Responsive Scrollable Menu

हॉलीवुड डेब्यू को तैयार है ये हसीना, प्रियंका-दीपिका के बाद जमाएंगी धाक, सुशांत सिंह राजपूत संग कर चुकी रोमांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं. प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद अब दिशा भी ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं.

Continue reading on the app

IPL टिकट ब्लैक करने वाला गिरोह पकड़ाया:फ्लाइड से सभी वेन्यू पर टिकट बेचने जाते थे 3 आरोपी; ₹20 हजार में बिक रहे थे फ्री पास

8 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के पास IPL मैचों की टिकटों और कॉम्प्लिमेंट्री पास की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली गेट के पास 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच पहले खुद को DDCA का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर क्रिकेट प्रेमियों को ठग रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये पास अरुण जेटली स्टेडियम में पास एक पेट्रोल पंप में बिक रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 54 मैच टिकट बरामद किए हैं, जिनमें 33 ऐसे कॉम्प्लिमेंट्री पास हैं जिन पर 'नॉट फॉर सेल' लिखा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने X पर इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी… टिकटों को दोगुनी कीमत पर बेचा जा रहा था पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकीम (मुरादाबाद), गुफरान उर्फ साजिद (जामिया नगर) और मोहम्मद फैसल (सीलपुर) के रूप में हुई है। ये आरोपी मुफ्त पास को ₹20,000 प्रति पास की भारी-भरकम कीमत पर बेच रहे थे, जबकि सामान्य टिकटों को प्रिंट रेट से दोगुने दाम पर बेचा जा रहा था। DCP संजीव कुमार यादव (IPS) ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। अगर किसी और व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लाइट से पूरे देश में फैला रखा था नेटवर्क पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सक्रिय था। आरोपी फ्लाइट से उन शहरों की यात्रा करते थे जहां IPL मैच आयोजित होते थे। आरोपी स्टेडियम के अंदर ऑनलाइन सट्टेबाजी (सट्‌टा) करने वालों और हाई-प्रोफाइल जेबकतरों को प्रीमियम टिकट मुहैया कराते थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों को भारी मात्रा में कॉम्प्लिमेंट्री पास कहाँ से और किसके जरिए मिल रहे थे। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड क्राइम ब्रांच के अनुसार इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में टिकट ब्लैक करने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी फैसल के खिलाफ पंजाब में जुआ अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹25,000 नकद और 54 टिकट बरामद कर आईपीसी की जगह नए कानूनों (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ----------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ रेस से लगभग बाहर हो गई है। वहीं, नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी कायम हैं। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सिर्फ 48 घंटे का समय… BCCI की गाइडलाइंस के बाद सभी टीमों को करना है ये काम, PBKS की खास मीटिंग

IPL 2026: पंजाब किंग्स बीसीसीआई की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइंस पर खिलाड़ियों के साथ चर्चा करने जा रही है. बीसीसीआई ने सभी टीमों को खिलाड़ियों के साथ बैठक करने के लिए कहा है और लिखित सहमति मांगी है. Sat, 09 May 2026 18:59:15 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji kahin : भैयाजी में लगे जय श्री राम के नारे | #prateektrivedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:33:17+00:00

Bhaiyaji Kahin : "हम साथ साथ है, कभी हां कभी ना' | #prateektrivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:32:15+00:00

Suvendu Adhikari Father Attack On Mamta: “पागलपन की हद है!” ममता बनर्जी पर सुवेंदु परिवार का वार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:32:00+00:00

Bhaiyaji Kahin : जब स्वाति तिवारी ने लगा दी विपक्ष की क्लास! | #prateektrivedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:34:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers