इंडियन आर्मी में वेटनरी ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय सेना ने 95वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पुरुष और महिला दोनों ही वेटनरी ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए रीमाउंट वेटरनरी कोर में कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पुरुष उम्मीदवारों के लिए 17 अप्रैल से शुरू हो गई थी और 18 मई तक अप्लाई किया जा सकता है।
वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई थी, जो 15 मई तक चलेगी। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
भारतीय सेना की ओर से जारी पदों में 18 पद पुरुषों और 2 महिलाओं के शामिल हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 15 मई के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीवीएससी/बीवीएससी एवं एएच डिग्री या इसके समकक्ष विदेशी डिग्री होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 की पहली या दूसरी अनुसूची में शामिल मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
ओपी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इंफ्लुएंसर्स के सहारे चमकेगा झारखंड पर्यटन, सरकार लाएगी नई डिजिटल पॉलिसी
Jharkhand News: झारखंड सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर्स की मदद लेगी. इसके लिए सरकार जल्द ही ‘इंफ्लुएंसर इंगेजमेंट पॉलिसी’ लागू करने जा रही है. पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग ने इस नई योजना की शुरुआत के लिए राज्य स्तरीय इंफ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है.
पतरातू में होगा बड़ा सम्मेलन
यह सम्मेलन सोमवार को पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रमुख सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को एक मंच पर लाना है. यहां राज्य के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग और प्रमोशन को लेकर विस्तार से चर्चा होगी. इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. विभाग का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए झारखंड की खूबसूरती और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है.
इंफ्लुएंसर्स को भी मिलेगा फायदा
नई पॉलिसी लागू होने के बाद राज्य के इंफ्लुएंसर्स पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम कर सकेंगे. सरकार ऐसे डिजिटल क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करेगी, जो झारखंड के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करेंगे. विभाग की ओर से इंफ्लुएंसर्स को उनके काम के लिए पारिश्रमिक भी दिया जाएगा. साथ ही वीडियो, फोटो और अन्य डिजिटल कंटेंट तैयार करने में जरूरी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार का मानना है कि यह पहल पर्यटन विभाग और डिजिटल क्रिएटर्स के बीच मजबूत साझेदारी बनाने में मदद करेगी और इससे झारखंड पर्यटन को नई पहचान मिलेगी.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: गांवों में अब होगा बेहतर इलाज! झारखंड के चतरा जिले में बनेंगे 54 आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















