‘मुझे गलत कास्ट किया गया’, एक दिन में अपना रोल देख साई पल्लवी ने दिया रिएक्शन
Sai Pallavi Said Miscast in Ek Din: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी. इसकी सबसे बड़ी वजह थी खुद साई पल्लवी थीं, उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है. उनके साथ फिल्म में जुनैद खान (Junaid Khan) भी देखने के लिए मिले. लेकिन बड़े नामों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई और रिलीज के महज सात दिनों के अंतर ही कई सिनेमाघरों से इसे हटाना पड़ा. फिल्म ने एक हफ्ते में करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जो मेकर्स की उम्मीदों से काफी कम मानी जा रही है. इसी बीच साई पल्लवी (Sai Pallavi) का एक बयान भी चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने खुद को फिल्म के लिए गलत कास्ट बताया.
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
‘एक दिन’ को एक इमोशनल और सॉफ्ट रोमांटिक फिल्म के तौर पर पेश किया गया था. फिल्म से उम्मीद की गई थी कि यह कंटेंट के दम पर ऑडियंस को सिनेमाघरों तक लेकर आएगी. लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आया. पहले दिन से ही फिल्म की कमाई धीमी रही और ऑक्यूपेंसी भी काफी कमजोर दर्ज की गई. सात दिनों में फिल्म मुश्किल से 4 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई.
कमजोर वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिव्यू ने भी फिल्म को काफी नुकसान पहुंचाया. कई जगहों पर थिएटर मालिकों ने कम ऑडियंस की वजह से इसके शोज घटा दिए. आखिरकार रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही कई सिनेमाघरों से फिल्म को हटाना पड़ा.
साई पल्लवी ने खुद को बताया मिसकास्ट
फिल्म के प्रमोशन के दौरान साई पल्लवी ने एक बातचीत में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि कुछ सीन में मैं जरूरत से ज्यादा गंभीर हो गई थी, जिन्हें थोड़ा आसान तरीके से किया जा सकता था. और मुझे लगता है कि मुझे इस फिल्म में गलत कास्ट किया गया.'
साई पल्लवी ने आगे बताया कि जब उन्होंने पहली बार आमिर खान के साथ फिल्म देखी, तो वह कुछ देर तक खामोश रहीं. इसके बाद उन्होंने पूछा कि फिल्म कैसी लगी, 'मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे ये फिल्म करनी चाहिए थी और मुझे लगता है कि मैं इस किरदार के लिए सही नहीं थी. इस रोल के लिए किसी नए चेहरे की जरूरत थी. जिसमें थोड़ी चंचलता होती.
जहां साई पल्लवी खुद अपनी कास्टिंग को लेकर खुश नहीं थीं, वहीं जुनैद खान ने उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने पापा से कई बातों पर बहस करते हैं लेकिन यहां वह उनसे सहमत हैं.
ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की मौत के बाद नीतू कपूर को लग गई थी शराब की लत, महीनों तक नहीं सोईं थी एक्ट्रेस
थाई फिल्म की रीमेक थी ‘एक दिन’
आपको बता दें कि ‘एक दिन’ फिल्म साल 2016 में आई थाई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘वन डे’ की हिंदी रीमेक थी. फिल्म की स्टोरी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी कॉलीग से प्यार करता है लेकिन कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाता. फिर अचानक उसे उसके साथ एक दिन बिताने का मौका मिलता है और वहीं से कहानी आगे बढ़ती है.
फैंस को साई पल्लवी को लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों में देखने का इंतजार किया जा रहा था. साउथ इंडियन फिल्मों में अपनी मजबूत एक्टिंग और नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर साई से इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं. लेकिन ‘एक दिन’ के प्रदर्शन से उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: काजोल और अजय देवगन का नाम लेकर कंटेस्टेंट्स लेते थे फुटेज, बहन तनिषा मुखर्जी ने सुनाया Bigg Boss का दर्द
पीयूष गोयल ने लॉरियल ग्रुप के अधिकारियों के साथ की बैठक, भारत के ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर को बढ़ावा देने पर की चर्चा
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को फ्रांस की प्रमुख ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी लॉरियल ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत से सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने लॉरियल ग्रुप के दक्षिण एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व और उत्तर अफ्रीका क्षेत्र के अध्यक्ष विस्मय शर्मा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में भारत से उत्पादन और निर्यात बढ़ाने के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री ने कहा कि लॉरियल ने हाल ही में हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी टेक ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर शुरू किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत के ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर में नए अवसरों को बढ़ाने पर विचार किया गया।
इस साल जनवरी में फ्रांस की इस कॉस्मेटिक कंपनी ने हैदराबाद में करीब 383.4 मिलियन डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ ब्यूटी टेक और इनोवेशन हब स्थापित करने की घोषणा की थी।
कंपनी का लक्ष्य इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-आधारित ब्यूटी इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बनाना है। इसके जरिए वर्ष 2030 तक करीब 2,000 तकनीकी नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।
यह नया केंद्र कंपनी के लिए वैश्विक इनोवेशन और क्षमता विकास केंद्र के रूप में काम करेगा, जहां से टेक्नोलॉजी, डेटा, डिजिटल सेवाओं और सप्लाई चेन से जुड़े कार्यों को समर्थन मिलेगा।
साथ ही यह केंद्र कंपनी की एआई, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन योजनाओं को दुनिया भर के बाजारों में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
भारत और फ्रांस के बीच व्यापार पिछले पांच वर्षों में 9.17 अरब यूरो से 12.50 अरब यूरो के दायरे में स्थिर बना हुआ है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 12.67 अरब यूरो रहा, जिसमें भारत का निर्यात करीब 6.67 अरब यूरो रहा।
गुरुवार को पीयूष गोयल ने वाणिज्य विभाग और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अधिकारियों के साथ एक विचार-मंथन बैठक भी की, जिसमें भारतीय कारोबारों को वैश्विक स्तर पर ज्यादा अवसर दिलाने के उपायों पर चर्चा हुई।
मंत्री के अनुसार, बैठक में निर्यात और निवेश बढ़ाने, नए निर्यातकों के लिए अवसर तैयार करने और नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने पर खास ध्यान दिया गया।
वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल वस्तु और सेवा निर्यात 4.6 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 863.11 अरब डॉलर तक पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 825.26 अरब डॉलर था। अमेरिका के टैरिफ विवाद और वैश्विक तनाव के बावजूद भारत के निर्यात में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















