CM बनने बाद आखिरी बार दिखेंगे बड़े पर्दे पर थलापति विजय, जन नायकन के लिए रास्ता साफ, इतने दिनों बाद होगी रिलीज?
Jana Nayagan Release Date: सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ पॉलिटिक्स में उनकी नई पारी की चर्चा हो रही है तो दूसरी ओर उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी चरम पर पहुंच चुकी है.
लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन सीबीएफसी सर्टिफिकेशन से जुड़े मुद्दों की वजह से इसकी रिलीज अटक गई थी. अब मेकर्स ने इशारा दिया है कि फिल्म का रास्ता लगभग साफ हो चुका है और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है.
विजय फिल्मी दुनिया से अब दूरी बना चुके हैं. और पूरी तरह पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं. ऐसे में जन नायकन उनके करियर की आखिरी मूवी माना जा रहा है. ऐसे में जन नायकन को लेकर फैंस के बीच अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है.
रिलीज को लेकर क्या बोले मेकर्स
चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण ने जन नायकन की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए सीबीएफसी की प्रोसेस अंतिम पड़ाव में है और सब कुछ ठीक रहा तो अगले 14 दिनों के भीतर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कई महीनों से फिल्म सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में फंसी हुई थी. इसी वजह से रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती रही थी. हालांकि अब मेकर्स को उम्मीद है कि जल्द ही रिलीज को लेकर सभी काम पूरे हो जाएंगे. बता दें कि विजय की जन नायकन मोस्ट अवेटेड फिल्म है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई है.
ऑनलाइन लीक हुई थी फिल्म
पिछले महीने जन नायकन उस समय भी सुर्खियों में आ गई थी, जब फिल्म से जुड़े कई क्लिप ऑनलाइन लीक हो गए थे. जिसके बाद मेकर्स की चिंता बढ़ा दी थी.
हालांकि टीम ने तुरंत सिचुएशन को संभालते हुए लीगल एक्शन लेने की बात कही थी. उस दौरान मेकर्स ने मीडिया से था कि फिल्म पर कई सालों की मेहनत लगी है और किसी भी तरह की लीक घटना पूरी टीम की मेहनत को नुकसान पहुंचा सकती है.
इन विवादों और देरी के बावजूद फिल्म को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट कम नहीं हुई. विजय के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: बिना टॉप के गहने पहनकर जब इस एक्ट्रेस ने उड़ाया था बप्पी लहिरी का मजाक, खूब लगी थी क्लास
फिल्म को लेकर बढ़ा फैंस का क्रेज
जन नायकन को एच विनोद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की स्टोरी और विजय के किरदार को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. हालांकि मेकर्स ने अब तक फिल्म की स्टोरी पूरी तरह रिवील नहीं की. फैंस इस फिल्म को विजय के करियर का सबसे इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट मान रहे हैं क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह पॉलिटिक्स पर फोकस करने वाले हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.इसलिए भी कई फैंस को विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है.
विजय के सीएम बनने के बाद माना जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कभी भी ऑफिशियली हो सकती है.सीबीएफसी से मंजूरी मिलते ही प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा.
वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि जन नायकन को बड़े स्केल पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. तमिल के साथ साथ इसे कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: अनुराग डोभाल पत्नी रितिका संग नई शुरुआत के लिए तैयार, लंबे समय बाद फिर बनाएंगे व्लॉग
बाजार खुलते ही टाटा का यह शेयर धड़ाम, रेखा झुनझुनवाला को 1700 करोड़ रुपये का झटका
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में आई तेज गिरावट का असर रेखा झुनझुनवाला की दौलत पर पड़ा है। टाइटन के शेयरों में सोमवार को 362 रुपये की गिरावट आई है। रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan



















