Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की शाहदरा साइबर थाना टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक यह गैंग सोशल मीडिया और टेलीग्राम के जरिए लोगों को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था.

8 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी के लिंक

जांच में अब तक 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी के लिंक सामने आए हैं. आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, 3 एटीएम कार्ड, 4 चेकबुक और 2 फर्जी स्टैंप बरामद किए गए हैं.

12 लोगों को मौके से पकड़ा गया

पुलिस को 25 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गीता कॉलोनी के एक होटल में कुछ लोग साइबर फ्रॉड गतिविधियों में शामिल हैं. इसके बाद शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने होटल में छापा मारा. वहां अलग-अलग कमरों में कई राज्यों के लोग ठहरे हुए मिले. पूछताछ में 12 लोगों को मौके से पकड़ा गया, जबकि बाद में पंजाब के लुधियाना से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे ठगते थे

पुलिस के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए ऑपरेट होता था. गैंग के मुख्य हैंडलर प्रदीप उर्फ अल्फा और किंग उर्फ तेजपाल सिंह बताए जा रहे हैं. आरोपी फर्जी जॉब ऑफर, वर्क फ्रॉम होम और पार्ट टाइम नौकरी का लालच देकर लोगों से रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे ठगते थे.

40 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं

जांच में सामने आया कि ठगी के पैसे अलग-अलग ‘म्यूल अकाउंट’ में ट्रांसफर किए जाते थे ताकि पुलिस को ट्रांजैक्शन ट्रेस करने में मुश्किल हो. एक बैंक खाते से ही 40 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं, जिनमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी हुई थी. वहीं एक एटीएम कार्ड तीन करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा मिला है.

गिरफ्तार आरोपी पंजाब, बिहार, यूपी, तेलंगाना, असम, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के रहने वाले हैं. पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से टेलीग्राम चैट, फर्जी डॉक्यूमेंट और कई डिजिटल सबूत मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या टेलीग्राम पर मिलने वाले फर्जी नौकरी के ऑफर से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें.

Continue reading on the app

TVK चीफ विजय तमिलनाडु में सरकार बनाने को तैयार, कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कर सकते ऐलान

TVK Chief Vijay Press Conference: तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके अब तक सरकार बनाने से कुछ कदम दूर बनी हुई है. इसकी वजह है राज्यपाल की ओर से टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए इजाजत नहीं देना. दरअसल विजय एक नहीं बल्कि दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं. लेकिन संख्या बल कम होने की वजह से राज्यपाल ने दोनों ही बार उन्हें लौटा दिया है. माना जा रहा है कि एक बार फिर वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. यही नहीं विजय 4 बजे एक अहम प्रेस वार्ता भी कर रहे हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस वह सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं. 

क्या विजय के मिल गया पूर्ण बहुमत

अब तक विजय की पार्ट 108 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. हालांकि विजय दो जगहों से चुनाव लड़े थे इस लिहाज से उन्हें एक सीट खाली करना होगी और उनके पास कुल सीट 107 रह जाएंगी. जबकि बहुमत के लिए विजय को 118 सीट की जरूरत है. कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है जिसके आधार पर विजय के पास कुल 113 सीट हो गई हैं. अब विजय को अन्य पांच सीट का समर्थन चाहिए इसके लिए वह लगातार दलों के संपर्क में बने हुए हैं. 

माना जा रहा है कि वह VCK समेत अन्य एक दो सीट जीतने वाले दलों से समर्थन ले लेंगे. इसके लिए उनकी बातचीत जारी है. समर्थन मिलते ही विजय तमिलनाडु में सरकार बनाने का ऐलान कर देंगे. हालांकि पहले भी वह दोनों बार राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट के लिए कह चुके हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: पर्पल कैप पर फिर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा, विराट कोहली फिसले

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस के साथ-साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी रोमांचक हो गई है. भुवनेश्वर कुमार फिर सबसे आगे निकल गए हैं. वहीं, विराट को झटका लगा है. Mon, 11 May 2026 00:04:09 +0530

  Videos
See all

Bengal News : घुसपैठ रोकने का प्लान बंगाल के मंत्री ने बताया ! #westbengal #westbengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T20:33:48+00:00

Bengal Hindi News : अब बंगाल में ऐसे रुकेगा घुसपैठ ! #bangladeshi #westbengal #bengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T20:37:55+00:00

UP Cabinet Expansion: पहली बार मंत्री बने Hansraj Vishwakarma ने क्या कहा?| CM Yogi |PDA | UP Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T20:30:03+00:00

रसोई में निकला विशाल सांप, दहशत में पुलिस #SnakeRescue #PoliceStationSnake #Rajasthan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T20:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers