ट्रंप के चीन दौरे से पहले US का एक्शन, 10 कंपनियों और लोगों पर लगाए प्रतिबंध
दिल्ली बीजेपी दफ्तर पर आतंकी हमले का अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इरफान खान नियाजी इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। मैदान पर अपने खेल के लिए पहचाने जाने वाले इरफान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें उन्हें ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने रोक लिया। हालांकि, यह मामला किसी बड़े विवाद में नहीं बदला, बल्कि पुलिसकर्मी और क्रिकेटर के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान खान नियाज़ी अपनी कार से सफर कर रहे थे, तभी पाकिस्तान ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वजह थी कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा, 'क्या आपने सीट बेल्ट बांधी है?' शुरुआत में इरफान थोड़ा हैरान नजर आए, लेकिन फिर अधिकारी ने साफ कहा कि सीट बेल्ट नहीं पहनने पर चालान कट सकता।
Pakistan cricketer Irfan Khan Niazi was stopped by a traffic warden for not wearing a seat belt, where the two later shared a light-hearted conversation about cricket. #TOKSports #IrfanKhanNiazi pic.twitter.com/DGn7HcCniK
— TOK Sports (@TOKSports021) May 9, 2026
इसके बाद माहौल थोड़ा दोस्ताना हो गया। पुलिसकर्मी ने इरफान से उनका नाम और टीम के बारे में पूछा। क्रिकेटर ने बताया कि वह हैदराबाद की टीम से खेलते हैं। इसके बाद बातचीत क्रिकेट की तरफ मुड़ गई और पुलिस अधिकारी ने पाकिस्तान सुपर लीग के कुछ पुराने मुकाबलों का जिक्र भी किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी इरफान से मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह समाज के लिए अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सीट बेल्ट लगाना सिर्फ कानून नहीं, बल्कि जिंदगी की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
बातचीत के दौरान दोनों के बीच मजेदार अंदाज में छक्कों और क्रिकेटरों की कमाई को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस अधिकारी ने हंसते हुए कहा कि अब उन्हें 5000 पाकिस्तानी रुपये का छोटा सा जुर्माना देना पड़ेगा। हालांकि आखिर में पुलिसकर्मी ने इरफान को बिना चालान छोड़ा और उन्हें आगे से हमेशा सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी।
जाते-जाते अधिकारी ने कहा, 'आप हमारे लिए खास हैं, इसलिए खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूक करें।' इस पर इरफान ने मुस्कुराते हुए उनका धन्यवाद किया।
गौरतलब है कि इरफान खान नियाज़ी ने 2024 में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक वह पाकिस्तान के लिए 9 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन की ओर से भी हिस्सा लिया था।
Sat, 09 May 2026 18:47:55 +0530