Responsive Scrollable Menu

VIDEO: सीट बेल्ट नहीं लगाने पर रोकी गई पाकिस्तानी क्रिकेटर की कार, पुलिसकर्मी ने कुछ यूं सिखाया सबक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इरफान खान नियाजी इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। मैदान पर अपने खेल के लिए पहचाने जाने वाले इरफान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें उन्हें ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने रोक लिया। हालांकि, यह मामला किसी बड़े विवाद में नहीं बदला, बल्कि पुलिसकर्मी और क्रिकेटर के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान खान नियाज़ी अपनी कार से सफर कर रहे थे, तभी पाकिस्तान ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वजह थी कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा, 'क्या आपने सीट बेल्ट बांधी है?' शुरुआत में इरफान थोड़ा हैरान नजर आए, लेकिन फिर अधिकारी ने साफ कहा कि सीट बेल्ट नहीं पहनने पर चालान कट सकता।

इसके बाद माहौल थोड़ा दोस्ताना हो गया। पुलिसकर्मी ने इरफान से उनका नाम और टीम के बारे में पूछा। क्रिकेटर ने बताया कि वह हैदराबाद की टीम से खेलते हैं। इसके बाद बातचीत क्रिकेट की तरफ मुड़ गई और पुलिस अधिकारी ने पाकिस्तान सुपर लीग के कुछ पुराने मुकाबलों का जिक्र भी किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी इरफान से मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह समाज के लिए अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सीट बेल्ट लगाना सिर्फ कानून नहीं, बल्कि जिंदगी की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

बातचीत के दौरान दोनों के बीच मजेदार अंदाज में छक्कों और क्रिकेटरों की कमाई को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस अधिकारी ने हंसते हुए कहा कि अब उन्हें 5000 पाकिस्तानी रुपये का छोटा सा जुर्माना देना पड़ेगा। हालांकि आखिर में पुलिसकर्मी ने इरफान को बिना चालान छोड़ा और उन्हें आगे से हमेशा सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी।

जाते-जाते अधिकारी ने कहा, 'आप हमारे लिए खास हैं, इसलिए खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूक करें।' इस पर इरफान ने मुस्कुराते हुए उनका धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि इरफान खान नियाज़ी ने 2024 में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक वह पाकिस्तान के लिए 9 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन की ओर से भी हिस्सा लिया था।

Continue reading on the app

विनेश फोगाट पर WFI सख्त: डोपिंग नियम उल्लंघन का आरोप, घरेलू मुकाबलों से 26 जून तक बाहर

भारतीय कुश्ती महासंघ ने स्टार पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उन्हें 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया है। डोप टेस्ट में अनुपस्थिति और वापसी प्रक्रिया में नियम उल्लंघन को लेकर जारी इस कार्रवाई ने भारतीय कुश्ती में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

संन्यास से वापसी और नियमों की अनदेखी का आरोप 
WFI की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विनेश फोगाट ने अपने संन्यास के फैसले को पलटने और खेल में वापस लौटने की प्रक्रिया में नियमों की गंभीर अनदेखी की है। महासंघ का कहना है कि अगस्त 2024 में पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश ने सार्वजनिक रूप से संन्यास की घोषणा की थी।

नियमों के मुताबिक संन्यास से वापसी के लिए किसी भी खिलाड़ी को कम से कम छह महीने पहले महासंघ को सूचित करना अनिवार्य होता है। WFI ने स्पष्ट किया कि विनेश ने इस प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, जो कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। महासंघ के अनुसार, इस व्यवहार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कुश्ती की गरिमा को ठेस पहुंची है। 

डोप टेस्ट में अनुपस्थिति और अनुशासन पर सवाल
विनेश के खिलाफ महासंघ ने केवल वापसी की प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि डोपिंग नियमों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया है कि 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में होने वाले एक अनिवार्य डोप टेस्ट में विनेश शामिल नहीं हुई थीं। इस चूक को लेकर अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने भी 4 मई को उन्हें नोटिस थमाया था।

WFI ने विनेश से चार प्रमुख बिंदुओं पर जवाब मांगा है और पूछा है कि उनकी इस निरंतर 'अनुशासनहीनता' के लिए उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। महासंघ ने अपने बयान में कहा कि किसी भी खिलाड़ी का कद खेल और नियमों से बड़ा नहीं हो सकता।

बृजभूषण पर तीखा हमला
इस प्रतिबंध से ठीक एक सप्ताह पहले विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर फिर से गंभीर आरोप लगाए थे। विनेश ने खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में उनका शामिल होना मानसिक रूप से कठिन है।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि मैं उन छह पीड़ितों में से एक हूं जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है और मेरी गवाही अदालत में चल रही है। ऐसे में आरोपी के घर (गोंडा) में जाकर कुश्ती लड़ना मेरे लिए लगभग असंभव है। वहां मेरी टीम मुकाबला करेगी, लेकिन यदि किसी खिलाड़ी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। 

गोंडा टूर्नामेंट की निष्पक्षता पर उठाए सवाल 
विनेश ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि गोंडा में होने वाला टूर्नामेंट बृजभूषण के निजी प्रभाव वाले क्षेत्र में आयोजित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कौन सा रेफरी किस खिलाड़ी को अंक देगा और किसे विजेता घोषित किया जाएगा, यह सब पूर्व अध्यक्ष के करीबी लोगों की ओर से नियंत्रित होगा।

विनेश के अनुसार, खेल मंत्रालय और सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर मूक दर्शक बनी हुई है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वहां निष्पक्ष वजन जांच और पारदर्शी परिणाम की उम्मीद करना बेमानी है।

तीन साल पुराना संघर्ष और राजनीतिक मोड़ 
उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने लगभग तीन साल पहले जंतर-मंतर पर ऐतिहासिक धरना दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि तत्कालीन WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला खिलाड़ियों का शोषण करते हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़पें भी हुई थीं।

वर्तमान में विनेश फोगाट हरियाणा के जुलाना क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं, जबकि बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के पूर्व सांसद हैं। उनके परिवार का राजनीतिक रसूख अब भी बरकरार है, क्योंकि उनके पुत्र वर्तमान में सांसद और विधायक के रूप में सक्रिय हैं। दूसरी ओर, बृजभूषण ने हमेशा इन आरोपों को निराधार बताया है और इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है।

मैट पर वापसी का संकल्प नहीं छोड़ा  
इतने विवादों और प्रतिबंधों के बीच भी विनेश फोगाट ने मैट पर वापसी का संकल्प नहीं छोड़ा है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि वह पिछले डेढ़ साल से कुश्ती से दूर थीं, लेकिन अब पूरी ईमानदारी से प्रशिक्षण ले रही हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ईश्वरीय आशीर्वाद और जनता के सहयोग से वह फिर से देश के लिए पदक जीतेंगी और तिरंगे का मान बढ़ाएंगी। फिलहाल 26 जून तक का यह प्रतिबंध विनेश के करियर के लिए एक बड़ी बाधा साबित हो सकता है और अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि वह महासंघ के नोटिस का क्या जवाब देती हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 के बीच बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, यशस्वी जायसवाल ने संभाली कमान, रियान पराग को क्या हुआ?

Why Riyan Parag not playing against GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं. टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद यशस्वी ने बताया कि नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते नहीं खेल रहे हैं. Sat, 9 May 2026 19:07:31 +0530

  Videos
See all

The Diary Of West Bengal (द डायरी ऑफ़ वेस्ट बंगाल).. ममता सत्ता में बैन फिल्म का Exclusive प्रसारण #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:58:10+00:00

Viral Video | CCTV में कैद खौफनाक वारदात! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:01:07+00:00

Patna Metro में बड़ी सेंध! लाखों के कॉपर वायर लेकर फरार चोर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:55:27+00:00

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय बनेंगे सीएम, VCK ने दिया समर्थन|Tamil Nadu Government Formation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T13:58:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers