Responsive Scrollable Menu

'मेरी लंबाई से घबराते थे एक्टर...', पूजा बत्रा ने किया बड़ा खुलासा, खोली इंडस्ट्री की पोल

Pooja Batra on Her Height: 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘विरासत’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल पूजा बत्रा ने हाल ही में अपने करियर से जुड़े कई दिलचस्प और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक समय हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती, ग्लैमरस अंदाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली पूजा ने बताया कि उनकी लंबी हाइट उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी. तो उन्होंने और क्या कुछ कहा चलिए हम आपको बताते हैं. 

कई बड़े प्रोजेक्ट्स से धोना पड़ा हाथ 

पूजा बत्रा का कहना है कि इंडस्ट्री में ऐसे कई मौके आए जब सिर्फ इसलिए उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया गया क्योंकि उनकी लंबाई कई अभिनेताओं से ज्यादा थी. उन्होंने ये भी कहा कि उस दौर में कई अभिनेता नहीं चाहते थे कि उनकी हीरोइन उनसे लंबी दिखाई दे. यही वजह रही कि उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स और दमदार किरदारों से हाथ धोना पड़ा.

‘तुम बहुत लंबी हो, फिल्मों में तुम्हारा चांस नहीं’

हाल ही में हार्पर बाजार इंडिया को दिए इंटरव्यू में पूजा बत्रा ने अपने शुरुआती संघर्षों को याद किया. उन्होंने बताया कि जब वह मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आने की तैयारी कर रही थीं, तब एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने उन्हें एक ऐसी बात कही थी जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था. पूजा ने कहा, “मुझे याद है कि संगीता बिजलानी ने मुझसे कहा था- ‘फिल्मों में तुम्हारा कोई चांस नहीं है क्योंकि तुम बहुत लंबी हो.’ 

उस वक्त ये सुनकर मुझे काफी निराशा हुई थी. लेकिन मैं संगीता को हमेशा अपना आइडल मानती हूं. वो बेहद खूबसूरत हैं और शानदार मॉडल भी रही हैं.” हालांकि पूजा ने इस सलाह को नकारात्मक तरीके से नहीं लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने हर मौके को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश की.

हाइट की वजह से गंवाने पड़े कई बड़े रोल

पूजा बत्रा ने खुलकर स्वीकार किया कि उनकी लंबाई उनके करियर में सबसे बड़ी बाधा बन गई थी. उन्होंने कहा कि उस दौर के कई अभिनेता अपनी हीरोइन को खुद से लंबा नहीं दिखाना चाहते थे. उन्होंने बताया, “ये सच है कि मेरी हाइट की वजह से मुझे कई फिल्में नहीं मिलीं. मैंने बहुत अच्छे रोल खो दिए. कई हीरो मेरे साथ काम करने में असहज महसूस करते थे क्योंकि मैं उनसे लंबी दिखती थी.” पूजा ने कहा कि उस समय इंडस्ट्री में हीरो की इमेज को लेकर काफी असुरक्षा थी. कैमरे के सामने अभिनेताओं को लंबा दिखाने के लिए अलग-अलग तकनीकें अपनाई जाती थीं और कई बार अस्ट्रेस्ब को झुककर या अलग एंगल में खड़ा किया जाता था.

कैमरे के सामने ‘हाफ स्प्लिट्स’ करके खुद को छोटा दिखाती थीं

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार अपने को-स्टार्स से छोटा दिखने के लिए अजीब परिस्थितियों से गुजरना पड़ता था. उन्होंने कहा, “क्लोज-अप शॉट्स में हीरो को लंबा दिखाने के लिए मुझे कैमरे के सामने हाफ स्प्लिट्स करनी पड़ती थीं. मेरी पहली फिल्म में तो मुझे छोटा दिखाने के लिए अलग तरह के रंग-बिरंगे कपड़े तक पहनाए गए.” पूजा ने ये भी कहा कि उस दौर में तकनीक इतनी एडवांस नहीं थी, इसलिए कैमरा एंगल और कॉस्ट्यूम के जरिए ही कलाकारों की लंबाई को मैनेज किया जाता था.

‘हमने लंबी एक्ट्रेसेस के लिए रास्ता बनाया’

पूजा बत्रा का मानना है कि उनके और संगीता बिजलानी जैसी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में लंबी एक्ट्रेसेस के लिए रास्ता तैयार किया. उन्होंने कहा कि आज दीपिका पादुकोण और सुष्मिता सेन जैसी लंबी अभिनेत्रियां जिस आत्मविश्वास के साथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, उसके पीछे पहले की अभिनेत्रियों का संघर्ष भी शामिल है. उन्होंने कहा, “मैं और संगीता जैसी अभिनेत्रियों ने ही सुष्मिता सेन और दीपिका पादुकोण जैसी लंबी एक्ट्रेसेस के लिए रास्ता बनाया. उन्हें हमें धन्यवाद कहना चाहिए.”

सलमान खान को कभी नहीं थी हाइट से परेशानी

पूजा बत्रा ने इंटरव्यू में सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वो उन गिने-चुने अभिनेताओं में से थे जिन्हें उनकी लंबाई से कभी कोई परेशानी नहीं हुई. उन्होंने कहा, “सलमान खान ऐसे इंसान थे जो हमेशा कहते थे ‘हील्स पहनो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है.’ उन्हें अपने व्यक्तित्व और कद पर पूरा भरोसा था.” पूजा के मुताबिक, उस दौर में जहां कई अभिनेता अपनी स्क्रीन इमेज को लेकर असुरक्षित महसूस करते थे, वहीं सलमान बेहद आत्मविश्वासी थे.

हॉलीवुड की लंबी अभिनेत्रियों से मिलती थी प्रेरणा

पूजा ने बताया कि उन्हें हॉलीवुड की कई लंबी अभिनेत्रियों से प्रेरणा मिलती थी. उन्होंने खासतौर पर नाओमी वॉट्स और चार्लीज थेरॉन जैसी अभिनेत्रियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मैं जानती हूं कि लंबी हाइट के बावजूद एक महिला के लिए इंडस्ट्री में सफल होना कितना मुश्किल होता है. इसलिए मैं उन सभी अभिनेत्रियों का सम्मान करती हूं जिन्होंने अपनी पहचान बनाई.”

फिल्मों में अपने कपड़े पहनकर पहुंचती थीं पूजा

पूजा बत्रा ने अपने फैशन सेंस को लेकर भी दिलचस्प बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि वो अक्सर फिल्मों के सेट पर अपने निजी कपड़े पहनकर पहुंचती थीं और कई बार निर्देशक उन्हीं कपड़ों को फिल्म में इस्तेमाल करने का फैसला कर लेते थे. उन्होंने कहा, “डायरेक्टर अक्सर कहते थे- ‘उसे वही पहनने दो जो उसने पहना है.’ लेकिन फिर वो मुझसे मेकअप हटाने के लिए भी कहते थे क्योंकि उन्हें नैचुरल लुक चाहिए होता था.” मजाकिया अंदाज में पूजा ने कहा, “मैं सोचती थी कि कम से कम सनब्लॉक तो लगाने दो.”

बदलते बॉलीवुड से खुश हैं पूजा

पूजा बत्रा का मानना है कि आज हिंदी सिनेमा पहले से काफी बदल चुका है. अब कलाकारों को उनकी प्रतिभा के आधार पर ज्यादा मौके मिल रहे हैं और तकनीक ने भी कई सीमाओं को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि आज कैमरा तकनीक और सिनेमास्कोप में आए बदलावों की वजह से कलाकारों की लंबाई या लुक को लेकर पहले जैसी दिक्कतें नहीं रह गई हैं. साथ ही दर्शकों की सोच भी काफी बदली है. पूजा के अनुसार, “अब इंडस्ट्री ज्यादा खुली सोच वाली हो गई है और यह बदलाव बेहद जरूरी था.”

