा टीएमसी की सांसद ने अपने इस पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता के ऑफिस को भी टैग किया।
राज्यसभा में डिप्टी लीडर हैं सागरिका घोष
सागरिका घोष तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं और वह उच्च सदन में पार्टी की तरफ से डिप्टी लीडर हैं। सागरिका घोष एक पत्रकार थीं और साल 2024 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को ज्वाइन किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें उच्च सदन का सांसद बना दिया। जहां वह अगल-अलग मुद्दों पर पार्टी की तरफ से आवाज उठाती हैं। सागरिका घोष की पहचान केंद्र और भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करने के लिए भी होती है। वहीं सागरिका घोष की तरफ से दी गई शिकायत पर अब तक दिल्ली पुलिस और दिल्ली सीएमओ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi



















