Responsive Scrollable Menu

Toll Plaza पर अब रुकना मना है! Nitin Gadkari ने दिल्ली में किया Barrier-Free टोल का उद्घाटन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अर्बन एक्सटेंशन रोड-द्वितीय (यूईआर-2) पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर ‘मल्टी-लेन फ्री फ्लो’ (एमएलएफएफ) अवरोधक-रहित टोलिंग प्रणाली का सोमवार को उद्घाटन किया। देश में एमएलएफएफ अवरोधक-रहित टोलिंग प्रणाली वाला यह दूसरा टोल प्लाजा है। इससे पहले एक मई को गुजरात में चोर्यासी टोल प्लाजा पर इस तरह की प्रणाली शुरू की गई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) चालू वित्त वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर इस एमएलएफएफ प्रणाली को और व्यापक रूप से लागू करने की योजना बना रही है।

देशव्यापी विस्तार योजना के तहत नौ राज्यों के 17 टोल प्लाजा शामिल किए गए हैं। इन्हें सितंबर 2026 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सूची में गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और असम जैसे राज्य शामिल हैं। इसके बाद दूसरे चरण में मार्च 2027 तक 108 से अधिक टोल प्लाजा को इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा। यह अत्याधुनिक प्रणाली वाहनों को बिना रुके टोल भुगतान की सुविधा देती है।

इसमें ‘ऑटोमैटिक नंबर प्लेट’ पहचान और ‘फास्टैग’ जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जाता है। इस पहल का मकसद टोल प्लाजा पर लंबी कतारों और देरी को कम करना, ईंधन की बचत करना, यात्रा समय घटाना तथा बेहतर ‘ड्राइविंग’ अनुभव प्रदान करना है।

Continue reading on the app

दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती… सोमनाथ अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज के ही दिन परमाणु परीक्षण हुआ. उस समय पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था. लेकिन अटल जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिखाया था कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है. दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती, दबाव में नहीं ला सकती.

Continue reading on the app

  Sports

OPINION: IPL की साख बचाने की कवायद, क्यों BCCI के नए नियम समय की मांग थे, पर कतरना हो गया था जरूरी

खिलाड़ियों और टीमों के बेहद करीब इन इन्फ्लुएंसर्स को पहुंच देना एक बड़ा जोखिम है. अचानक ये लोग बिना किसी फिल्टर के अंदर तक पहुंच बना लेते हैं, जबकि वर्षों से मेहनत कर रहे पत्रकारों को भी इतनी सहज पहुंच नहीं मिलती. इसके उलट, कुछ इन्फ्लुएंसर्स खासतौर पर महिलाएं कंटेंट बनाने के नाम पर खिलाड़ियों के साथ जरूरत से ज्यादा नजदीकी बनाते नजर आते रहे है.  Mon, 11 May 2026 14:18:05 +0530

  Videos
See all

Vijay Becomes Tamil Nadu's CM: सिनेमा का हीरो, सियासत का सिरमौर... Vijay का राजतिलक | TVK | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T08:42:06+00:00

US-Iran War News: ईरान के खिलाफ अमेरिकी ब्लॉकेड को हथियार बनाना चाहते हैं Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T08:40:32+00:00

UP में Yogi Cabinet का हुआ विस्तार, क्या बोले Samajwadi Party के बागी MLA Rakesh Pratap? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T08:39:57+00:00

ATM के अंदर खुल गया सैलून! #patna #danapur #sbiatm #viralnews #atm #salon #barber #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T08:40:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers