Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mesh Rashifal : करीब आएगी प्रेमिका, ये 34 मिनट आज सबसे शुभ, मेष राशि में बन रहा इंद्र योग

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस और तेजी के साथ निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव लाभ भाव कहा जाता है. आज आय वृद्धि और ऊर्जा शक्ति के मजबूत योग बन रहे हैं. सूर्य का प्रभाव भी आपकी राशि के ऊपर रहेगा. प्यार और रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी. सेहत सामान्य रहेगी. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. किसी शुभ कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है.

Continue reading on the app

Acer का नया 5G टैबलेट भारत में लॉन्च: 7400mAh बैटरी के साथ मिलेगा 2.2K डिस्प्ले और Stylus Pen, जानें कीमत  

Acer ने भारत में अपना नया Android टैबलेट Acer Iconia iM11-22M5G लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट 11.45-इंच 2.2K डिस्प्ले, MediaTek 8791 प्रोसेसर और 7,400mAh बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी इसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड डिवाइस के तौर पर पेश कर रही है।

Acer Iconia iM11-22M5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Acer Iconia iM11-22M5G की कीमत 25,499 रुपये रखी गई है (8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट)। यह टैबलेट सिल्वर कलर में आता है और Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Acer ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध है।

Acer Iconia iM11-22M5G: डिस्प्ले और डिजाइन
इस टैबलेट में 11.45-इंच का 2.2K IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×2200 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ यह डिस्प्ले मल्टीटास्किंग और मीडिया कंजम्प्शन के लिए बेहतर अनुभव देता है।

इसके अलावा, यह टैबलेट एक्टिव स्टाइलस सपोर्ट करता है, जिसमें 4096 लेवल्स तक की प्रेशर सेंसिटिविटी मिलती है। साथ ही, बॉक्स में कीबोर्ड कवर भी दिया गया है, जिससे इसे लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Acer Iconia iM11-22M5G: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Acer Iconia iM11-22M5G में ऑक्टा-कोर MediaTek 8791 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। इसमें AI प्रोसेसिंग यूनिट (APU) भी मौजूद है, जो लगभग 2.6 TOPS तक की परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

यह टैबलेट 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर चलता है।

Acer Iconia iM11-22M5G: कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 16MP का रियर कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी के मामले में इसमें 7,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Acer Iconia iM11-22M5G कनेक्टिविटी और फीचर्स

इस टैबलेट में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 सपोर्ट मिलता है। साथ ही USB Type-C पोर्ट, GPS और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें Acer PureVoice टेक्नोलॉजी के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

KKR playoffs equation: क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई केकेआर या फिर अभी बची है उम्मीद, जानें पूरा समीकरण

IPL 2026 playoffs equation: अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली. सीजन में केकेआर अपना 11वां मैच खेलने उतरी थी. इस हार के साथ ही केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसकी उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा. Thu, 14 May 2026 07:42:15 +0530

  Videos
See all

Weather News: UP में आंधी-तूफान की चपेट में आने से 62 मौत, भदोही में 11 लोगों की मौत | Thunderstorm #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:16:29+00:00

Prateek Yadav Death | प्रतीक यादव की Postmortem Report में खुला बड़ा राज!#prateekyadav #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:16:12+00:00

NEET Paper Leak Case: CBI की जांच तेज, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; क्या दोबारा होगी परीक्षा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:14:52+00:00

Kanpur news | विद्यालय में भूमिपूजन को लेकर BJP और Samajwadi Party समर्थकों में जमकर विवाद ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T03:23:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers