रूसी महिला की पाकिस्तान में नई जिंदगी, पाकिस्तानी युवक से निकाह के बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर रही डेली लाइफ
रूसी महिला की पाकिस्तान में नई जिंदगी, पाकिस्तानी युवक से निकाह के बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर रही डेली लाइफ
National Conference के MLAs में टूट की खबरों के बाद CM Omar Abdullah को आना पड़ा सामने, कहा- BJP की मदद करने कोई नहीं निकलेगा
पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों के बाद जम्मू कश्मीर में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है...रणनीतिक गलियारों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के टूटने की लगातार फैल रही खबरों के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah को खुद सामने आना पड़ा है.मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला कह रहे हैं कि इस तरह की बातें जान बूझ कर फैलाई जा रही हैं जबकि उनकी पार्टी में ऐसा कोई विधायक नहीं है जो पार्टी को छोड़ कर बीजेपी की मदद करने निकलेगा. ओमर अब्दुल्ला ने उल्टा PDP पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये बातें वही लोग फैला रहे हैं जिन्होंने बीजेपी के कहने पर राज्यसभा चुनावों में उनकी मदद की थी.
RTI के जवाब के बाद NC-PDP के बीच टकराव
दरअसल जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के बीच बड़ा टकराव देखने को मिल रहा है.इस टकराव की शुरुआत एक राज्यसभा चुनाव को लेकर डाली गई एक RTI के जवाब से शुरू हुआ है जिसमें ये निकल कर सामने आया था कि PDP ने राज्यसभा चुनावों के लिए अपना कोई भी एजेंट नहीं रखा था.जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने बिना रुके ही PDP पर आरोप लगा दिया कि राज्यसभा चुनावों में उनके MLA ने गुप चुप तरीके से बीजेपी की मदद की....इस आरोप के बाद PDP नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ उर्दू को खत्म करने से लेकर धार्मिक इदारों को बंद किए जाने को लेकर आक्रामक हो गई. PDP की अध्यक्ष Mehbooba Mufti ने ओमर सरकार पर नौकरियों में धांधली करने , धार्मिक इदारों के बंद करने पर चुपी साधने और अपने फायदों को भूल जाने का बड़ा आरोप लगाया. इस बीच 5 राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर ये खबरें वायरल होने लगी कि अब बीजेपी का सरकार बनाने का अगला निशाना जम्मू कश्मीर है और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायक टूटने वाले हैं. इन्हीं खबरों के सामने आने के बाद ओमर अब्दुल्ला को मीडिया के सामने आने पर मजबूर होना पड़ा.
राज्यसभा चुनाव में BJP को फायदा मिला
जम्मू कश्मीर में ओमर अब्दुल्ला और उनकी पार्टी में टूट की खबर जम्मू कश्मीर में कुछ समय पहले राज्यसभा चुनावों के बाद सामने आई थी.ओमर अब्दुल्ला की पार्टी 3 राज्यसभा सीट जीतने में तो कामयाब रही थी.लेकिन 4th सीट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष Sat Sharma सीट निकालने में कामयाब रहे थे और सत शर्मा को अपनी पार्टी के 28 वोट्स के साथ 4 अन्य वोट भी मिले थे जिससे उनका आंकड़ा 32 पर पहुंच गया था. उस समय खुद बीजेपी ने दावा किया था कि उन्हें ये वोट नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुए टूट से मिले हैं....इस टूट के बाद बीजेपी के विपक्ष के नेता Sunil Sharma ने दावा किया था कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार गिर जाएगी. ऐसा हुआ तो नहीं. लेकिन इस बीच राज्यसभा चुनावों को लेकर आए RTI के जवाब ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को विपक्षी दलों को जवाब देने का मौका मिल गया और उन्होंने PDP पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगा दिया, लेकिन अब जिस तरीके से नेशनल कॉन्फ्रेंस में टूट को लेकर राजनीति गरमा गई है ओमर अब्दुल्ला ये भी कह रहे हैं कि उनके अंदर Cloud Burst बनता जा रहा है जो जल्द ही फटेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation






















