बंगाल में BJP की जीत पर शेख हसीना ने जो कहा, हिले कट्टरपंथी!
इसे भी पढ़ें: West Bengal में Suvendu Adhikari के CM बनने पर Sheikh Hasina ने दी बधाई, बोलीं- रिश्ते और मजबूत होंगे
इसे भी पढ़ें: Bengal में BJP की जीत से TMC में बिखराव का डर, अब क्या करेंगी Mamata Banerjee?
चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच और जीतने होंगे? यहां समझिए समीकरण
CSK Playoff Scenarios IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो, लेकिन अब टीम ने बैक टू बैक तीसरी जीत दर्ज करके खुद को प्लेऑफ का प्रबल दावेदार बना दिया है. रविवार को चेन्नई का सामना एलएसजी से हुआ था. चेपॉक में खेले गए हाईवोल्टेज मैच में चेन्नई ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और इसी के साथ अंक तालिका में सीएसके पांचवें पायदान पर पहुंच गई है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नहीं होगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को कितने मैच और जीतने होंगे?
LSG को हराकर CSK अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंची
रविवार को CSK VS LSG के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 203 रन बोर्ड पर लगाए थे और 204 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. इस बड़े लक्ष्य को चेज करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 6 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारी और वह 5वें स्थान पर पहुंच गई है.
At the summit ⛰️❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
A nail-biting win helps @RCBTweets reclaim the No.1⃣ spot in the points table! ????
Will we see the first team qualify in the coming week? ????#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/s6tD0MFqpZ
CSK ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 12 अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है.
CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?
IPL 2026 की शुरुआत भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी न रही हो, लेकिन उन्होंने कमाल की वापसी की है. चेन्नई ने बैक टू बैक 3 मैच जीत लिए हैं और ये टीम प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रही है. सीएसके ने 11 मैच खेल लिए हैं और उसके पास 12 अंक हैं. ऐसे में अब यदि सीएसके आराम से प्लेऑफ में पहुंचना चाहती है, तो उसे बचे हुए 3 मैचों में से 2 जीतने होंगे. वरना, उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाएगा.
????????????????????????????, victory ????????????????????????, home crowd ????????????????????????????????????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
???? Shivam Dube takes @ChennaiIPL through in a thrilling contest as they move to No. 5️⃣ on the points table ????
Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG pic.twitter.com/48A42XMVzf
16 अंक तक तो पहुंचना ही होगा
अंक तालिका पर गौर करें, तो टॉप-3 टीमों के 14-14 अंक हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार चौथे नंबर वाली टीम भी कम से 16 अंक के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचेगी. इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स पूरी कोशिश करेगी कि वह अपने बचे हुए अगले 3 मैचों में से कम से कम 2 मैच जीत ले, ताकि वह प्लेऑफ की रेस में बाकी टीमों को पछाड़कर आगे बढ़ सके.
CSK के IPL 2026 के बचे हुए 3 मैच
| मैच नं. | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 15 मई 2026 | Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings | Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium | शाम 7:30 बजे |
| 2 | 18 मई 2026 | Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad | MA Chidambaram Stadium | शाम 7:30 बजे |
| 3 | 21 मई 2026 | Chennai Super Kings vs Gujarat Titans | MA Chidambaram Stadium | शाम 7:30 बजे |
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