ये भी पढ़ें: 200 करोड़ की फीस लेने वाले थलापति विजय को CM बनने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी? जानें क्या-क्या मिलेंगी VIP सुविधाएं

Continue reading on the app

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगा दक्षिण कोरियाई युद्धपोत, नौसेना ने की पुष्टि

वाशिंगटन/सोल, 11 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की नौसेना का युद्धपोत अगले दो महीनों में अमेरिका में आयोजित होने वाली फ्लीट रिव्यू और बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगा। दक्षिण कोरियाई नौसेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

नौसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, 4,400 टन वजनी आरओकेएस मुनमु द ग्रेट डिस्ट्रॉयर सोमवार को जेजू द्वीप स्थित नौसैनिक अड्डे से रवाना होगा। यह जहाज 3 से 8 जुलाई तक न्यूयॉर्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेगा।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस फ्लीट रिव्यू में कनाडा, ब्रिटेन, जापान और स्पेन सहित लगभग 50 देशों के करीब 100 नौसैनिक जहाज शामिल होंगे।

फ्लीट समीक्षा से पहले यह युद्धपोत अगले महीने के अंत में बहुराष्ट्रीय फील्ड ट्रेनिंग में भी हिस्सा लेगा। यह अभ्यास अमेरिका के वर्जीनिया राज्य स्थित नॉरफॉक के पूर्वी तट पर आयोजित होगा, जहां प्रमुख अमेरिकी नौसैनिक अड्डा स्थित है।

इस सैन्य अभ्यास की मेजबानी अमेरिकी सेकेंड फ्लीट करेगी, जो अमेरिका के पूर्वी तट और उत्तरी अटलांटिक महासागर में संचालन के लिए जिम्मेदार है। प्रशिक्षण में ब्राजील, फ्रांस और ब्रिटेन सहित 18 देशों के लगभग 30 नौसैनिक जहाज हिस्सा लेंगे।

‘मुनमु द ग्रेट’ का नाम प्राचीन सिल्ला साम्राज्य (57 ईसा पूर्व-935 ईस्वी) के एक राजा के नाम पर रखा गया है। यह जहाज मैक्सिको और कोलंबिया के बंदरगाहों पर दक्षिण कोरिया के नौसैनिक जहाजों और हथियार प्रणालियों के प्रचार संबंधी गतिविधियां भी करेगा।

वापसी के दौरान यह विध्वंसक कोलंबिया के कार्टाजेना शहर और अमेरिका के सैन डिएगो बंदरगाह पर भी रुकेगा। वहां 1950-53 के कोरियाई युद्ध में दक्षिण कोरिया के साथ लड़ने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस बीच, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के बीच सोमवार को वॉशिंगटन में बैठक भी प्रस्तावित है। इस वार्ता में युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल (ओपीसीओएन) को अमेरिका से दक्षिण कोरिया को सौंपने की प्रक्रिया और दक्षिण कोरिया की परमाणु-संचालित पनडुब्बियां हासिल करने की योजना पर चर्चा होगी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वो विकेटकीपर जो 1 दिन में हुआ 3 बार घायल, मिला इतिहास के सबसे 'अनलकी क्रिकेटर', का टैग, पाकिस्तान में हुई ये घटना

क्रिकेट में अक्सर खिलाड़ियों को मैदान पर चोटिल होते देखा गया है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रूस फ़्रेंच के साथ लाहौर में जो हुआ, वह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा लगता है। एक ही दोपहर के भीतर उनके साथ तीन अलग-अलग हादसे हुए, जिसने उन्हें "दुनिया के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी" का अनचाहा खिताब दिला दिया. Mon, 11 May 2026 12:57:10 +0530

  Videos
See all

'समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है..'- PM Modi #somnathtemple #pmmodi #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T07:37:50+00:00

'सागर की लहरों का जय घोष ऐसा लग रहा है...'- PM Modi #somnathtemple #pmmodi #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T07:34:08+00:00

Kuno National Park Cheetah Release Viral Video: CM मोह ने छोड़े 2 नए चीते | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T07:32:31+00:00

PM Modi On Middle East Conflict: पीएम मोदी की अपील से भड़का विपक्ष | Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T07:37:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers