Responsive Scrollable Menu

थलापति का 'पावर' प्ले: 'मदर्स डे' पर CM विजय का पहला आदेश-200 यूनिट फ्री बिजली संग ये तोहफा

चेन्नई में शपथ लेते ही CM विजय ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा टास्क फोर्स और नशा-विरोधी अभियान का ऐलान किया। सत्ता बदलते ही तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सस्पेंस और नया राजनीतिक मोड़ सामने आया, गठबंधन सरकार पर भी सवाल उठे।

Continue reading on the app

' मैं 24 घंटे इस एक्ट्रेस संग...', ओरी ने बॉलीवुड क्वीन को लेकर बताई अपने दिल की बात

Orry Praises Kangana Ranaut: सोशल मीडिया सेंसेशन और इंटरनेट पर्सनैलिटी ओरी (Orry) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका नया रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में हिस्सा लेना. इसके अलावा वह मीडिया के सामने दिए एक ऐसे जवाब को लेकर भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. अक्सर बॉलीवुड स्टार किड्स और बड़े सेलेब्स के साथ दिखाई देने वाले ओरी अब स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले हैं. 

शो शूटिंग शुरू होने से पहले ओरी ने मीडिया को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे कई मजेदार सवाल पूछे, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिए. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस जवाब की हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे बिना फोन के बॉलीवुड की एक खास एक्ट्रेस के साथ रह सकते हैं.

कंगना रनौत को लेकर कही खास बात

इस बातचीत के दौरान ओरी से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी सेलिब्रिटी के संग 24 घंटे बिना फोन के एक कमरे में बिताने पड़ें, तो वह किसके साथ रहेंगे. इसका जवाब ओरी ने बिना सोचे कंगना रनौत का नाम लिया. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत से लंबी बातचीत करना दिलचस्प होगा.'

उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने कहा कि ओरी ने कंगना की पर्सनैलिटी और उनकी बातचीत करने की कैपेबिलिटी की तारीफ की है.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर ओरी एक्साइटेड

गौरतलब है कि ओरी इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे. शो में शामिल होने को लेकर उन्होंने खुलकर बात भी की. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें स्टंट्स से डर लगता है तो उन्होंने कहा कि उन्हें डर महसूस नहीं हो रहा और काफी कॉन्फिडेंट हैं.

जब उनसे पानी, ऊंचाई और डेंजरस स्टंट्स को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'लोग बार-बार पानी का नाम ले रहे हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि पानी से डरना कैसा. पानी डरावना नहीं होता.'

ओरी ने शो के लिए क्यों किया हां

इसके अलावा ओरी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए हामी क्यों भरी. उन्होंने बताया, 'मैं थोड़ा बोर हो गया था. लगा कुछ नया करना चाहिए, तो मैंने हां कह दिया.'

ये भी पढ़ें: 'मेरे आंसू आ जाते थे', मां बनने के बाद बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी, बताया कैसे पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया साथ

सारा अली खान और अमृता सिंह को लेकर भी बोले

इस बात चीत के दौरान उनसे सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह को लेकर भी सवाल किया गया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सारा अली खान के अच्छे दोस्त हैं, इस पर ओरी ने कहा कि वह उनके अच्छे दोस्त पहले थे अब नहीं हैं. वहीं अमृता सिंह के साथ करीबी रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके भी करीब नहीं हैं.

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

गौरतलब है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बार शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), जैस्मिन भसीन, कॉमेडियन हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt), गौरव खन्ना, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा, ओरी और अविका गौर जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं. शो की शूटिंग जल्द ही साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शुरू होगी और इसे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: 'पत्नी क्यों बन रही है...', माथे पर बंदी, बालों में गजरा लगाकर थलापति विजय की CM ओथ सेरेमनी में दिखीं तृषा कृष्णन

Continue reading on the app

  Sports

कैब पकड़ो और जल्दी स्टेडियम पहुंचो... क्या थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ड्यूटी पर थे अंशुल कंबोज? अश्विन की पोस्ट ने फैंस को किया हैरान

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथग्रहण समारोह में एक पुलिसकर्मी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी की ये तस्वीर चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज से मिलती है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन नेए उन्हें लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिससे फैंस हैरान रह गए. Sun, 10 May 2026 16:47:05 +0530

  Videos
See all

'पूरी ज़िम्मेदारी निभाउंगा...' #uttarpradeshnews #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:12:57+00:00

Tamil Nadu CM Vijay: विजय ने पेरियार मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि #vijay #thalapathyvijay #tvk #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:10:00+00:00

CM Yogi Cabinet Expansion: यूपी में नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट! UP Politics Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:15:03+00:00

Rajasthan: अजमेर दरगाह में पटक-पटक कर मारा गया युवक | #ajmer #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers