ईसीएचएस में चिकित्सा अधिकारी सहित कई पदों के लिए 6 जून तक करें आवेदन
जयपुर, 10 मई (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) ने श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
Video: बिना मिट्टी के उगेंगे टमाटर-शिमला! पूसा की इस जादुई तकनीक से 40 नहीं 25 दिन में तैयार होगी फसलें
Hydroponics Soil-less Cultivation: नई दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने खेती का नया भविष्य दिखाया. यहां वैज्ञानिकों ने बिना मिट्टी के सिर्फ 25 दिन में टमाटर, शिमला मिर्च और पाक चोई तैयार कर ली. जबकि सामान्य खेतों में इन्हें विकसित होने में लगभग 40 दिन लगते हैं. मिट्टी की जगह पौधों की जड़ें पोषक घोल मिले पानी में रखी गईं. सहारे के लिए कोकोपीट व परलाइट जैसे माध्यम का इस्तेमाल किया गया. इस हाइड्रोपोनिक्स तकनीक में न्यूट्रिशन बरकरार रहते हैं. सेहत को नुकसान का जोखिम भी नहीं बढ़ता. तकनीकी अधिकारी डॉ. लोकेंद्र सिंह के मुताबिक, यह मॉडल खास तौर पर शहरों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. जहां जगह और साफ मिट्टी दोनों की कमी है. छत, बालकनी या कमरे में ग्रीनहाउस लगाकर सालभर ताजी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. हालांकि शुरुआती लागत, बिजली पर निर्भरता और तकनीकी जानकारी जैसी चुनौतियां अभी भी इस आधुनिक खेती के सामने बड़ी बाधा हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




