दिल्ली में कुत्ते की मौत पर भड़की महिला, सिक्योरिटी गार्ड का गिरेबान पकड़कर की चप्पल से पिटाई; VIDEO वायरल
Delhi Stray Dog Death: राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि महिला एक एनिमल एक्टिविस्ट है और वह गार्ड द्वारा एक कुत्ते को मारने पर भड़क उठी. उसके बाद उसने दिल्ली पुलिस के सामने ही गार्ड की जमकर पिटाई कर दी.
दिल्ली पुलिस का सामने आया बयान
इस मामले में अब दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है. पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि एक सिक्योरिटी गार्ड ने आवारा कुत्ते को लोहे की रॉड से मारा था. घटना में कुत्ता घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.
दिल्ली पुलिस के सामने डॉग लवर महिला ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट, VIDEO वायरल
— News Nation (@NewsNationTV) May 11, 2026
Visit https://t.co/iu10vmpTKi#Delhi #DogLover #DelhiPolice #SecurityGuard #ViralVideo #NewsNation pic.twitter.com/Blv77kKTl5
इलाज के दौरान कुत्ते की मौत
पुलिस का कहना है कि घायल कुत्ते को इलाज के लिए एक निजी वेटरनरी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित किया गया. हालांकि अभी तक अस्पताल की तरफ से पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी या बयान नहीं मिला है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वीडियो में दिख रही महिला, जिसकी पहचान जसमीत कौर के रूप में हुई है, ने कथित तौर पर गार्ड के साथ मारपीट की थी.
गार्ड ने नहीं दर्ज कराई महिला के खिलाफ शिकायत
वहीं अभी तक गार्ड की तरफ से महिला के खिलाफ कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Viral Dog Video : मालिक से नाराज़ हुआ कुत्ता...फिर जो किया, नहीं हो रहा है किसी को यकीन, देखें वीडियो
क्या कह रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने डॉल लवर महिला एक्टिविस्ट का समर्थन किया तो कुछ लोग उसके खिलाफ बोलते नजर आए. एक यूजर ने लिखा, "अगर किसी ने बेजुबान जानवर को मार दिया तो गुस्सा आना स्वाभाविक है." वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "जानवरों के लिए आवाज उठाने वाले लोग ही असली इंसान हैं." जबकि कई यूजर्स ने गार्ड की पिटाई के लिए महिला की आलोचना की. कुछ यूजर्स ने कहा कि कानून हाथ में लेना गलत है. उन्होंन कहा कि अगर गार्ड दोषी था तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी. एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर कोई गलती करता है तो एफआईआर दर्ज कराओ, मारपीट करने का हक किसने दिया?"
ये भी पढ़ें: डॉग लवर की हैवानियत, कुत्तों से बुजुर्ग को बचाने की बजाय बुरी तरह कर दी उसकी पिटाई
'तुम मुस्लिम हो...', यूजर ने Kunickaa Sadanand से पूछा भद्दा सवाल, बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस
Kunickaa Sadanand Epic Reply To Trolls: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. अपने क्लियर विचारों और सोशल मीडिया पर खुलकर राय रखने के लिए पहचानी जाने वाली कुनिका ने इस बार एक ट्रोल को ऐसा जवाब दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. तो चलिए आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
धार्मिक पहचान को लेकर सवाल
कुनिका सदानंद उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बिना झिझक रखती हैं. यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. हालांकि, एक्ट्रेस ट्रोल्स को नजरअंदाज करने के बजाय कई बार उन्हें करारा जवाब देना भी जानती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल उठाया.
“मुस्लिम हो या राइस बैग कन्वर्टेड?”
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने कुनिका सदानंद से सवाल किया, “आप मुस्लिम हो या राइस बैग कन्वर्टेड?” यूजर का ये सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लेकिन कुनिका ने भी बिना देर किए बेहद सख्त और तीखा जवाब देकर ट्रोल की बोलती बंद कर दी.
कुनिका सदानंद ने दिया करारा जवाब
यूजर के सवाल पर कुनिका सदानंद ने जवाब देते हुए लिखा, “क्या करोगे जानकर? चलो बताती हूं. मैं एक भारतीय हूं जो लोकतंत्र और पंथनिरपेक्षता में विश्वास रखती है. बचपन से ही मेरे अंदर देशभक्ति है. मेरे पिता भारतीय वायुसेना में ऑफिसर थे, एक फाइटर पायलट जिन्होंने देश के लिए तीन जंग लड़ीं और एयर मार्शल के पद से रिटायर हुए. अब तुम अपना बताओ, 2 रुपये के ट्रोल, देशद्रोही और अनपढ़ अंधभक्त.” कुनिका का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने उनके आत्मविश्वास और बेबाकी की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके शब्दों को लेकर बहस भी शुरू कर दी.
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा
कुनिका सदानंद का ये ट्वीट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक्ट्रेस के समर्थकों ने कहा कि किसी की धार्मिक पहचान पर इस तरह सवाल उठाना गलत है और कुनिका ने बिल्कुल सही जवाब दिया. वहीं कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और नफरत भरे कमेंट्स को लेकर भी चिंता जताई. कई लोगों का कहना था कि कलाकारों को अक्सर उनके विचारों और निजी पहचान के आधार पर निशाना बनाया जाता है.
बेबाकी के लिए जानी जाती हैं कुनिका
वहीं ये पहली बार नहीं है जब कुनिका सदानंद अपने स्पष्ट विचारों की वजह से चर्चा में आई हों. एक्ट्रेस अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कुनिका कई बार ट्रोल्स को सीधे जवाब देती नजर आती हैं. उनकी यही बेबाकी उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है.
‘बिग बॉस 19’ में भी बटोरी थीं सुर्खियां
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुनिका सदानंद को आखिरी बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में देखा गया था. शो में उन्होंने अपनी दमदार मौजूदगी और बोलने के अंदाज से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. ‘बिग बॉस 19’ में कुनिका और तान्या मित्तल की दोस्ती काफी चर्चा में रही थी. शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, लेकिन बाद में यही रिश्ता विवाद और तकरार में बदल गया. शो के दौरान दोनों के बीच कई बार तीखी बहस भी देखने को मिली थी, जिसने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























