Responsive Scrollable Menu

'महाभारत' की ये एक्ट्रेस कर चुकी हैं 3 बार आत्महत्या की कोशिश, डिप्रेशन की वजह से हुआ बुरा हाल

Roopa Ganguly Attempt 3 Times Suicide: टीवी इंडस्ट्री के इतिहास में जब भी सबसे दमदार और यादगार महिला किरदारों की बात होती है, तो रूपा गांगुली का नाम जरूर लिया जाता है. जी हां, बीआर चोपड़ा के मशहूर माइथोलॉजिकल सीरियल  महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर उन्होंने ऐसी लोकप्रियता हासिल की, जो आज भी बरकरार है. उनकी दमदार आवाज, भावनात्मक अभिनय और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

रूपा गांगुली ने सिर्फ हिंदी टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि बंगाली फिल्मों में भी अपनी खास पहचान बनाई. हालांकि, पर्दे पर मजबूत नजर आने वाली ये एक्ट्रेस असल जिंदगी में गहरे संघर्ष और दर्द से गुजर चुकी हैं. उनकी निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव ने उन्हें मानसिक रूप से इतना तोड़ दिया था कि उन्होंने तीन बार अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की थी.

शादी के बाद छोड़ दिया था करियर

रूपा गांगुली ने साल 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुबो मुखर्जी से शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली और पति के साथ कोलकाता शिफ्ट हो गईं. दोनों का एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गईं कि उनका शादीशुदा जीवन मुश्किलों से भर गया.

“मैंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की”

अपने जीवन के सबसे दर्दनाक दौर का खुलासा रूपा गांगुली ने टीवी रियलिटी शो 'सच का सामना' में किया था. उन्होंने बताया था कि शादीशुदा जिंदगी में लगातार तनाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण उन्होंने तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की. रूपा ने कहा था, “मैंने बहुत सारी नींद की गोलियां खा ली थीं, लेकिन हर बार बच गई. शायद भगवान मुझे बचाना चाहते थे.” उनके इस बयान ने उस समय हर किसी को हैरान कर दिया था. रूपा ने ये भी बताया था कि वो मानसिक रूप से इतनी टूट चुकी थीं कि उन्हें जिंदगी खत्म करना ही एकमात्र रास्ता लगने लगा था.

घर खर्च के लिए भी नहीं देते थे पैसे

रूपा गांगुली ने अपने पति ध्रुबो मुखर्जी पर ये आरोप भी लगाया था कि शादी के बाद वो उन्हें रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसे तक नहीं देते थे.
उन्होंने बताया कि समय के साथ दोनों के रिश्ते और खराब होते गए. करीब 14 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. साल 2007 में दोनों अलग हो गए और जनवरी 2009 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया.

तलाक से पहले ही दूसरे रिश्ते में थीं रूपा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति से अलग होने के बाद रूपा गांगुली की जिंदगी में सिंगर दिब्येंदु की एंट्री हुई. बताया जाता है कि दिब्येंदु उम्र में उनसे करीब 13 साल छोटे थे. दोनों मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे. हालांकि, कुछ समय बाद ये रिश्ता भी खत्म हो गया. खास बात ये रही कि जब रूपा दिब्येंदु के साथ रिश्ते में थीं, उस समय तक उनका पति से आधिकारिक तलाक नहीं हुआ था. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सच का सामना में किया था.

ये भी पढ़ें: 'वो तड़प-तड़प कर रो रही थीं....' श्रीदेवी और बोनी कपूर के अफेयर से दर्द में थीं पहली पत्नी, सिंगर ने किया खुलासा

Continue reading on the app

विजय के राजतिलक का रास्ता हुआ साफ, VCK ने TVK को दिया समर्थन


तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐसा मोड़ आया है जिसने राज्य के स्थापित राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया है. दलित राजनीति का प्रमुख चेहरा माने जाने वाली पार्टी विदुथलाई चिरुथाईगल काची (VCK) ने सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कज़गम (TVK) को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है. जी हां विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही विजय लगातार सरकार बनाने के लिए कोशिश कर रहे थे. लेकिन बहुमत का आंकड़ा न जुटा पाने की वजह से राज्यपाल की ओर से उन्हें न्योता नहीं मिल रहा था. इसी कड़ी में अब वीसीके की ओर से आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया जा चुका है. 

टीवीके को सौंपा समर्थन पत्र

दरअसल बीते तीन दिन से टीवीके लगातार बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कोशिशें कर रहा था. कभी ये खबर आ रही थी कि टीवीके ने वाम दलों और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए जरूरत का आंकड़ा जुटा लिया है, लेकिन शुक्रवार रात एक बार फिर ये खबर आई कि वीसीके अभी तैयार नहीं है. 

वीसीके ने इस पर विचार कर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करने की बात कही. शनिवार शाम 4 बजे बाद वीसीके ने अपने पत्ते खोले और टीवीके को कुछ शर्तों के साथ समर्थन पत्र सौंप दिया. इसी के साथ विजय के राजतिलक का रास्ता साफ हो गया. 

अब विजय के पास कितनी सीटें?

विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए अभिनेता विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) को अपना बिना शर्त समर्थन दे दिया है.  आइए जानते हैं कि अब टीवीके यानी विजय की पार्टी के पास कुल कितनी सीट हैं. 

बहुमत का आंकड़ा: 

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है.

TVK गठबंधन की ताकत:

VCK के आने के बाद अब विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास कुल 119 सीटें हो गई हैं, जो बहुमत के जादुई आंकड़े से एक अधिक है.

गठबंधन के साथी:

TVK (108 सीटें/प्रभावी 107) को अब कांग्रेस (5), CPI (2), CPI(M) (2) और VCK (2) का समर्थन प्राप्त है. 

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में होगा बड़ा खेला! सरकार बनाने के लिए विजय ने चला नया दांव

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सिर्फ 48 घंटे का समय… BCCI की गाइडलाइंस के बाद सभी टीमों को करना है ये काम, PBKS की खास मीटिंग

IPL 2026: पंजाब किंग्स बीसीसीआई की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइंस पर खिलाड़ियों के साथ चर्चा करने जा रही है. बीसीसीआई ने सभी टीमों को खिलाड़ियों के साथ बैठक करने के लिए कहा है और लिखित सहमति मांगी है. Sat, 09 May 2026 18:59:15 +0530

  Videos
See all

Mahabharat: टूटा INDIA Alliance! | West Bengal CM Oath Ceremony | Suvendu | Mamata | PM Modi | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:00+00:00

Bhaiyaji Kahin : अखिलेश यादव ने EVM पर क्या कह दिया है? | Bengal CM Suvendu Adhikari|Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:06+00:00

Basti में Gas Cylinder को लेकर बवाल | #upnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:18+00:00

APKA RAJYA: Meerut में युवती को शादी का झांसा देकर 10 साल तक शोषण, फिर जान से मारने की धमकी | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:45:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers