Responsive Scrollable Menu

' मैं 24 घंटे इस एक्ट्रेस संग...', ओरी ने बॉलीवुड क्वीन को लेकर बताई अपने दिल की बात

Orry Praises Kangana Ranaut: सोशल मीडिया सेंसेशन और इंटरनेट पर्सनैलिटी ओरी (Orry) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका नया रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में हिस्सा लेना. इसके अलावा वह मीडिया के सामने दिए एक ऐसे जवाब को लेकर भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. अक्सर बॉलीवुड स्टार किड्स और बड़े सेलेब्स के साथ दिखाई देने वाले ओरी अब स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले हैं. 

शो शूटिंग शुरू होने से पहले ओरी ने मीडिया को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे कई मजेदार सवाल पूछे, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिए. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस जवाब की हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे बिना फोन के बॉलीवुड की एक खास एक्ट्रेस के साथ रह सकते हैं.

कंगना रनौत को लेकर कही खास बात

इस बातचीत के दौरान ओरी से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी सेलिब्रिटी के संग 24 घंटे बिना फोन के एक कमरे में बिताने पड़ें, तो वह किसके साथ रहेंगे. इसका जवाब ओरी ने बिना सोचे कंगना रनौत का नाम लिया. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत से लंबी बातचीत करना दिलचस्प होगा.'

उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने कहा कि ओरी ने कंगना की पर्सनैलिटी और उनकी बातचीत करने की कैपेबिलिटी की तारीफ की है.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर ओरी एक्साइटेड

गौरतलब है कि ओरी इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे. शो में शामिल होने को लेकर उन्होंने खुलकर बात भी की. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें स्टंट्स से डर लगता है तो उन्होंने कहा कि उन्हें डर महसूस नहीं हो रहा और काफी कॉन्फिडेंट हैं.

जब उनसे पानी, ऊंचाई और डेंजरस स्टंट्स को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'लोग बार-बार पानी का नाम ले रहे हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि पानी से डरना कैसा. पानी डरावना नहीं होता.'

ओरी ने शो के लिए क्यों किया हां

इसके अलावा ओरी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए हामी क्यों भरी. उन्होंने बताया, 'मैं थोड़ा बोर हो गया था. लगा कुछ नया करना चाहिए, तो मैंने हां कह दिया.'

ये भी पढ़ें: 'मेरे आंसू आ जाते थे', मां बनने के बाद बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी, बताया कैसे पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया साथ

सारा अली खान और अमृता सिंह को लेकर भी बोले

इस बात चीत के दौरान उनसे सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह को लेकर भी सवाल किया गया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सारा अली खान के अच्छे दोस्त हैं, इस पर ओरी ने कहा कि वह उनके अच्छे दोस्त पहले थे अब नहीं हैं. वहीं अमृता सिंह के साथ करीबी रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके भी करीब नहीं हैं.

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

गौरतलब है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बार शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), जैस्मिन भसीन, कॉमेडियन हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt), गौरव खन्ना, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा, ओरी और अविका गौर जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं. शो की शूटिंग जल्द ही साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शुरू होगी और इसे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: 'पत्नी क्यों बन रही है...', माथे पर बंदी, बालों में गजरा लगाकर थलापति विजय की CM ओथ सेरेमनी में दिखीं तृषा कृष्णन

Continue reading on the app

दूरबीन से तबाही देखते ट्रंप की एआई तस्वीर पर ईरानी राजदूत बोले, 'डिप्लोमेसी ऐसे काम नहीं करती'

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। ईरान के एक राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल पोस्ट पर ऐतराज जताते हुए नसीहत दी है। एक एआई-जेनरेटेड तस्वीर में ट्रंप समुद्र में धमाके होते देखे जा सकते हैं।

मोगादम पाकिस्तान में ईरान के राजदूत हैं। उन्होंने ट्रंप की तस्वीर शेयर करते हुए जवाब दिया कि ये धोखे से भरी दुनिया में, खतरनाक सोच और शोर-शराबे के साथ खुशी जताते बहादुरी का दिखावा है। इससे तनाव और बढ़ता है। कूटनीति ऐसे नहीं की जाती। इस पोस्ट को उकसावे की कार्रवाई बताया जा रहा है।

शनिवार को ही ट्रुथ सोशल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो एआई जेनरेटेड तस्वीरें पोस्ट की। इनमें से एक (जो मोगादम ने साझा की) में वो जहाज में दूरबीन ले खड़े होकर समुद्र की ओर देख रहे हैं। दूर से धमाके होते दिख रहे हैं। आग लगी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में समुद्र के तल से लगे कुछ जहाज हैं। कुछ टूटे हुए हैं। इनके ऊपर कैप्शन में लिखा है ईरान की नौसेना। इस तस्वीर के जरिए ट्रंप एक बार फिर जताना चाहते हैं कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना को तबाह कर दिया है।

होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बना हुआ है। सीजफायर ऐलान के बीच भी हमले जारी हैं। वहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर भी दोनों एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। अमेरिका की नाकेबंदी और ईरान की पाबंदी से समस्या बनी हुई है।

हाल ही में ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरेफ ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ही अमेरिका और इजरायल के खिलाफ इस लड़ाई में बड़ी जीत का जश्न मनाएगा। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन कहते हैं कि ईरान की सेना तबाह हो चुकी है और नई झड़पों के बावजूद संघर्ष विराम जारी है।

आरेफ ने गुरुवार को कहा कि देश जल्द ही जीत का जश्न मनाएगा और होर्मुज स्ट्रेट ईरान का खास इलाका बना रहेगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल मार्श का रिकॉर्ड स्वाहा...जोश इंग्लिस बने लखनऊ के नए 'पावरप्ले किंग', रैना और हेड की लिस्ट में धांसू एंट्री

Josh Inglis becomes create history for LSG: जोश इंग्लिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में इतिहास रच दिया. उन्होंने पावरप्ले के मात्र 6 ओवरों में 77 रन ठोककर एलएसजी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. साथ ही वह 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वह निकोलस पूरन के बाद लखनऊ के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस तूफानी पारी के साथ ही इंग्लिस अब आईपीएल पावरप्ले इतिहास में सुरेश रैना और ट्रेविस हेड जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. Sun, 10 May 2026 16:48:03 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu CM Vijay: विजय ने पेरियार मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि #vijay #thalapathyvijay #tvk #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:10:00+00:00

'पूरी ज़िम्मेदारी निभाउंगा...' #uttarpradeshnews #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:12:57+00:00

CM Yogi Cabinet Expansion: यूपी में नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट! UP Politics Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:15:03+00:00

Rajasthan: अजमेर दरगाह में पटक-पटक कर मारा गया युवक | #ajmer #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers