Responsive Scrollable Menu

विजय के राजतिलक का रास्ता हुआ साफ, VCK ने TVK को दिया समर्थन


तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐसा मोड़ आया है जिसने राज्य के स्थापित राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया है. दलित राजनीति का प्रमुख चेहरा माने जाने वाली पार्टी विदुथलाई चिरुथाईगल काची (VCK) ने सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कज़गम (TVK) को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है. जी हां विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही विजय लगातार सरकार बनाने के लिए कोशिश कर रहे थे. लेकिन बहुमत का आंकड़ा न जुटा पाने की वजह से राज्यपाल की ओर से उन्हें न्योता नहीं मिल रहा था. इसी कड़ी में अब वीसीके की ओर से आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया जा चुका है. 

टीवीके को सौंपा समर्थन पत्र

दरअसल बीते तीन दिन से टीवीके लगातार बहुमत का आंकड़ा जुटाने की कोशिशें कर रहा था. कभी ये खबर आ रही थी कि टीवीके ने वाम दलों और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए जरूरत का आंकड़ा जुटा लिया है, लेकिन शुक्रवार रात एक बार फिर ये खबर आई कि वीसीके अभी तैयार नहीं है. 

वीसीके ने इस पर विचार कर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करने की बात कही. शनिवार शाम 4 बजे बाद वीसीके ने अपने पत्ते खोले और टीवीके को कुछ शर्तों के साथ समर्थन पत्र सौंप दिया. इसी के साथ विजय के राजतिलक का रास्ता साफ हो गया. 

अब विजय के पास कितनी सीटें?

विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए अभिनेता विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) को अपना बिना शर्त समर्थन दे दिया है.  आइए जानते हैं कि अब टीवीके यानी विजय की पार्टी के पास कुल कितनी सीट हैं. 

बहुमत का आंकड़ा: 

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है.

TVK गठबंधन की ताकत:

VCK के आने के बाद अब विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास कुल 119 सीटें हो गई हैं, जो बहुमत के जादुई आंकड़े से एक अधिक है.

गठबंधन के साथी:

TVK (108 सीटें/प्रभावी 107) को अब कांग्रेस (5), CPI (2), CPI(M) (2) और VCK (2) का समर्थन प्राप्त है. 

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में होगा बड़ा खेला! सरकार बनाने के लिए विजय ने चला नया दांव

Continue reading on the app

ओपनर यशस्वी और शेफाली ने डोप टेस्ट मिस किया:नाडा ने BCCI को नोटिस जारी किया, जवाब मांगा; बोर्ड प्लेयर्स से वजह पूछेगा

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने पिछले साल डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध न रहने पर नोटिस जारी किया है। प्लेयर्स ने नाडा को अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं दी थी। यह इन प्लेयर्स का पहला वेयरअबाउट्स फेलियर है। यशस्वी-शेफाली नाडा के 'रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल' (RTP) का हिस्सा हैं। नियम के मुताबिक इस पूल में शामिल खिलाड़ियों को हर दिन एक निश्चित समय और स्थान की जानकारी साझा करनी होती है, ताकि उनका औचक परीक्षण किया जा सके। इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट मिस होने का कोई ठोस कारण नहीं बताया, जिसके बाद नाडा ने BCCI और ICC को इस बारे में सूचित कर दिया है। BCCI के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। उसने कहा-बोर्ड खिलाड़ियों से इस चूक की वजह पूछेगा। सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा BCCI के सूत्र ने कहा, 'क्रिकेट अब ओलिंपिक (LA 2028) का हिस्सा है, इसलिए हमें सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।' फिलहाल यशस्वी IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं, जबकि शेफाली हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटी हैं। 3 बार डोप टेस्ट मिस करने पर बैन संभव नाडा के नियमों के अनुसार, अगर कोई एथलीट 12 महीने के भीतर तीन बार टेस्ट मिस करता है या अपनी लोकेशन की सही जानकारी नहीं देता है, तो इसे एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है। तीन बार की विफलता पर खिलाड़ी पर प्रतिबंध (सस्पेंशन) भी लग सकता है। यशस्वी और शेफाली के लिए यह पहली विफलता है, लेकिन भविष्य के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है। अगर खिलाड़ी संतोषजनक जवाब देते हैं तो मामला चेतावनी तक सीमित रह सकता है। नाडा के टेस्टिंग पूल में 13 क्रिकेटर शामिल वर्तमान तिमाही के लिए नाडा के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में कुल 348 एथलीट हैं, जिनमें 13 भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं। हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के स्टार अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को इस लिस्ट में जोड़ा गया है। साथ ही शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा भी इस निगरानी सूची में हैं। महिला टीम से दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर भी इसका हिस्सा हैं। ---------------------------------------- डोपिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रेसलर विनेश 26 जून तक घरेलू मुकाबले नहीं खेल पाएंगी, डोपिंग नियमों के उल्लंघन पर बैन शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट पर 26 जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया। WFI ने शनिवार को फोगाट को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का अचानक बदला कप्तान, स्टार ओपनर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026, RR vs GT: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमों का आमना-सामना हुआ. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम नए कप्तान के साथ उतरी, जिसने हर किसी को चौंकाने दिया. Sat, 09 May 2026 19:15:35 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji kahin : भैयाजी में लगे जय श्री राम के नारे | #prateektrivedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:33:17+00:00

Bhaiyaji Kahin : जब स्वाति तिवारी ने लगा दी विपक्ष की क्लास! | #prateektrivedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:34:16+00:00

Aar Paar : कांग्रेस प्रवक्ता किस बात पर भड़क गईं.? | Bengal CM Suvendu Adhikari | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:33:16+00:00

Bhaiyaji Kahin : "हम साथ साथ है, कभी हां कभी ना' | #prateektrivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:32:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers