Responsive Scrollable Menu

‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज

तेहरान, 11 मई (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका के 14 पाइंट वाले प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया और एक नया ड्राफ्ट प्रस्ताव वाशिंगटन को भेजा। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए ड्राफ्ट को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं भारत में ईरान के दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अमेरिका के प्लान पर ईरान के जवाब की डिटेल्स, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंजूर नहीं कहा। अमेरिका के प्लान के जवाब में पेश किया गया ईरान का प्रस्ताव, ईरानी देश के मूल अधिकारों पर जोर देता है। ईरान ने अमेरिका के प्लान को रिजेक्ट कर दिया है। अगर ईरान प्रस्ताव स्वीकार कर लेता, तो इसका मतलब होता कि तेहरान ट्रंप की बहुत ज्यादा मांगों के आगे झुक जाता है।

ईरानी दूतावास ने आगे कहा, ईरान का प्लान इस बात पर जोर देता है कि अमेरिका को युद्ध का हर्जाना देना जरूरी है और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता को सुनिश्चित करता है। ईरान ने बैन खत्म करने और देश के जब्त किए गए एसेट्स और संपत्तियों को रिलीज करने की जरूरत पर जोर दिया है।

वहीं घाना में ईरानी दूतावास ने ट्रंप के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि उन्होंने कुछ पढ़ा है, जबकि वास्तविकता यह है कि उस सामग्री का मूल सार उनके लिए अब भी एक रहस्य बना हुआ है। इसके बावजूद वे इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उन्हें वह पसंद नहीं आया। कहा जा रहा है कि ट्रंप केवल वैश्विक ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। व्हाइट हाउस के आंतरिक सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है कि उनका पूरा कार्यकाल दरअसल एक मल्टी-बिलियन डॉलर थेरेपी सेशन के अतिरिक्त और कुछ नहीं है, एक ऐसा उपचार, जो उन्हें उनके बचपन के दिनों में कभी प्राप्त नहीं हो सका।

दरअसल, ईरान की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया था कि मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा है। मुझे यह पसंद नहीं आया, बिल्कुल मंजूर नहीं!

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि अमेरिका के प्लान का मतलब है ईरान का ट्रंप के लालच के आगे सरेंडर करना और तेहरान का जवाब ईरान के बुनियादी अधिकारों पर जोर देता है।

इसके साथ ही ईरान के नए प्रस्ताव में अमेरिका द्वारा युद्ध के मुआवजे की जरूरत और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता पर भी जोर दिया गया है। वहीं प्रतिबंधों को खत्म करने और देश के जब्त किए गए पैसे और संपत्ति को वापस करने की जरूरत पर भी जोर देता है।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

CM बनने बाद आखिरी बार दिखेंगे बड़े पर्दे पर थलापति विजय, जन नायकन के लिए रास्ता साफ, इतने दिनों बाद होगी रिलीज?

Jana Nayagan Release Date: सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ पॉलिटिक्स में उनकी नई पारी की चर्चा हो रही है तो दूसरी ओर उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी चरम पर पहुंच चुकी है.

लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन सीबीएफसी सर्टिफिकेशन से जुड़े मुद्दों की वजह से इसकी रिलीज अटक गई थी. अब मेकर्स ने इशारा दिया है कि फिल्म का रास्ता लगभग साफ हो चुका है और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है.

विजय फिल्मी दुनिया से अब दूरी बना चुके हैं. और पूरी तरह पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं. ऐसे में जन नायकन उनके करियर की आखिरी मूवी माना जा रहा है. ऐसे में जन नायकन को लेकर फैंस के बीच अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है.

रिलीज को लेकर क्या बोले मेकर्स

चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण ने जन नायकन की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए सीबीएफसी की प्रोसेस अंतिम पड़ाव में है और सब कुछ ठीक रहा तो अगले 14 दिनों के भीतर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कई महीनों से फिल्म सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में फंसी हुई थी. इसी वजह से रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती रही थी. हालांकि अब मेकर्स को उम्मीद है कि जल्द ही रिलीज को लेकर सभी काम पूरे हो जाएंगे. बता दें कि विजय की जन नायकन मोस्ट अवेटेड फिल्म है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई है.

ऑनलाइन लीक हुई थी फिल्म

पिछले महीने जन नायकन उस समय भी सुर्खियों में आ गई थी, जब फिल्म से जुड़े कई क्लिप ऑनलाइन लीक हो गए थे. जिसके बाद मेकर्स की चिंता बढ़ा दी थी.

हालांकि टीम ने तुरंत सिचुएशन को संभालते हुए लीगल एक्शन लेने की बात कही थी. उस दौरान मेकर्स ने मीडिया से था कि फिल्म पर कई सालों की मेहनत लगी है और किसी भी तरह की लीक घटना पूरी टीम की मेहनत को नुकसान पहुंचा सकती है.

इन विवादों और देरी के बावजूद फिल्म को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट कम नहीं हुई. विजय के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना टॉप के गहने पहनकर जब इस एक्ट्रेस ने उड़ाया था बप्पी लहिरी का मजाक, खूब लगी थी क्लास

फिल्म को लेकर बढ़ा फैंस का क्रेज

जन नायकन को एच विनोद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की स्टोरी और विजय के किरदार को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. हालांकि मेकर्स ने अब तक फिल्म की स्टोरी पूरी तरह रिवील नहीं की. फैंस इस फिल्म को विजय के करियर का सबसे इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट मान रहे हैं क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह पॉलिटिक्स पर फोकस करने वाले हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.इसलिए भी कई फैंस को विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है. 

विजय के सीएम बनने के बाद माना जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कभी भी ऑफिशियली हो सकती है.सीबीएफसी से मंजूरी मिलते ही प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा.

वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि जन नायकन को बड़े स्केल पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. तमिल के साथ साथ इसे कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जा सकता है.

 

ये भी पढ़ें: अनुराग डोभाल पत्नी रितिका संग नई शुरुआत के लिए तैयार, लंबे समय बाद फिर बनाएंगे व्लॉग

Continue reading on the app

  Sports

वेल्डिंग करने वाले की बेटी का T20 वर्ल्डकप में हुआ सिलेक्शन, ताऊ ने कहा- पिता का सपना अब जाकर हुआ पूरा

saharanpur News: WPL में धमाल मचा चुकीं सहारनपुर की बेटी नंदिनी शर्मा का सिलेक्शन अब वर्ल्ड कप में हो गया है, जिसके बाद उनके गांव में खुशी की लहर है. गांव में रहने वाले उनके ताऊ ने बताया कि नंदिनी बचपन से ही काफी होनहार खिलाड़ी है और उसके सिलेक्शन के बाद से गांव में खुशी की लहर है. Mon, 11 May 2026 13:45:47 +0530

  Videos
See all

Share Market में बड़ी गिरावट! #aajtak #shorts #viralvideo #latestnews #sharemarket #sharemarketnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T08:43:44+00:00

Vijay Becomes Tamil Nadu's CM: सिनेमा का हीरो, सियासत का सिरमौर... Vijay का राजतिलक | TVK | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T08:42:06+00:00

UP में Yogi Cabinet का हुआ विस्तार, क्या बोले Samajwadi Party के बागी MLA Rakesh Pratap? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T08:39:57+00:00

US-Iran War News: ईरान के खिलाफ अमेरिकी ब्लॉकेड को हथियार बनाना चाहते हैं Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T08:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers