Responsive Scrollable Menu

8 छक्के, 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी... आखिर कौन है ये बल्लेबाज जिसने तोड़ दिया ABD का रिकॉर्ड?

Vaibhav Suryavansh vs Urvil Patel: IPL 2026 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसने हर क्रिकेट फैन को हैरान कर दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के 27 वर्षीय बल्लेबाज़ उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. उर्विल ने 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी इस तूफानी बल्लेबाज़ी ने एबी डिविलियर्स का 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. चेपॉक में उर्विल की इस पारी ने मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया और सोशल मीडिया पर भी उनका नाम ट्रेंड करने लगा. कई फैंस अब उन्हें IPL 2026 का नया विस्फोटक स्टार बता रहे हैं.

Continue reading on the app

Vijay-Trisha: विजय के CM बनते ही तृषा कृष्णन का पोस्ट वायरल, 'प्यार' के बारे में बयां की दिल की बात!

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेता विजय की पार्टी की जीत और फिर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने तक, हर जगह तृषा कृष्णन लाइमलाइट बटोर रही हैं। अब इसी बीच उनका सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है जो उन्होंने विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के बाद शेयर किया।

इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई चर्चाएं
रविवार को चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तृषा भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री काफी खुश नजर आईं। अब इस समारोह के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि तस्वीरों के साथ लिखा कैप्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है।

इन तस्वीरों में अभिनेत्री पाउडर ब्लू सिल्क साड़ी और एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने गजरा, डायमंड ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ अपना ट्रेडिशनल लुक पूरा किया। तस्वीरों के साथ तृषा ने कैप्शन लिखा, "प्यार हमेशा सबसे ज्यादा गूंजता है।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों सितारों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

विजय और तृषा का लिंक-अप
पिछले कुछ समय से तृषा लगातार विजय के समर्थन में नजर आती रही हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी अभिनेत्री विजय के नीलांकरई स्थित घर पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था।

वहीं विजय के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में तृषा को भावुक होते भी देखा गया।

विजय और तृषा की जोड़ी को फैंस करते हैं बेहद पसंद
तृषा और विजय तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों ने 'गिल्ली', 'तिरुपाच्ची', 'आथि', 'कुरुवी' और 'लीयो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

पिछले कुछ महीनों में दोनों की नजदीकियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर होती रही हैं। हालांकि विजय और तृषा ने अब तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा जल्द ही अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म 'करुप्पु' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सूर्या भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

OPINION: IPL की साख बचाने की कवायद, क्यों BCCI के नए नियम समय की मांग थे, पर कतरना हो गया था जरूरी

खिलाड़ियों और टीमों के बेहद करीब इन इन्फ्लुएंसर्स को पहुंच देना एक बड़ा जोखिम है. अचानक ये लोग बिना किसी फिल्टर के अंदर तक पहुंच बना लेते हैं, जबकि वर्षों से मेहनत कर रहे पत्रकारों को भी इतनी सहज पहुंच नहीं मिलती. इसके उलट, कुछ इन्फ्लुएंसर्स खासतौर पर महिलाएं कंटेंट बनाने के नाम पर खिलाड़ियों के साथ जरूरत से ज्यादा नजदीकी बनाते नजर आते रहे है.  Mon, 11 May 2026 14:18:05 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane। Asaduddin Owaisi। AIMIM। “ओवैसी सिर्फ जिहाद ही करते हैं... ”। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T09:15:04+00:00

Nitesh Rane on Owaisi : Owaisi पर ये क्या बोल गए नितेश राणे? #shorts #owaisi #bjp #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T09:15:06+00:00

Trump on Iran:क्या ईरान के खिलाफ बड़ा Operation करने जा रहे Trump ?Top News।World News।Iran Vs US #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T09:09:49+00:00

Somnath Amrit Mahotsav: हम कोई और मिट्टी के बने हैं - पीएम मोदी #shorts #pmmodi #75yearsofsomnath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T09:09:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers