श्रेयर अय्यर बने T20 कप्तान, ईशान किशन उपकप्तान? 2028 वर्ल्ड कप तैयारी
BCCI ने Ireland और England सीरीज के लिए Shreyas Iyer को India T20 टीम का कप्तान चुना है, Ishan Kishan बन सकते हैं वाइस कैप्टन. क्या यह 2028 World Cup की तैयारी है? जानिए टीम इंडिया में बदलाव और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर चर्चा. #IndiaCricket #T20Captain #WorldCup2028
Madgaon Express 2: कुणाल खेमू ने दिया बड़ा सरप्राइज़! कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का बनेगा सीक्वल
Madgaon Express 2: साल 2024 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेन किया था। फिल्म की अलग तरह की कॉमिक टाइमिंग, मजेदार कहानी और मीम्स से भरपूर सीन्स ने इसे यंगस्टर्स के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया था। अब इस फिल्म के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है।
इस फिल्म के सीक्वल लाने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता और निर्देशक कुणाल खेमू इन दिनों ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।
स्क्रिप्टिंग स्टेज में है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुणाल खेमू फिलहाल फिल्म के लेखन पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गोलमाल 5 की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा किया है, जिसमें अजय देवगन, तुषार कपूर समेत बाकी कलाकार भी शामिल हैं। शूटिंग शेड्यूल खत्म करने के बाद अब वह पूरी तरह ‘मडगांव एक्सप्रेस 2’ की कहानी तैयार करने में जुट गए हैं।
मडगांव एक्स्प्रेस की पुरानी तिकड़ी
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर प्रतीक गांधी, दिव्येंदू और अविनाश तिवारी की तिकड़ी नजर आ सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि इस बार कहानी को पहले से ज्यादा मजेदार और बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और दोस्ती का वही पुराना रंग देखने को मिल सकता है, जिसने पहले पार्ट को खास बनाया था।
कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल डेब्यू
‘मडगांव एक्सप्रेस’ कुणाल खेमू के निर्देशन करियर की पहली फिल्म थी। एक अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया हासिल की। फिल्म में नोरा फतेही उपेंद्र लिमाय और छाया कदम भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi























