Responsive Scrollable Menu

IPL टिकट ब्लैक करने वाला गिरोह पकड़ाया:फ्लाइड से सभी वेन्यू पर टिकट बेचने जाते थे 3 आरोपी; ₹20 हजार में बिक रहे थे फ्री पास

8 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के पास IPL मैचों की टिकटों और कॉम्प्लिमेंट्री पास की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली गेट के पास 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच पहले खुद को DDCA का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर क्रिकेट प्रेमियों को ठग रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये पास अरुण जेटली स्टेडियम में पास एक पेट्रोल पंप में बिक रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 54 मैच टिकट बरामद किए हैं, जिनमें 33 ऐसे कॉम्प्लिमेंट्री पास हैं जिन पर 'नॉट फॉर सेल' लिखा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने X पर इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी… टिकटों को दोगुनी कीमत पर बेचा जा रहा था पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकीम (मुरादाबाद), गुफरान उर्फ साजिद (जामिया नगर) और मोहम्मद फैसल (सीलपुर) के रूप में हुई है। ये आरोपी मुफ्त पास को ₹20,000 प्रति पास की भारी-भरकम कीमत पर बेच रहे थे, जबकि सामान्य टिकटों को प्रिंट रेट से दोगुने दाम पर बेचा जा रहा था। DCP संजीव कुमार यादव (IPS) ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। अगर किसी और व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लाइट से पूरे देश में फैला रखा था नेटवर्क पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सक्रिय था। आरोपी फ्लाइट से उन शहरों की यात्रा करते थे जहां IPL मैच आयोजित होते थे। आरोपी स्टेडियम के अंदर ऑनलाइन सट्टेबाजी (सट्‌टा) करने वालों और हाई-प्रोफाइल जेबकतरों को प्रीमियम टिकट मुहैया कराते थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों को भारी मात्रा में कॉम्प्लिमेंट्री पास कहाँ से और किसके जरिए मिल रहे थे। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड क्राइम ब्रांच के अनुसार इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में टिकट ब्लैक करने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी फैसल के खिलाफ पंजाब में जुआ अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹25,000 नकद और 54 टिकट बरामद कर आईपीसी की जगह नए कानूनों (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ----------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ रेस से लगभग बाहर हो गई है। वहीं, नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी कायम हैं। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

“पंजाब को ‘रंगला’ का सपना दिखाकर ‘कंगला’ बनाने..” मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने कसा तंज, जानें और क्या कहा

पंजाब की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने भगवंत मान सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी ने राज्य में राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की बौछार शुरू हो गई है।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी पर तीखा तंज कसा। चड्ढा ने आरोप लगाया कि जिस आम आदमी पार्टी ने पंजाब को ‘रंगला’ यानी जीवंत और समृद्ध बनाने का सपना दिखाया था, उसने वास्तव में पंजाब के खजाने को ‘कंगला’ यानी खाली करने का काम किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी को सरकार चलाने के लिए बहुमत दिया था, लेकिन यह जनादेश पंजाब को लूटने के लिए नहीं था।

भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंसी AAP: राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने इस घटनाक्रम को पंजाब के लोगों के बहुमत के साथ एक बहुत बड़ा धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंसकर रह गई है। चड्ढा ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने पार्टी के भीतर रहते हुए इन मुद्दों को उठाने का प्रयास किया तो उन्हें चुप करवा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह पंजाब के लोगों के साथ सबसे बड़ा धोखा और सबसे बड़ी लूट है। चड्ढा ने विश्वास जताया कि एजेंसियां तो इसमें कार्रवाई करेंगी ही, लेकिन वास्तविक कार्रवाई पंजाब के लोग करेंगे।

संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह कार्रवाई वर्ष 2002 के पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद की गई। शनिवार सुबह से ही ईडी संजीव अरोड़ा से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। यह एक वर्ष में तीसरी और पिछले एक महीने में दूसरी रेड थी। अधिकारियों के अनुसार, यह तलाशी अभियान चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाया गया। जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में अरोड़ा को आवंटित सरकारी आवास भी शामिल था। अप्रैल में भी ईडी ने दूसरी बार अरोड़ा के ठिकानों पर छापा मारा था, लेकिन उस समय उन्हें कुछ भी नहीं मिला था।

छापेमारी और गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज एक बार फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है। उन्होंने आगे कहा कि एक साल में यह तीसरी बार है और पिछले एक महीने में दूसरी बार है, फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, जिसे औरंगजेब भी झुका नहीं सका। उन्होंने यह भी कहा कि यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। इसलिए पंजाब प्रधानमंत्री मोदी की चालों के सामने कभी नहीं झुकेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL टिकटों का 'फ्लाइंग स्कैम'... फ्री पास 20,000 में पार! आखिर कैसे काम करता था यह गिरोह?

How IPL Betting and ticket gang operated in delhi: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अरुण जेटली स्टेडियम के पास IPL टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ये शातिर आरोपी फ्लाइट से सफर कर देशभर के स्टेडियमों में सक्रिय रहते थे और कॉम्प्लिमेंट्री पास को 20,000 में बेचते थे.आरोपियों के पास से 54 टिकटें और नकदी बरामद हुई है. जांच जारी है कि स्टेडियम के भीतर से इन्हें ये पास कौन मुहैया करा रहा था।. Sat, 9 May 2026 20:56:35 +0530

  Videos
See all

Bengal Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण की सीधी तस्वीरें | PM Modi | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:47:10+00:00

UP Cabinet Expansion 2026: लखनऊ में हलचल तेज, Yogi Govt में शामिल होंगे ये नए चेहरे! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:45:11+00:00

West Bengal Politics : 'बंगाल को 15 साल से दीदी डर रही थी'| Suvendu | Mamata | TMC vs BJP | New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:43:30+00:00

Hantavirus Outbreak: Corona से भी खतरनाक हंता वायरस?, 3 की मौत WHO का इन देशों में अलर्ट | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T15:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers