Responsive Scrollable Menu

National Conference के MLAs में टूट की खबरों के बाद CM Omar Abdullah को आना पड़ा सामने, कहा- BJP की मदद करने कोई नहीं निकलेगा

पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों के बाद जम्मू कश्मीर में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है...रणनीतिक गलियारों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के टूटने की लगातार फैल रही खबरों के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah को खुद सामने आना पड़ा है.मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला कह रहे हैं कि इस तरह की बातें जान बूझ कर फैलाई जा रही हैं जबकि उनकी पार्टी में ऐसा कोई विधायक नहीं है जो पार्टी को छोड़ कर बीजेपी की मदद करने निकलेगा. ओमर अब्दुल्ला ने उल्टा PDP पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये बातें वही लोग फैला रहे हैं जिन्होंने बीजेपी के कहने पर राज्यसभा चुनावों में उनकी मदद की थी.

RTI के जवाब के बाद NC-PDP के बीच टकराव 

दरअसल जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के बीच बड़ा टकराव देखने को मिल रहा है.इस टकराव की शुरुआत एक राज्यसभा चुनाव को लेकर डाली गई एक RTI के जवाब से शुरू हुआ है जिसमें ये निकल कर सामने आया था कि PDP ने राज्यसभा चुनावों के लिए अपना कोई भी एजेंट नहीं रखा था.जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने बिना रुके ही PDP पर आरोप लगा दिया कि राज्यसभा चुनावों में उनके MLA ने गुप चुप तरीके से बीजेपी की मदद की....इस आरोप के बाद PDP नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ उर्दू को खत्म करने से लेकर धार्मिक इदारों को बंद किए जाने को लेकर आक्रामक हो गई. PDP की अध्यक्ष Mehbooba Mufti ने ओमर सरकार पर नौकरियों में धांधली करने , धार्मिक इदारों के बंद करने पर चुपी साधने और अपने फायदों को भूल जाने का बड़ा आरोप लगाया. इस बीच 5 राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर ये खबरें वायरल होने लगी कि अब बीजेपी का सरकार बनाने का अगला निशाना जम्मू कश्मीर है और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायक टूटने वाले हैं. इन्हीं खबरों के सामने आने के बाद ओमर अब्दुल्ला को मीडिया के सामने आने पर मजबूर होना पड़ा.

राज्यसभा चुनाव में BJP को फायदा मिला 

जम्मू कश्मीर में ओमर अब्दुल्ला और उनकी पार्टी में टूट की खबर जम्मू कश्मीर में कुछ समय पहले राज्यसभा चुनावों के बाद सामने आई थी.ओमर अब्दुल्ला की पार्टी 3 राज्यसभा सीट जीतने में तो कामयाब रही थी.लेकिन 4th सीट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष Sat Sharma सीट निकालने में कामयाब रहे थे और सत शर्मा को अपनी पार्टी के 28 वोट्स के साथ 4 अन्य वोट भी मिले थे जिससे उनका आंकड़ा 32 पर पहुंच गया था. उस समय खुद बीजेपी ने दावा किया था कि उन्हें ये वोट नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुए टूट से मिले हैं....इस टूट के बाद बीजेपी के विपक्ष के नेता Sunil Sharma ने दावा किया था कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार गिर जाएगी. ऐसा हुआ तो नहीं. लेकिन इस बीच राज्यसभा चुनावों को लेकर आए RTI के जवाब ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को विपक्षी दलों को जवाब देने का मौका मिल गया और उन्होंने PDP पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगा दिया, लेकिन  अब जिस तरीके से नेशनल कॉन्फ्रेंस में टूट को लेकर राजनीति गरमा गई है ओमर अब्दुल्ला ये भी कह रहे हैं कि उनके अंदर Cloud Burst बनता जा रहा है जो जल्द ही फटेगा.

Continue reading on the app

रैपर किंग ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, वीडियो में जाने वेब सीरीज ‘लुक्खे’ से किया डेब्यू

रैपर किंग ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, वीडियो में जाने वेब सीरीज ‘लुक्खे’ से किया डेब्यू

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RCB vs MI Live Score: अपने नए घर पर खेलेगी बेंगलुरु की टीम, मुंबई से टक्कर

RCB vs MI Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. Sun, 10 May 2026 18:35:45 +0530

  Videos
See all

UP Cabinet Expension: मिशन 2027 की जंग के लिए BJP की तैयारी शुरू | Mission 2027 | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T13:10:00+00:00

Kerala | केरल में कौन बनेगा CM? सस्पेंस बरकरार #rahulgandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T13:13:29+00:00

Assam: असम के CM होंगे हिमंत, जेपी नड्डा का ऐलान #Assam #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T13:12:14+00:00

PM Modi Attacks Congress : PM ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब! #pmmodi #kerala #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T13:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers