Responsive Scrollable Menu

फ्री फ्री फ्री... मुफ्त पौधों के लिए मची ‘लूट’! हैदराबाद की इस स्कीम ने बना दिया घर को मिनी गार्डन

Free Plants Hyderabad: हैदराबाद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल चर्चा में है. HMDA की तेल्लापुर स्थित नर्सरी में लोगों को सिर्फ आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने पर 5 सुंदर पौधे मुफ्त दिए जा रहे हैं. इस पहल का मकसद शहर के हर घर तक हरियाली पहुंचाना और लोगों को बागवानी के लिए प्रेरित करना है. नर्सरी में सजावटी, फलदार और छायादार पौधों की कई किस्में उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपने घर, बालकनी और गार्डन में लगा सकते हैं. इस पहल को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Continue reading on the app

5000 रुपये में मिलती है एक पेटी मधुमक्खी...जानिए एक लाख रुपये लगाकर कैसे शुरू कर सकते हैं Honey Bee Farming

honey bee farming : मधुमक्खी पालन की शुरुआत करने के लिए बाजार में एक पेटी लगभग 5000 रुपये में उपलब्ध होती है। इस पेटी में मधुमक्खियों का एक पूरा कुनबा होता है जो शहद बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। आपके खेत में लगी फसलें जैसे सोयाबीन, मक्का, चना, केला या कोई भी सब्जी और फूलों की फसलें इन मधुमक्खियों के लिए भोजन का काम करती हैं

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs: KKR पर धमाकेदार जीत के बावजूद RCB प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती, जानें कैसे?

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ा बयान देते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार नाबाद 105 रन की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी के 12 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और टीम का प्लेऑफ का दावा मजबूत नजर आ रहा।

हालांकि कहानी इतनी आसान नहीं है। टॉप पर पहुंचने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं। टीम के पास अब सिर्फ 2 मुकाबले बचे और अगर वह दोनों मैच हार जाती है तो प्लेऑफ से बाहर भी हो सकती। बेंगलुरु को अब सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।

आरसीबी के प्लेऑफ का पेच फंसा
अगर आरसीबी एक मैच भी जीत लेती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे, लेकिन तब मामला नेट रन रेट पर फंस सकता है। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें भी 18 अंकों तक पहुंच सकती। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीमों को फायदा मिल सकता है।

पंजाब और हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में बने
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी अभी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं और दोनों टीमें 18 अंक या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती हैं। यही वजह है कि आखिरी दौर में हर मैच बेहद अहम हो गया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति काफी मुश्किल हो चुकी है। केकेआर के पास अब तीन मैच बचे हैं और अगर वह तीनों जीत भी जाती है तो उसके सिर्फ 15 अंक होंगे। ऐसे में टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। तीन बार की चैंपियन टीम अब लगभग बाहर होने की कगार पर खड़ी नजर आ रही है।

इस बीच प्लेऑफ की संभावनाओं को लेकर भी दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस इस समय प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के पास टॉप-4 में पहुंचने की 94.8 प्रतिशत संभावना है।आरसीबी दूसरे स्थान पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 92.6 प्रतिशत बताई गई ।

सनराइजर्स हैदराबाद 64.7 प्रतिशत संभावना के साथ तीसरे नंबर पर है जबकि पंजाब किंग्स की संभावना 62.8 प्रतिशत है। चेन्नई सुपर किंग्स अभी पांचवें स्थान पर है और उसके पास 41.7 प्रतिशत मौका है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की संभावना 40.6 प्रतिशत बताई गई है।

सीजन अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और हर मुकाबला पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल सकता है। ऐसे में आने वाले मैचों में रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है।

Thu, 14 May 2026 13:01:14 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Last Rites Live Updates: रोते-बिलखते दोनों बेटियों के साथ भैसाकुंड पहुंची Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:15:06+00:00

UP: फोटो खींचने को लेकर बाराती-घराती में जमकर हुई मारपीट | #kaushambi #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:13:15+00:00

Delhi Private Bus Gangrape Case: दिल्ली बस गैंगरेप ने फिर हिलाया देश का कलेजा | Women Safety | AAP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:05:02+00:00

हापुड़ में SP नेता अयूब सिद्दीकी के अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:14:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers