Responsive Scrollable Menu

टमाटर और एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी से शाकाहारी, मांसाहारी थाली का दाम अप्रैल में बढ़ा : क्रिसिल

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। देश में शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत अप्रैल में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़ी है। इसकी वजह टमाटर और एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी होना था। यह जानकारी क्रिसिल इंटेलिजेंस की लेटेस्ट रोटी राइस रेट (आरआरआर) रिपोर्ट में दी गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिणी राज्यों में टमाटर की खेती का रकबा कम होने के कारण उत्पादन घटने से टमाटर की कीमतों में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दूसरी तरफ वैश्विक आपूर्ति संबंधी दबावों के चलते वनस्पति तेल और लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

क्रिसिल इंटेलिजेंस के पुष्पन शर्मा ने कहा, टमाटर, वनस्पति तेल और एलपीजी सिलेंडरों के महंगे होने के कारण अप्रैल में घर पर बने शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के थालियों की लागत में पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

क्रिसिल ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में टमाटर की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं और जुलाई-अगस्त में इनमें और वृद्धि हो सकती है।

इसकी वजह गर्मियों की सीजन में कम बुआई, किसानों के बीच कीमतों को लेकर कमजोर धारणा और उत्तरी भारत के प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में लू चलने की संभावना को बताया।

रिपोर्ट में प्याज और आलू की कीमतों को लेकर भी चिंता जताई गई है। इस वर्ष रबी फसल के उत्पादन में अनुमानित 4-6 प्रतिशत की गिरावट के कारण प्याज की कीमतें ऊंची रहने की उम्मीद है।

आलू की कटाई का मौसम समाप्त होने और कोल्ड स्टोरेज से भंडारित आपूर्ति बाजार में आने के साथ ही आलू की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण वनस्पति तेल की कीमतें निकट भविष्य में स्थिर रहने की संभावना है, जिससे वैश्विक आपूर्ति की स्थिति प्रभावित हुई है।

हालांकि, रिपोर्ट में दालों की कीमतों को लेकर कुछ राहत दी गई है। क्रिसिल ने कहा कि पर्याप्त आपूर्ति और कम मांग के कारण दालों की कीमतें नरम रहने की उम्मीद है।

इसमें यह भी कहा गया है कि अनुकूल आयात, सरकारी बफर स्टॉक की रिलीज और घरेलू आवक में स्थिरता के कारण घरेलू उत्पादन के स्तर में कमी के बावजूद बाजारों में आपूर्ति अच्छी बनी रहने की संभावना है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कभी हाउसफुल से गूंजता था ये थिएटर, आज खंडहर बनी दीवारों में कैद हैं तालियों की आवाजें

भद्राचलम के पुराने बाजार इलाके में खड़ा गोपालकृष्ण थिएटर आज बीते दौर की एक खामोश कहानी बन चुका है. कभी यह थिएटर शहर की शान, युवाओं की पहली पसंद और परिवारों के मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था. यहां नई फिल्म लगते ही टिकट खिड़की पर लंबी कतारें लगती थीं और ‘हाउसफुल’ के बोर्ड आम बात थे. एनटी रामा राव, चिरंजीवी और अक्किनेनी नागेश्वर राव जैसे दिग्गज कलाकारों की फिल्मों पर दर्शकों की सीटियां और तालियां पूरे हॉल को गूंजा देती थीं. लेकिन वक्त बदला, मनोरंजन के तरीके बदले और मल्टीप्लेक्स व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के दौर ने सिंगल स्क्रीन थिएटरों की चमक धीरे-धीरे छीन ली. कभी सपनों से जगमगाने वाला गोपालकृष्ण थिएटर अब वीरान खंडहर में तब्दील हो चुका है. टूटी छतें, धूल से ढकी कुर्सियां और फटी हुई स्क्रीन इसकी बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. यह थिएटर अब सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि उस दौर की आखिरी निशानी बन गया है जब सिनेमा सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं का सबसे बड़ा उत्सव हुआ करता था.

Continue reading on the app

  Sports

Urvil Patel Fastest Fifty: 13 गेंदों पर पचासा, उर्विल पटेल ने आईपीएल में रचा इतिहास, ठोक डाला सबसे तेज अर्धशतक

Urvil Patel Fastest Fifty: उर्विल पटेल ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आवेश खान और दिग्वेश राठी के ओवरों को निशाना बनाया. दोनों के ओवरों में 25-25 रन आए. उर्विल शानदार लय में दिख रहे हैं और उन्होंने आते ही आवेश खान के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे जता दिए. उर्विल ने 13 गेंदों पर पचासा जड़कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड कर बराबरी कर ली. Sun, 10 May 2026 18:40:55 +0530

  Videos
See all

Kerala | केरल में कौन बनेगा CM? सस्पेंस बरकरार #rahulgandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T13:13:29+00:00

Jhumelwa Dam Accident: मछली मारने गया इंसान खुद जाल मे फंसा, हुई दर्दनाक मौत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T13:09:56+00:00

PM Modi Attacks Congress : PM ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब! #pmmodi #kerala #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T13:10:00+00:00

Assam: असम के CM होंगे हिमंत, जेपी नड्डा का ऐलान #Assam #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T13:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers