Responsive Scrollable Menu

हंता वायरस संकट: क्रूज शिप से निकाले गए यात्रियों को लेकर मैड्रिड रवाना हुआ पहला व‍िमान

टेनेरिफ, 10 मई (आईएएनएस)। हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस से निकाले गए स्पेनिश यात्रियों को लेकर पहला विमान रविवार को स्पेन के कैनरी द्वीप से मैड्रिड के लिए रवाना हो गया।

स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट की ओर से संचालित बसों ने स्पेनिश सिविल गार्ड की सुरक्षा में निकाले गए लोगों को सीधे ग्रानाडिला बंदरगाह से टेनेरिफ दक्षिण हवाई अड्डे के रनवे तक पहुंचाया।

स्पेन की इमरजेंसी योजना के तहत मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट ने खास सैनिटरी सुरक्षा वाली बसें भेजीं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ले जाया जा सके। वहीं, सिविल गार्ड ने मौके पर सुरक्षा और पूरे ऑपरेशन के तालमेल में मदद की।

कैनरी द्वीप के स्वास्थ्य विभाग, इमरजेंसी सेवाएं और पुलिस बल भी इस संयुक्त अभियान में शामिल रहे।

इस समूह में 14 स्पेनिश नागरिक थे, जिनमें 13 यात्री और एक क्रू मेंबर शामिल था। ये लोग जहाज से उतरने वाले पहले लोग थे। स्पेनिश अधिकारियों के मुताबिक, इन्हें पहले मैड्रिड के पास टोरेजोन दे अर्दोज एयर बेस ले जाया जा रहा है, जिसके बाद इन्हें गोमेज उला सेंट्रल डिफेंस हॉस्पिटल में आइसोलेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री मोनिका गार्सिया ने कहा कि पूरा ऑपरेशन सभी जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जहाज पर मौजूद बाकी सभी यात्री फिलहाल बिना किसी लक्षण के हैं। अंतिम वापसी उड़ान सोमवार को रवाना होने की उम्मीद है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को वापस ले जाया जाएगा।

वहीं, नीदरलैंड्स भी सोमवार दोपहर एक स्वीप फ्लाइट भेजने वाला है। स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, यह फ्लाइट उन यात्रियों को लेकर जाएगी जिन्हें उनके देशों ने अब तक वापस नहीं बुलाया है।

शनिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने टेनेरिफ द्वीप के लोगों को भरोसा दिलाया कि एमवी होंडियस के कैनरी द्वीप पहुंचने के बावजूद सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा अभी कम है। जहाज पर हंता वायरस फैलने के मामले सामने आए थे।

कैनरी द्वीप के निवासियों को लिखे एक खुले पत्र में टेड्रोस ने स्थानीय चिंताओं को स्वीकार किया, लेकिन कहा क‍ि यह कोई दूसरा कोव‍िड नहीं है। उन्होंने कहा क‍ि हंता वायरस से फिलहाल सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा कम है। साथ ही उन्होंने बताया कि डब्‍ल्‍यूएचओ के विशेषज्ञ और मेडिकल सप्लाई पहले से ही जहाज पर मौजूद हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPO आने के बाद से किआसा रिटेल का विस्तार जारी, नए स्टोर्स के साथ 'विजन 2028-29' की तैयारी

BSE SME प्लेटफॉर्म पर हाल ही में किआसा रिटेल लिमिटेड (Kiaasa Retail Limited) लिस्ट हुई है. भारतीय एथनिक वियर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अप्रैल माह में तीन नए 'एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स' (EBOs) की शुरुआत करने का ऐलान किया है. कंपनी का यह विस्तार रणनीति के तहत देश के उभरते शहरी केंद्रो और हाई-ग्रोथ मार्केट को लक्ष्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है. 

नए स्टोर्स इस प्रकार हैं 

भारतीय महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए, ये नए आउटलेट्स प्रीमियम शॉपिंग डेस्टिनेशन्स को खोला गया है. 

नागपुर (महाराष्ट्र): ग्लोकल स्क्वायर मॉल (Glocal Square Mall)

पटना (बिहार): सिटी सेंटर मॉल (City Centre Mall)

रायपुर (छत्तीसगढ़): जोरा द मॉल (Zora The Mall)

ग्रोथ स्ट्रेटजी और भविष्य के लक्ष्य

अप्रैल माह में हुई यह 'ट्रिपल लॉन्चिंग' कंपनी की उस रफ्तार को दर्शाती है जो मार्च माह मों दिखी थी.  गौरतलब है कि मार्च में कंपनी ने भोपाल, इंदौर, अयोध्या और जीरकपुर में चार नए स्टोर्स की शुरुआत की थी. 

विजन 2028-29 को लेकर अभी से लक्ष्य तय किए गए हैं. यह विस्तार किआसा के महत्वाकांक्षा का हिस्सा है. कंपनी का इरादा है कि वित्त वर्ष 2028-29 के अंत तक देशभर में 250 स्टोर्स का नेटवर्क खड़ा करने का है.

रणनीतिक फोकस 

कंपनी फिलहाल मेट्रो और टियर-I शहरों में अहमियत दे रही है. हाल में आए आईपीओ (IPO) से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी भौतिक मौजूदगी को बढ़ाने और 'ओमनीचैनल' (Omnichannel) क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कर रही है. इस तरह से ग्राहकों को 'सेम-डे डिलीवरी' जैसी सुविधाएं दी जा सकें.

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: तिलक वर्मा की बेवकूफी मुंबई इंडियंस को ले डूबी, नमन धीर के साथ गफलत बना मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट

Tilak Varma catch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. मुंबई के लिए तिलक वर्मा और नमन धीर की गफलत मैच का टर्निंग पॉइंट बना. Mon, 11 May 2026 00:18:16 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane Viral Video: 'क्या इसी को इस्लाम कहते है ?..' #shorts #ytshorts #niteshrane #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:40:02+00:00

Train Murder Mystery: चलती ट्रेन में खौफनाक वारदात! ट्रैक पर लाश मिलने से मचा हड़कंप! Murder Mystery #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T19:00:34+00:00

बदमाश ने पिस्टल तानकर मांगा कैश #robberyattempt #CSCcenterrobbery #loanlburden #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:45:01+00:00

Black and White शो के आज के Highlights | 10 May 2026 | Bengal New CM | Suvendu Adhikari | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T18:44:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers