Responsive Scrollable Menu

Nepal को भारत ने दिया 440 वोल्ट का झटका, रद्द किया Foreign Secretary दौरा

पिछले कुछ दिनों में भारत और नेपाल के रिश्तों में हल्का तनाव देखने को मिला। पहले लिपुलेख को लेकर विवाद जहां दोनों देशों की ओर से बयानबाजी हुई और अब खबर आ रही है कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री का प्रस्तावित नेपाल दौरा फिलहाल टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि यह दौरा 11 मई से शुरू होना था। लेकिन अचानक इसे स्थगित कर दिया गया और भारत की ओर से लिए गए इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई। दरअसल विदेश सचिव विक्रम मिश्री दो दिन के दौरे पर काठमांडू जाने वाले नेपाल और भारत दोनों तरफ से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लेकिन अब अचानक इस दौरे को टाल दिया गया। नेपाल के विदेश मंत्रालय और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक भारतीय पक्ष की तरफ से अचानक जानकारी ली गई कि यह दौरा फिलहाल टाल दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: लिपुलेख पर घिरे बालेन शाह, अब नेपाली सांसदों ने काटा बवाल!

हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया। भारतीय विदेश सचिव के इस दौरे को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि नेपाल में हाल ही में नई सरकार बनी और बालन शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने हैं और वह पहली बार भारत के साथ प्रधानमंत्री बनने के बाद उच्च स्तरीय बातचीत करने वाले थे। भारत की योजना थी कि विदेश सचिव विक्रम मिश्री नेपाल जाकर प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दें। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ की तरफ से इस बैठक को लेकर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली और यही वजह बताई जा रही है कि भारत ने दौरा आगे बढ़ाने का फैसला लिया। सूत्रों का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री स्तर की मुलाकात ही नहीं हो पाती तो फिर इस दौरे का राजनीतिक महत्व कम हो जाता। हालांकि नेपाल सरकार ने इस मामले को ज्यादा बड़ा मुद्दा मानने से इंकार किया।

इसे भी पढ़ें: Neapl ठोकेगा भारत पर भारी जुर्माना? नए फरमान से मचा बवाल

नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर पौल क्षेत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते बहुत गहरे हैं और किसी एक मुद्दे से दोनों देशों के संबंध प्रभावित नहीं होंगे। हालांकि एक बात और यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब लिपुलेख को लेकर भी तनाव बढ़ा हुआ है। नेपाल की सरकार और विपक्ष दोनों ने लिपुलेख को लेकर बयानबाजी तेज कर दी है। आपको बता दें लिपुलेख वो इलाका है जो भारत का है और नेपाल इसे लेकर उल्टे सीधे दावे करता है और पिछले कुछ दिनों में नेपाल में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी काफी तेज हो गई। ऐसे में विदेश सचिव का दौरा टलना इन घटनाओं का भी प्रभाव हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि भारत तक नहीं करता। आपको बता दें भारत और नेपाल के संबंध सिर्फ पड़ोसी देशों वाले नहीं है। दोनों देशों के बीच खुली सीमा है। सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव है और आर्थिक सहयोग भी दोनों के बीच काफी बड़ा रोटी बेटी का रिश्ता है।

Continue reading on the app

कश्मीरी लड़के की आवाज ने जीता दिल, ‘धुरंधर’ का गाना गाकर रातोंरात बन गया स्टार, मिले करोड़ों व्यूज!

Viral Video: कश्मीर के एक होनहार लड़के ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज से इंटरनेट पर धूम मचा दी है.‘धुरंधर’ फिल्म का एक गाना गाते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आया है. उसकी सादगी, सुरों पर पकड़ और अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया. देखते ही देखते वीडियो करोड़ों व्यूज पार कर गया और वह रातोंरात वायरल स्टार बन गया. लोग उसकी आवाज की तुलना प्रोफेशनल सिंगर्स से कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें, इस वीडियो को @rasikmeer_ नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

अगर आरसीबी से हारी मुंबई तो आईपीएल 2026 से हो जाएगी बाहर, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

MI vs RCB Head to Head Record: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 में दूसरी बार भिड़ंत रविवार (10 मई) को होनी है. मुंबई के लिए यह मुकाबला 'डू और डाई' है. अगर हार्दिक की टीम हारी तो उसका टूर्नामेंट से सफर यहीं खत्म हो जाएगा. मुंबई 10 मैचों में अब तक सिर्फ तीन ही जीत दर्ज कर पाई है. Sat, 9 May 2026 18:51:03 +0530

  Videos
See all

Mahabharat: टूटा INDIA Alliance! | West Bengal CM Oath Ceremony | Suvendu | Mamata | PM Modi | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:00+00:00

Karnal में School Van Driver बना दरिंदा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:47:01+00:00

APKA RAJYA: Meerut में युवती को शादी का झांसा देकर 10 साल तक शोषण, फिर जान से मारने की धमकी | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:52+00:00

Bhaiyaji Kahin : अखिलेश यादव ने EVM पर क्या कह दिया है? | Bengal CM Suvendu Adhikari|Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers